दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है और एक ऐसा एहसास है जो दो लोगो को बहुत गहराई से आपस में जोड़ता है. जिन्हें प्यार हुआ है वही इससे असल में सही से महसूस कर सकते हैं।
आपने गौर किया हो कि जब वो आपके सामने होते हैं तो आपके चेहरे पर प्रसन्नता के मारे गाल लाल हो जाते हैं और दिल में धडकनों का मचलना शुरू हो जाता है जैसे कोई घोड़े दिल के अन्दर दौड़ रहे हों।
इसे लोग प्यार का साइड इफ़ेक्ट कहते हैं पर एक रिसर्च जो कहती है उसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे।
इसके पीछे है साइंटिफिक रीज़न
प्यार में दिल की धड़कन के तेज़ होने और गालों के गुलाबी होने के पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा है। बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च में इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
शरीर में होने वाले बदलावों की वजह से होता है ऐसा
शोधकर्ताओं का दावा है कि प्यार होते ही सिर्फ भावानात्मक रूप से ही नहीं, बल्कि हमारे शरीर में भी कई बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से गाल गुलाबी हो जाते हैं और धड़कन भी तेज़ हो जाते हैं।
हार्मोनल बदलाव है इसकी वजह
रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि प्यार में कुछ लोगों के हाथ भी पसीजने लगते हैं। इसके पीछे का कारण प्यार होने के बाद, हमारे शरीर में होने वाला हार्मोनल बदलाव है।
इसलिए होता है ऐसा
दरअसल प्यार होते ही हमारे शरीर में एड्रेनालाईन और norepinephrine जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है।
क्या आपको भी महसूस हुआ है कुछ ऐसा?
इसकी वजह से ही पसीना होता है और बेचैनी महसूस होती है। साथ ही आपको एक ऐसी अजीब सी फीलिंग होती है जिसे आप शब्दों में ज़ाहिर नहीं कर पाते।
नर्वसनेस में भी होता है ऐसा
वैसे नॉर्मली ऐसा तब होता है जब हम नर्वस होते हैं या किसी बात को लेकर घबराहट महसूस करते हैं।
ये लक्षण करते हैं कुछ इशारा
पर प्यार में पड़ने के बाद इन लक्षणों का नज़र आना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आप अपने पार्टनर की अटैंशन पाना चाहते हैं।
अब समझे असली वजह!
अपने साथी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए शरीर में जो बेचैनी होती है, ये संकेत उसी बात का प्रमाण हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें