कुल पेज दृश्य

सोमवार, 10 अप्रैल 2017

🎁【गिफ्ट में क्या चाहिए गर्ल्स को....जानिये!】🎁

अक्सर किसी को भी गिफ्ट करते समय हम थोडा सोचते हैं लेकिन फिर समय की कमी के कारण हम जल्दबाजी में कोई भी चीज गिफ्ट कर देते हैं जो शायद काम की भी नहीं होती।

लेकिन अगर गर्ल्स के लिए गिफ्ट की बात की जाये तो आजकल के यूथ न जाने कितना सोचने लग लग जाते हैं और गिफ्ट के लिये अपने दोस्तों तक से पूछ लेते हैं।

"यार एक लड़की है और वो मेरी अच्छी दोस्त है, बता उसे क्या गिफ्ट दूं।" 

 

"यार वो नयी नयी मेरी दोस्त बनी है,कोई अच्छा सा गिफ्ट suggest कर ना।"

इस तरह के question करके हम अपने दोस्तों को भी सोचने को मजबूर कर देते हैं। लेकिन गिफ्ट की बात की जाये तो लड़की पर निर्भर करता है की लड़की शांत स्वभाव की है थोड़ी खट्टी मीठी टाइप की है। उनके नेचर के according ही उनके लिये गिफ्ट पसंद करना चाहिए और अगर बजट कम हो तो महंगे गिफ्ट्स की तरफ नहीं भागना चाहिये।

 

ये हैं गिफ्ट्स की टॉप पसंद :

 

Hand-made cards with Flowers (Friendship, Love, Jokes etc.)

 

Barbie Dolls,Teddy Bears etc.

 

Pets (Cat, Puppy, Rabbit etc.)

 

Accessories (Ear-rings, Goggles, Handbags, Key-chain etc.)

 

Watch, Perfume,Bracelets etc.

 

Novels (love, romance, friendship etc.)

 

Earphones, Stylish pen drive, Stylish Mobile phone cover etc.

 

 

अगर लड़की शांत और सुशील हो तो आप उसे प्यार से जो भी गिफ्ट देंगे वो ले लेगी और अगर उसे वो गिफ्ट पसंद नहीं भी आयेगा तो वो उसकी बुराई भी नहीं करेगी। वैसे आप उसे accessories यानि वो चीजे जो वो पहन सके जैसे की हाथ में,गले में या फिर कोई परफ्यूम भी उसे गिफ्ट कर सकते हैं।

 

आपकी फ्रेंड चुलबुली और नटखट टाइप की है तो आप उसे कुछ अलग तरह से गिफ्ट दे कर सरप्राइज कर सकते हैं, जैसे कि आप उसे गिफ्ट में एक प्यारी सी ड्रेस दे रहे हो तो ऐसे पैक करें की जब वो पैकेट ओपन करे तो उसमें सबसे पहले वो चीज निकले जिससे वो डरती हो। आप उसमे नकली छिपकली भी रख सकते हैं या फिर नकली मेंढक भी। उस समय तो वो आपसे थोडा नाराज भी हो जाये पर अन्दर गिफ्ट में प्यारी सी ड्रेस देखकर खुश हो जाएगी।

 

सरप्राइज गिफ्ट सब लड़कियों को पसंद होता है चाहे से आप उसमे कुछ भी दें, लेकिन गिफ्ट देने का तरीका भी matter करता है। अगर आप कुछ शैतानी करके या फिर मजेदार तरीके से उसे गिफ्ट देते हैं तो वो भी उसे जरूर पसंद आयेगा।

हैंडबैग के अन्दर भी आप कुछ रखकर उनको गिफ्ट कर सकते हैं।

 

चॉकलेट्स तो गर्ल्स की favourite चीज है और अगर चॉकलेट की साइज़ और quantity ज्यादा हो तो और भी मजे की बात है। डार्क चॉकलेट्स स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है और गर्ल्स की पसंद में भी शुमार होती है। तो आप बड़ी चॉकलेट्स और अलग अलग फ्लेवर की चॉकलेट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। 

 

आप अपनी दोस्त को अलग अलग छोटी छोटी चीजों का सेट बना कर भी गिफ्ट कर सकते हैं, जैसे की एक ear-rings का सेट, एक earphone, और साथ में कोई म्यूजिक एल्बम की सी.डी.  etc

 

गर्ल्स को वो गिफ्ट्स ज्यादा पसंद होते हैं जो दिखाने के हों, यानि की अगर वो साथ में रहे तो यूनिक दिखनी चाहिये। और अगर पहनने की चीज हो तो अलग ही चमक होनी चाहिये।

 

सबसे मुख्य बात ये होती है की आप गर्ल्स से अच्छी तरह से पेश आये और हमेशा उनका मान सम्मान करें तो वो आपसे गिफ्ट की मांग नहीं करेंगी पर मजाक में वो आपसे ये जरूर कह सकती हैं कि इस बार क्या गिफ्ट देने वाले हो मेरे दोस्त ? अब ये तो कोई भी बोल सकता है क्योंकि गिफ्ट तो सबको पसंद होते हैं न यारों।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें