कुल पेज दृश्य

रविवार, 9 अप्रैल 2017

💔【ऐसे नहीं तोड़ना चाहिए किसी का दिल..!!】💔

अक्सर हम रिश्ते तो बना लेते हैं लेकिन जब वो ज्यादा दिन तक चल नहीं पाते तो हम ब्रेकअप को अच्छा तरीका मानकर दूर हट जाते हैं। लेकिन इसे सभ्यतापूर्वक लेना चाहिए, आप कुछ तरीकों को अपना सकते हैं।

1. अपने रिश्ते के बीच में किसी तीसरे को लेकर न आएं:
अगर आपमें हिम्मत है तो आपको खुद जाकर लड़के को कहना चाहिए कि आप ये रिश्ता खत्म कर रही हैं। किसी दोस्त को माध्यम बनाकर अपनी बात उस तक पहुंचाना बिल्कुल गलत है।

2.समूह में खड़े होकर:
कई लड़कियां दोस्तों के समूह में खड़े होकर, बेहद कठोर शब्दों में लड़के को ब्रेकअप की बात कहती हैं। वे लड़के से बुरा व्यवहार करती हैं और ऐसे जताती हैं जैसे इस रिश्ते के खत्म होन की वजह सिर्फ लड़का ही है।

3. मैसेज कर देना:
हालांकि ये सबसे आसान तरीका है लेकिन सही नहीं। आप तो एक मैसेज करके खुद को आजाद महसूस करने लग जाती हैं लेकिन मैसेज पढ़ने वाले शख्स के मन में कई ऐसे सवाल पैदा हो जाते हैं जिन्हें बात करके ही सुलझाया जा सकता है।

4. उससे कहना ही अब आप दोस्त रहेंगे:
हालांकि ऐसा कहकर आप कठोर तो नहीं बनती हैं लेकिन ये भी सही तरीका नहीं है। इससे पहले आप एक गहरे संबंध में थे और अब आप अपना पीछा छुड़ाने के लिए उसे दोस्ती का रंग देने की कोशिश करने लगी हैं। उसके लिए आपको एक झटके में गर्लफ्रेंड से सिर्फ दोस्त मानना मुश्क‍िल होगा।

5. छिपने की कोशिश करना:
ऐसा करके आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है। वो आपसे मुलाकात करना चाहता है पर आप उससे छिप रही हैं। लड़का आपको लगातार फोन करता है और मैसेज करता रहता है पर आप उससे भागती रहती हैं। ये तरीका गलत है। सामने जाकर सच बता देना आप दोनों के हित में होगा।

6. धोखा देना:
ये सबसे गलत है कि आप उसे धोखा दे दें। उसे बिना सूचित किए और बिना कोई वजह बताए आप उससे अलग होकर किसी और से प्यार करने लग जाती हैं। आपकी इस बात से सामने वाले को दुख तो होगा ही वो गुस्से में भी आ सकता है। चीजों को उलझाने और धोखा देने से बेहतर है कि आप सच बोल दें। 💘

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें