कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 4 मई 2017

★【जन्म के महीने से जानें महिलाओं का स्वभाव।】★

किसी महिला को जानने के लिए सर्व प्रथम उसका स्वभाव जानना आवश्यक होता है। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो जहां भी जाती हैं झट से दोस्त बना लेती हैं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने परिवार के बीच भी अपना मन पूरी तरह नहीं खोल पाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के मतानुसार महिलाओं का स्वभाव उनके जन्मदिन के महीने से भी जाना जा सकता है। जातक के जन्म के समय मे जो लगन आकाश मे उदित होती है उसी के अनुसार जातक का स्वभाव होता है।


चैत्र मास :-
चैत्र मास में जन्म लेने वाली महिलाएं वक्ता, होशियार, क्रोधी स्वभाव वाली, सुंदर, गौर वर्ण, धनवान, पुत्रवती और समस्त सुखों का भोग करने वाली होती हैं।

वैशाख मास :-
वैशाख मास में जन्म लेने वाली महिलाएं श्रेष्ठ पतिव्रता, कोमल स्वभाव वाली, बड़ी आंखों वाली, धनाढय तथा मितव्ययी होती हैं।

ज्येष्ठ मास :-
ज्येष्ठ मास में जन्म लेने वाली महिलाएं बुद्धिमान, धनाढय, तीर्थ यात्राओं का भ्रमण करने वाली एवं पति को अपना गुलाम बना कर रखने वाली होती हैं।

आषाढ़ मास :-
आषाढ़ मास में जन्म लेने वाली महिलाएं ऐशो आराम का जीवन भोगने वाली, सरल और पति को वश में करके रखने वाली होती है।

श्रावण मास :-
श्रावण मास में जन्म लेने वाली महिलाएं पवित्र , मोटापे से ग्रस्त, क्षमाशील, रूपवान और सुखों का भोग भोगने वाली होती हैं।

भाद्र मास :-
भाद्र मास में जन्म लेने वाली महिलाएं कोमल, धनवान, घर की साज सज्जा में माहिर, हंसमुख और मीठे बोल बोलने वाली होती हैं।

आश्विन मास :-
आश्विन मास में जन्म लेने वाली महिलाएं सुखी, धनवान, सुंदरी, कार्यों को करने में माहिर तथा अधिक से अधिक कार्य करने वाली होती हैं।

कार्तिक मास :-
कार्तिक मास में जन्म लेने वाली महिलाएं कुटिल स्वभाव कि चतुर, झूठ बोलने वाली, क्रूर और धन सुख वाली होती है।

मागशीर्ष मास :-
मागशीर्ष में जन्म लेने वाली महिलाएं मिठे वचन बोलने वाली, दयावान, दान और धर्म कर्म करने वाली होती हैं।
पौष मास: पौष मास में जन्म लेने वाली महिलाएं पुरुषों जैसे व्यक्तित्व वाली, पति से विमुख तथा क्रोधी स्वभाव की होती हैं।

माघ मास :-
माघ मास में जन्म लेने वाली महिलाएं धनी, सौभाग्यवती, बुद्धिमान संतानवान तथा कटु मगर सत्य वचन बोलने वाली होती हैं।

फाल्गुन मास :-
फाल्गुन मास में जन्म लेने वाली महिलाएं सर्वगुण संपन्न, ऐश्वर्य और सुखी जीवन व्यतीत करती हैं तथा संताति वाली तीर्थ यात्रा पर जाने वाली होती हैं।

💗👱【प्यार में पड़ने के बाद कुछ इस तरह बदल जाती है लड़कियां।】👱💗

कहते है किसी को प्यार हो जाता है तो जिंदगी को बदल देता है अगर बात लड़कियों की करें तो रिलेशनशिप में आने के बाद उनकी बहुत सी हरकतें और आदतें बदल जाती हैं। यूं तो ये चेंजेज हर किसी में अलग-अलग होते हैं लेकिन कुछ बातें कॉमन भी होती हैं। ये ऐसे ही 6 बदलाव हैं जो प्यार में पड़ने के बाद ज्यादातर लड़कियों में नजर आते हैं।


1.वैसे तो हर लड़की खुद को खूबसूरत ही मानती हैं लेकिन प्यार हो जाने के बाद ये एहसास और गहरा जाता है। जिसका नतीजा ये होता है कि उनका ज्यादातर समय शीशे के सामने खड़े होकर बीतने लगता है। खुद पर इतराना, खुद को आईने में देखकर मुस्कुराना उनकी आदत बन जाती है।

2. ये तो आपने भी सुन रखा होगा कि प्यार हो जाने पर नींद उड़ जाती है। किसी से प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां देर रात तक जगना शुरू कर देती हैं। रात-रातभर फोन पर बातें करना, चैट करना उनकी आदत बन जाती है। बातें करते-करते कब रात से सवेरा हो जाता है, उन्हें पता तक नहीं चलता।

3. कुछ समय पहले तक जिस लड़की को अपने मोबाइल की सुध भी नहीं रहती है वो अचानक से मोबाइल को लेकर क्रेजी हो जाती है। मोबाइल, हथेलियों से हमेशा के लिए चिपक जाता है और अगर गलती से भी कोई दूसरा उसे उठा ले तो बवाल मच जाता है। वैसे रिलेशनशिप में पड़ने के बाद शायद ही कोई लड़की अपने मोबाइल में पासवर्ड डालना भूलती हो।

4. प्यार में पड़ने के बाद हर रोमांटिक स्टोरी, लव-सॉन्ग अपना लगने लग जाता है। ये उन लड़कियों के साथ भी होता है जिन्हें कुछ समय पहले तक लव-स्टोरीज झूठी लगा करती थीं।

5. प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां खुद को पहले से कहीं अधि‍क तवज्जों देना शुरू कर देती हैं। उन्हें हर समय प्रेजेंटेबल रहना अच्छा लगने लगता है। उनकी ड्रेस सेंस बदल जाती है और चाल भी। वाकई प्यार पर्सनैलिटी निखार देता है।

6. एक ओर जहां प्यार हो जाने पर लड़कियां अपनी लुक्स को लेकर सेंसटिव हो जाती हैं वहीं कई मामलों में वो खुद को अवॉइड भी करना शुरू कर देती हैं। कई बार वो अपनी सोच और अपनी राय को दरकिनार करके अपने ब्वॉयफ्रेंड की ही राय को अपना बना लेती हैं। वो अपने काम के तरीके को भी उसके हिसाब से बदलना शुरू कर देती हैं।

❎【गलती से भी लड़कियों के सामने यह गलती कभी ना करें।】❎

अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि लड़कियों से बात करने का एक लहजा होता है ये सही बात है क्योंकि लड़कियो को बातों का बुरा जल्दी लग जाता है। जब भी आप किसी लड़की से बात करें तो आपको उस लहजे को मेंटेन रखना होता है। लेकिन आप जाने अनजाने में कई बार कुछ गलतियां कर बैठते हैं। खासकर जब आप किसी लड़की से पहली बार मिल रहे हों तो आपका फर्स्ट इंप्रेशन बहुत अच्छा हो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए

1. लड़कियों को उनकी तारीफ सुनना बहुत पसंद होती है लेकिन कभी कभी ज्यादा और झूठी तारीफ आपका इंप्रेशन खराब कर सकती है। अगर आप झूठी तारीफ करेंगे तो सामने वाला इस बात को तुरंत समझ जाएगा। लड़कियों से बात करते समय ध्यान रहे आपकी बातों से बनावटीपन नहीं लगना चाहिए आप जितना ईमानदार रहेंगे उतना अच्छा रहेगा।

2. लड़कियों से बात करने के लिए सही जगह और सही समय का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। किसी काम में व्यस्त होने पर उनसे बात करना ठीक नहीं होगा।

3. किसी से भी बात करते समय आई कांटेक्ट सबसे जरूरी होता है। लड़कियों से बात करते समय उनकी आंखों में देखकर बात करें इससे ऐसा लगेगा कि आप उनकी बातों में दिलचस्पी ले रहे हैं। दिल की बातों का इजहार भी आपकी आंखें खुद ब खुद कर देती हैं।

4. लड़कों को लड़कियों से बात करते समय इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि जब आप लड़कियों से बात करें तो सिर्फ अपनी ही बात न करें।

5. लड़कियों से बात करते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि आपके हाथ उन्हें ऐसे न छू जाएं कि उन्हें अजीब सा महसूस हो या उन्हें बुरा लगे। बात करते वक्त अगर आप उनके कंधे पर थपकी देते हैं।

बुधवार, 3 मई 2017

🌷🌹【लड़कियाँ नोटिस करतीं हैं लड़कों की ये बातें।】🌹🌷

हम यह अच्छी तरह जानते है कि लड़के लड़कियां देखने में कोई कसर नही छोड़ते है लेकिन लड़कियां इस काम में पीछे नही रहती है। लड़का हो या लड़की, पहली बार मिलते समय ऐसी बहुत बातें है जो वह एक-दूसरे में नोटिस करते है। जैसे लड़के लड़कियों की हरकतों, उनकी व्यवहार को लेकर सजग रहते है। वैसे ही लड़कियां पहली बार किसी लड़के को मिलते समय उनके हाइजीन को लेकर सचेत रहती है।

1.आपकी स्किन किस हद तक क्लीन है, इस पर कोई ब्लैकहेड्स पिंपल्स जैसी की प्रॉबल्म तो नहीं। इन सब बातों पर बड़ा ही गौर करती है।

2. लड़कों का शायद अपने नाक को बालों पर ध्यान नहीं जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियां छोटी-छोटी बातों को नोटिस करती है। इसलिए नाक के बालों को नोज ट्रिमर या सीज़र्स से ट्रिम करें।

3. लड़कियां लड़को के हेयर स्टाइल पर काफी फिदा होती है। इसी के साथ वह डैड्रर्फ पर भी पूर ध्यान रखती है। इसलिए लड़की से मिलने से पहले अपने हेयर स्टाइल और बालों की रूसी का इलाज करें।

4. लड़को की तरह लड़कियां भी लिप्स पर ज्यादा ध्यान देती है। कहीं आपके होंठ फटे हुए तो नहीं। इसलिए अपने लिप्स को हमेशा सॉफ्ट रखें।

5. लड़कियां इस बात का खास ध्यान रखती है कि आपने ज्यादा स्ट्रॉन्ग स्प्रे यूज तो नहीं किया क्योंकि यह लड़कियों को सिरदर्द दे सकता है। इसलिए बेहतर है कि लड़की को मिलने से पहले अच्छे और कम स्ट्रॉन्ग स्प्रे का इस्तेमाल करें।

🌹【इन शब्दों के बाण से जल्दी पट जाएँगी लड़कियां!】🌹

कहतें है कि तलवार का घाव कभी ना कभी भर जाएगा समय के साथ लेकिन शब्दों का चुभाया हुआ तीर सारी उम्र याद रहता है। शरीर पर लगी हुई चोट के निशान चले जाते हैं लेकिन शब्दों का दिया हुआ दर्द कभी नहीं भूलता। ठीक ऐसे ही अगर किसी लड़की को इम्प्रेस करना हो तो पैसा , गाडी और शोहरत इतना काम नहीं आती जितना प्यार से बोले गए दो बोल काम कर जाते हैं। यह शब्दों का ही जादू होता है जो कुछ ही पलों में लड़की को आपका दीवाना बना देती है। आईये आपको कुछ ऐसे ही शब्दों से रूबरू करातें हैं :-

★इस ड्रेस में कुछ अलग लग रही हो। अपनी तारीफ सुनना लड़कियों को बहुत पसंद होता है खासकर जब वो कोई नई पोशाक पहनकर आएं। इसीलिए लड़की से मिलते ही उसकी ड्रेस की तारीफ करना ना भूलें। 

★किसी रेस्टोरेंट में खाते वक्त उसके बालों की तारीफ करें। उन्हें बताएं की वो खुले बालों में और भी ज्यादा सुंदर लगती हैं। 

★उसकी आँखों में ऑंखें मिलाकर कहें कि उसका यूँ मुस्कुराना उसे बहुत पसंद है। उन्हें हमेशा ऐसे ही स्माइल करने के लिए बोलें। 

★रात को सोने से पहले उसे एक प्यारा सा मैसेज जरूर भेजें। उसमे लिखें कि आज मिलकर बहुत अच्छा लगा। उसकी आज की ड्रेस की कुछ तारीफ करें। बोलें की वो रंग उस पर बहुत फबता है। 

★कुछ दिन बाद उसे यह एहसास कराएं कि उसे दोस्त बनाकर आपकी जिंदगी में क्या बदलाव आया है। लड़की को यह बताएं कि दोस्त बनाने के बाद उसे जिंदगी एक अलग नजरिए से लगने लगी है। उसके साथ टाइम बिताकर आप बहुत ही रिलैक्स फील करतें हैं। 

★कभी भी उसके वजन को लेकर टिप्पणी ना करें। बल्कि यह कहें की दुबली-पतली लड़कियों से ज्यादा बेहतर तो हेल्थी लड़की अच्छी लगती है। 

★कोई अच्छा सा जोक जरूर सुनाएँ। हंसमुख स्वभाव वाले और माहौल को खुशनुमा रखने वाले लड़कों से लड़की जल्दी इम्प्रेस होती है। 

★जब भी लड़की से मुलाकात करें तो हमेशा एक नई जगह घूमने की बात करें। हमेशा एक ही पार्क या होटल में मिलने की बजाय अलग-अलग जगह पर घूमने के लिए पूछें। 

★खाना खत्म करने के बाद कभी भी लड़की के सामने बिल का जिक्र ना करें। उन्हें बिना बताये बिल का भुगतान कर दें। लड़की के सामने अपने पर्स को खोलकर बिल देने से गलत इम्प्रैशन पड़ सकता है। 

★उसकी पसंद का गाना गुनगुनाएं और हो सके तो होटल या रेस्टोरेंट में रिक्वेस्ट करके उसकी पसंद के गाने चलवा सकतें हैं।

★जब भी मौका मिले तो शॉपिंग का प्लान जरूर बनाएं।शॉपिंग के प्लान को सीक्रेट रखकर उसे सरप्राइज दे और बोलें कि उसका जो दिल करे वो आज वह ड्रेस खरीद सकती है।

★उसके फ्यूचर के प्लान्स जरूर पूछें।
उस से पूछें की भविष्य में वो क्या हासिल करना चाहती है। ऐसा करने से लड़की को आपके उसके प्रति सीरियस होने का पता लगेगा और वो आपको मजाक में या हल्के मूड में नहीं फील करेगी। उसे फील कराएं की आप उसकी केयर करतें हैं। 

😘♂【इन राशि की लड़कियों पर करिए ट्राय।】♂😘


आजकल लड़के, लड़कियों को पटाने के लिए अजीब-अजीब तरीके निकालते रहते हैं। वहीं कुछ तो ऐसे भी हैं जो कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन लड़कियों को पटाना तो दूर उनका दोस्‍त भी नहीं बन पाते।

तो अगर आप भी इसी श्रेणी में आते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल अब ज्‍योतिष शास्‍त्र के विद्वान भी इन लड़कों की मदद के लिए उन्‍हें कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जो उनके लिए काफी मददगार होते हैं।

एक ज्‍योतिषाचार्य के मुताबिक अगर ऐसे लड़के कुछ खास राशि वाली लड़कियों पर ट्राई करें तो उन्‍हें असफलता का मुंह नहीं देखने को मिलेगा। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आप किस राशि की लड़की को पटाने के बारे में सोचें और किसके बारे में बिल्‍कुल भी न सोचें।


मेष :
इस राशि की लड़कियां काफी जिद्दी होती हैं। इन्हें इम्प्रेस करना थोड़ा मुश्किल होता है। इन्हें अपने पार्टनर पर रौब दिखाना काफी पसंद होता है।

वृषभ :
राशि की लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाना थोड़ा मुश्किल है। आपको बता दें कि इस राशि की लड़कियां होती बेहद खूबसूरत हैं।

मिथुन :
इस राशि की लड़कियों का बात करने का तरीका सबसे अलग होता है। यह लड़कियां सभी का दिल आसानी से जीत लेती हैं।

कर्क :
कर्क राशि की लड़कियों को किसी के साथ ज्यादा बात करना पसंद नहीं होता। अगर आप इस राशि की लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो थोड़ा ध्यान जरूर रखें।

सिंह :
इस राशि की लड़कियां हर जगह पर अपनी अलग पहचान बनाती हैं। अगर आप इस राशि की लड़कियों को इम्प्रेस करना चाहते है, तो बता दें कि इन्हें पटाना असान नहीं है।

कन्या :
कन्या राशि की लड़कियां अपने सिद्धांतो पर ही चलना पसंद करती हैं। इनके साथ दोस्ती करना काफी कठिन होता है।

तुला :
इस राशि की लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद है। इस राशि की लड़की को इम्‍प्रेस करने के लिए आपको काफी समझदार होना पड़ेगा।

वृश्चिक :
इस राशि की लड़कियां काफी भावुक होती हैं। इन्हें कोई इग्नोर करें, इन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं होता।

धनु :
धनु राशि की लड़कियां घूमने-फिरने की शौकीन होती हैं। इन्हें बोरिंग लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते। अगर आपको इन्हें इम्प्रेस करना है तो रोमांटिक बनना जरूरी है।

मकर :
इस राशि की लड़कियां काफी शांत स्वभाव की होती हैं। यह रिलेशनशिप से बेहद दूर रहना ही पसंद करती हैं।

कुंभ :
राशि की लड़कियों को शरीफ लड़के पसंद होते हैं। अगर आप भी इस कैटेगरी में हैं तो इन्हें इम्प्रेस कर सकते हैं वरना इनको भूल जाइए।

