कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

💐👌【ये है लड़की पटाने के बेहतरीन तरीक़े!】👌💐

कैसी लड़की पसंद है ?

एक अच्‍छी गर्लफ्रेंड की तलाश के लिए सबसे पहले यह तय करना जरूरी है कि आपको किस तरह की लड़की पसंद है। एक बार इस बात का फैसला करने के बाद आपको गर्लफ्रेंड बनाने में ज्‍यादा समय नहीं लगेगा। अगर आपको खुद ही नहीं पता कि आपकी पसंद क्‍या है, तो आप कुछ नहीं कर सकते। 'टारगेट' के बिना रास्‍ता नहीं मिलता।




लड़की से बात करने की कोशिश :-
अगर आपको अपने पड़ोस में कोई लड़की पसंद है, तो उसके सामने आने की कोशिश करें। कोशिश करें जाने-अनजाने आपकी नजरें टकरायें। कॉलेज जाते समय उसके सामने आएं। उससे बात करने की कोशिश करें। ऐसा लगातार 4 दिनों तक करें और पांचवे दिन उसके सामने न जायें। छठे दिन वह आपसे जरूर पूछेगी कि आप कल क्‍यों नहीं आये थे। ऐसा करने से आप एक हफ्ते के अन्‍दर-अन्‍दर लड़की को इम्‍प्रेस कर सकते हैं।

 

 

आत्‍मविश्वास दिखाइये :-
अक्‍सर देखा जाता है कि शर्म और झिझक के कारण लड़के, लड़की को प्रपोज ही नहीं कर पाते। इसके लिए जरूरी है कि खुद के अन्‍दर लड़की से बात करने का आत्‍मविश्‍वास जगाएं। जो भी झिझक और शर्म हो उसे दूर करने की कोशिश करें। अपने अंदर आत्‍मविश्वास के जरिये आप जल्‍द गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। मान लीजिए अगर आप किसी पार्टी में उससे मिले तो पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े रहिए।
ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां
आमतौर पर लड़कियों को दबंग लड़कों को पसंद करती हैं जो अपने दिल की बात को बिना किसी डर के और खुल बताते हैं। तो देर किस बात की, हिम्‍मत दिखाकर अपने दिल की बात रख दीजिए उनके सामने फिर देखिये कितनी जल्‍दी आपकी भी गर्लफ्रेंड बना जाएगी।

 

लड़की को स्‍पेशल महसूस कराये :-
यह हर लड़की की तमन्‍ना होती हैं कि उसका बॉयफ्रेंड उसके साथ राजकुमारी की तरह बर्ताव करें। अगर आप भी किसी को पसंद करते हैं तो उसे स्‍पेशल महसूस करा कर जल्‍द ही अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। इसके लिए आप उसे मजेदार एसएमएस भेज कर यह कह सकते हैं कि आप हर समय उसके खयालों में खोये रहते हैं।

 

 

उसके माता-पिता का आदर करें :-
लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद होते हैं जो उनके माता-पिता का भी आदर करें। इसलिए अगर आप जल्‍द ही गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं और लड़की जान-पहचान वाली या पड़ोस में रहने वाली है। तो उनसे कही मिले और उनके साथ उनके पेरेंट्स भी हो तो उनका आदर सत्‍कार करें। ताकि लड़की तुरंत आपसे इम्‍प्रेस हो जाये।

 

 

लड़की की आदतों के बारे में पूछें :-
लड़की से बातचीत के दौरान उसकी महत्वाकांक्षाओं, आदतों, शौक आदि की चर्चा करें। हमेशा अपने बारे में ही बात न करें। स्वयं के बारे में तभी कुछ बताएं, जब पूछा जाये। ऐसे करने से लड़की आपसे इम्‍प्रेंस हुए बिना नहीं रह पायेगी और वह बहुत जल्‍द ही आपकी गर्लफ्रेंड बन जाएगी।

 

बॉडी लैग्‍वेज को जानें :-
लड़कों को लड़कियों का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि वह उनकी बॉडी लैंग्‍वेज को परखें, कि लड‍़कियों उन्‍हें किस रूप में ले रही हैं। लड़कियों के आपसे बात करते हुए हाव-भाव कैसे है। क्‍या वो आपसे खुश है। इत्‍यादि बातों का खास ध्‍यान रखें।

 

तारीफ करें :-
किसी भी लड़की की तारीफ करके आप असानी से उसका दिल जीत सकते हैं। इसके लिए आप उसकी ड्रेसिंग सेंस की या फिर मुस्‍कुराहट या व्‍यवहार इत्‍यादि की तारीफ करें। इसके आलावा आपमें बातचीत की कला होनी चाहिए। आप ऐसे बात करें जैसे आपसे अच्‍छा और मीठा कोई बोल ही नहीं सकता। फिर देखिए कैसे लड़की आपसे इंप्रेस होती हैं।

 

 

हंसी मजाक भी जरूरी है :-
लड़की का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि हमेशा गंभीर बातें ही न करें बल्कि कुछ हंसी-मजाक की बातें भी करें, जिससे लड़की को आपकी कम्‍पनी पसंद आएगी और बहुत ही जल्‍द वह आपकी गर्लफ्रेंड बन जाएगी।

 

पहली बार जब मिलें लड़की से :-
लड़की से आप पहली बार मुलाकात करने जा रहे हैं। आप उसे प्रभावित करना चाहते हैं लेकिन आप उसके बारे में बिलकुल नहीं जानते। तो अपने व्‍यवहार पर ध्‍यान देकर ही आप उसे इंप्रेस कर सकते हैं। इसके अलावा पहली मुलाकात में आप अपनी बातों से लड़की को प्रभावित कर सकते हैं। आगे के स्‍लाडशो में जानिए कि कैसे पहली बार किसी लड़की से मिलें। 

 

इंप्रेशन हो अच्‍छा :-
लड़की से मिलने पर आपका प्रभाव उस पर अच्‍छा पड़ना चाहिए। और ऐसा माना भी जाता है कि 'फर्स्‍ट इ्ंप्रेशन इज द लास्‍ट इंप्रेशन', तो ऐसी हरकत न करें जिसके आपका गलत प्रभाव लड़की के सामने आये और वह आपसे प्रभावित होने की बजाय घृणा करने लगे। इसलिए पहली मुलाकात में ही अच्‍छा इंप्रेशन डालने की कोशिश करें।

 

 

गले लगायें :-
जब आप किसी लड़की से पहली बार मिलें तो हाथ मिलाने के अलावा आप उसे गले भी मिल सकते हैं। यह आपके खुले विचारों को दर्शाता है, और य‍ह दिखाता है कि आप संकीर्ण विचारों वाले नहीं हैं। तो पहली बार लड़की से मिलें तो उसे गले भी लगा सकते हैं।

 

तमीज के साथ मिलें :-
जब आप किसी लड़की से पहली बार मिलें तो तमीज के साथ मिलें। जैसे आप लड़की को पहले बैठाएं, लड़की के बैठने से पहले उसके लिए चेयर ‌ऑफर करें। लड़की के खाने-पीने का मेन्यू आप पूछें ना कि खुद ही ऑडर्र करते चले जाएं। लड़की को एल्‍कोहल और धूम्रपान के लिए ऑफर ना करें। खाने-पीने का बिल आप दें। इससे आपके अच्‍छे गुणों का पता चलता है।

 

बढ़ा-चढ़ाकर न बोलें :-
लड़के अक्‍सर लड़की को इंप्रेस करने के लिए लंबी-लंबी ढींगें मारने लगते हैं। लेकिन अक्‍सर झूठ बोलते हुए आप कुछ ज्‍यादा ही बोल जाते हैं। बाद में आपके झुठ का पता चलने के बाद आपका रिश्‍ता भी टूट जाता है। इसलिए यदि आप अपने रिश्‍ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो ढींगें न मारें।

 

पहनावे पर ध्‍यान दें :-
पहली बार किसी लड़की से मिल रहे हैं तो अपने पहनावे पर ध्‍यान जरूर दीजिए। आपके कपड़े ही आपका पहला प्रभाव छोड़ते हैं। इसलिए ऐसे कपड़ों का चयन करें जिसमें आपको अराम हो। इस दौरान आप सिंपल कपड़े पहन सकते हैं। साधारण कपड़ों का ज्‍यादा असर लड़की पर होता है।

 

उसकी भी सुनें :-
लड़की से मिलने पर हमेशा अपनी ही बातें न करें, बल्कि थोड़ा उसकी भी सुनें। उसकी बातें सुनकर आप उसके बारे में जान जायेंगे और आपको अपनी दोस्‍ती आगे कायम रखने में भी परेशानी नहीं होगी। इसलिए अपनी बात के अलाव उसकी बातों में भी रुचि लजिए।

 

कंफर्टेबल महसूस करायें :-
लड़की को सहज महसूस कराने की कोशिश कीजिए। यदि आपको लड़की की कोई बात पसंद नहीं है तो उसे तुरंत न बोलें। बल्कि लड़की को इंप्रेस करने के लिए उसकी तारीफ करें। यदि आपने पहली मुलाकात में उसकी बुराइयां गिनाना शुरू कर दिया तो इसके कारण आपका संबंध आगे न जा पाये। इसलिए पहली मुलाकात में लड़की को सहज महसूस कराने की कोशिश करें।

 

हंसी मजाक भी जरूरी :-
पहली मुलाकात कर रहे हैं जरूरी नहीं कि गंभीर मुद्दों पर ही बातें करें। बल्कि कुछ हंसी-मजाक की बातें भी करें जिससे लड़कियों को आपकी कंपनी पसंद भी आयेगी। यदि किसी बात से माहौल उदासी भरा हो गया है तो मजाक के जरिये उसे दूर करने की कोशिश कीजिए।

 

बहुत खुलापन ना दिखाएं :-
पहली बार किसी लडकी से मिलने पर बहुत खुलापन न दिखाने से बचें। पहली ही मुलाकात में यह न सोच लें कि वह आपसे प्रभावित हो गई है और आप बेहिचक उसके करीब जा सकते हैं। इससे आपकी बात बिगड़ सकती है, इसलिए पहली ही मुलाकात में बहुत ज्‍यादा क्‍लोज होने से बचें।

 

मुस्‍कान बहुत जरूरी :-
लड़की से मिलने पर चेहरे पर एक मुस्‍कान जरूर लायें। बात के बीच में भी मुस्‍कान बिखेरते रहें, यह आपके हंसमुख स्‍वभाव को दिखाता है। इसके अलावा मिलने के बाद भी एक दूसरे को हंसकर बॉय बोलें।

 

दिल की बात जानें :-
लड़कियों के दिल की बात जानना यूं तो बहुत मुश्किल काम होता है। लेकिन जब कोई प्यार में होता है तो उसकी आंखें काफी कुछ बयां कर देती हैं। जब कोई लड़की आपको बहुत चाहती है और आप ही से इस बात को छुपाना भी चाहती है तो उसके दिल की बात कैसे जानी जाए? आइए हम आपको कुछ ऐसे तरीके के बारे में बताते हैं ये जानने में मदद करेंगी कि वो आपसे प्यार करती हैं या नहीं।

 

रिएक्शन पर गौर करें :-
अगर आपको लगता है कि वो आपको पसंद करती हैं तो उनके बिलकुल करीब जाकर उन्हें अनजाने में छूने की कोशिश कीजिए और उनकी प्रतिक्रिया पर गौर करें यदि वो आपको चाहती हैं तो उन्हें आपकी ये हरकत अच्छी लगेगी अन्यथा वे आपसे दूर होने की कोशिश करेंगी।

 

हाव भाव को समझें :-
उनके हावभाव, शारीरिक प्रतिक्रिया आदि पर ध्यान दें। यदि उनके मन में आपके लिए कुछ है तो वो आपको किसी न किसी बहाने से आपके पास रहना चाहेंगी या आपको देखते ही उनकी आंखों में चमक आ जाएगी, वो हमेशा आपका साथ पाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

 

आंखे भी होती हैं दिल की जुबां :-
दिल का रास्ता आंखों से ही होकर जाता है। अगर कोई लड़की आपसे कभी नजरें मिलाए या कभी नजरें चुराए तो उसकी इस हरकत पर ध्यान दें। इस तरह के इशारे का मलतब है कि वो सामने वाला आपमें दिलचस्पी ले रहा है। और सबसे अच्छी बात है कि आप इसे आसानी से पकड़ सकते हैं।

 

 

बात करने का बहाना ढूंढना :-
लड़कियां अक्सर यह पैंतरा अपनाती हैं। वो आपसे बात करने के बहाने ढूंढती है। अगर आपको अचानक किसी ऑफिस कलीग या क्लासमेट के ज्यादा फोन आ रहे हैं या फिर वह आपसे ज्यादा बात कर रही हो, तो समझ लीजिए वह आपमें दिलचस्पी ले रही है। जरूरी नहीं कि वो कॉल ही करे, मेसेज भी भेज सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें