कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 11 अगस्त 2017

💔दिल टूटने के बाद ही समझ आती हैं ये 6 बातें।💔

दिल टूटने की आवाज नहीं होती लेकिन जिसका दिल टूटता है, उसे दर्द तो होता ही है। ऐसा दर्द, जिसे उस शख्स के सिवा कोई समझ भी नहीं सकता। न ही बांट सकता है। इसका नतीजा यह होता है कि कई बार वह शख्स टूटा हुआ दिल लिए डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। जिंदगी से नफरत करने लगता है। जब दिल टूटता है, तो सिर्फ दिल नहीं टूटता...लगता है कि जिंदगी की डोर ही टूट गई।

कुछ लोग जहां इस दर्द को झेल नहीं पाते वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सबकुछ झेलते हुए भी मजबूत बने रहते हैं। वे खुद को यह यकीन दिलाने में कामयाब हो जाते हैं कि जो कुछ भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है। विशेषज्ञों की मानें तो, दिल टूटने पर दर्द तो जरूर होता है लेकिन अगर कोई हिम्मत करके खुद को संभाल ले तो वह काफी कुछ सीख भी सकता है।

दिल टूटा है? रोने से बेहतर इन बातों पर अमल करें-

1. अगर दिल टूटने के बाद भी आप मजबूती के साथ खड़े हैं तो, आपको यह बात तो समझ आ ही गई होगी कि दुनिया इसी एक बात से खत्म नहीं हो जाती है। आप अब भी अपनी जिंदगी जी सकते हैं और खुश रह सकते हैं।

2. इस तरह की स्थिति में इंसान को एकबार फिर जिंदगी की असलियत पता चलती है। समझ आता है कि परी कथाए सिर्फ किताबों में होती हैं। जिंदगी की असलियत किताबों से अलग है।

3. खुद को एकबार फिर समझने का मौका मिलता है। अपनी अच्छाइयों को तराशने और कमियों को दूर करने का मौका मिलता है। समझ आती है।

4. दिल टूटने के बाद इंसान पहले की तुलना में कहीं ज्यादा मैच्योर हो जाता है। चीजों को देखने और समझने का नया नजरिया मिल जाता है।

5. खुशी के मायने बदल जाते हैं। खुश रहने के लिए किसी के साथ की जरूरत नहीं लगती।

6. परिवार और दोस्तों की अहमियत समझ आती है।