मीन :
इस राशि की लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं। ये जल्दी इम्प्रेस भी हो जाती हैं। तो आप इन्हें आसानी से पटा सकते हैं।

🙅【अपने जीवन में अकेला रहना पसंद करते हैं इन 5 राशि के लोग】🙅

अलग अलग राशियों के मनुष्‍य का स्‍वभाव भिन्न होता है। आप अपने जीवन से क्‍या चाहते हैं या आप दूसरों के साथ कैसा व्‍यवहार करते हैं, ये सब काफी हद तक आपकी राशि पर निर्भर करता है। कुछ राशि के लोगों को समाजिक गतिविधियों में एक्‍टिव रहना बहुत ज्‍यादा पसंद होता है तो कुछ राशि के लोगो को अकेले रहना पसंद हैं। आज यहाँ उन राशियों के लोगो के बारे में बताएंगें जिन्‍हें अकेले रहना अच्‍छा लगता है। 


1. कर्क राशि :-
इस राशि के लोगो को अपनी सोशल लाइफ में ज्‍यादा एक्‍टिव रहना पसंद नहीं होता हैं। इन्‍हें ज्‍यादा से ज्‍यादा समय घर पर आराम करना अच्‍छा लगता है।

2. कन्या राशि :-
इस राशि के जातको को किसी पार्टी या भीड़ का आकर्षण का केंद्र बनना पसंद नहीं होता है। ये दुनिया से छिपकर ही मस्‍त रहना पसंद करते हैं इन्‍हें धूमने-फिरने से ज्‍यादा घर पर रहकर काम करने में मज़ा आता है।

3. मकर राशि :-
इस राशि के लोग अपने जीवन में सुतंलन को पसंद करते हैं। ये न तो बहुत ज्‍यादा पार्टियों में जाते हैं और न ही बहुत ज्‍यादा अकेले रहते हैं। ये हर चीज़ को मैनेज कर के चलते हैं। ये ज्‍यादा दोस्‍त भी नहीं बनाते है।

4. मीन राशि :-
इस राशि के जातको को अपने दोस्‍तों से और घूमने-फिरने से कोई मतलब नहीं होता है। ये लोग अपने ही सपनों की दुनिया में मस्‍त रहते हैं। घर पर बैठकर किताबें पढ़ना इनका शौक होता है। अकेलापन इनकी सारी जरूरतें पूरी कर देता है।

5. सिंह राशि :-
इस राशि के लोग भले ही अकेला रहना पसंद करते है। लेकिन समय आने पर यह अपना मतलब निकालने के लिए हर किसी से मीठा बन जाते है।

💏【इन 2 राशियों के 'Couples' कभी नहीं होते अलग!】💏

लोग अपने 'पार्टनर' के साथ प्यार बढ़ाने और उनके साथ प्यार को जांचने के लिए बहुत तरीके अपनाते हैं। आप भी इस तरह की कुछ सोच रहे हैं तो राशि चक्र प्यार को जांचने का सबसे बेहतर तरीका है। राशि के संकेतो से पता लगाया जा सकता हैं कि आपका 'पार्टनर' आपको हमेशा के लिए प्यार करता रहेगा या नहीं। आज हम आपको दो ऐसी मजबूत मेल जोल राशियों के बारे में बता रहे हैं जो कभी अलग नहीं हो सकते। 


1.सिंह और तुला
सिंह राशि वाले लोगों के बारे में यह माना जाता है कि वह बहुत अभिमानी और कभी हार न मानने वाले होते हैं। वहीं तुला राशि के पार्टनर के साथ वह खुद को अलग ही महसूस करते हैं। तुला राशि वालों का 'पार्टनर' अगर सिंह राशि का है तो इससे उनको अच्छा दोस्त और रक्षक मिलेगा। इसके साथ ही वह अपनी जरूरतों को भूलते हुए तुला के साथ अपना पूरा प्यार और सहयोग कायम रखेगा। आपकी जोडी भी इस राशि से मेल खाती है तो आप बहुत लक्की हैं। 
 
2. कन्या और कुंभ
इस राशि के मेल वाले 'पार्टनर' एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। जहां कन्या राशि के लोग अपने 'पार्टनर' से हर बात के लिए दोगुना मिलने की उम्मीद करते हैं वहीं कुंभ वाले 'सीक्रेट' को संभाले रखने में विश्वास करते हैं लेकिन इन बातों के बावजूद यह 'परफैक्ट पार्टनर' होते हैं। स्वभाव में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होने पर भी इनका प्यार बरकरार रहता है।