कुल पेज दृश्य

शनिवार, 15 अप्रैल 2017

👫【जानिए कौनसी राशि के लोग बनते है बेस्ट कपल!】👫

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के इंसान का एक खास नेचर होता है। सभी राशियां एक दूसरे की लव लाइफ को प्रभावित करती है। अगर आपकी और आपके पार्टनर की राशियां एक दूसरे के कंफरटेबल है तो आपका दांपत्य जीवन सुखद रहता है। आइए जानते है किन राशियों के लोग आपस में एक-दूसरे के साथ बहुत ही कंफरटेबल होते हैं और बेहतरीन कपल बनाते हैं।




मिथुन – तुला
इन राशियों के कपल एक-दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल होते हैं, चाहे फिर वह फिज़िकली हो या मेंटली।

सिंह – तुला
इन दोनों ही राशि के लोगों को सोशली कनेक्ट करना पसंद है। विचार मिलने के कारण ये लोग जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।

मेष – कुम्भ
इन दोनों ही राशि के लोगों को एडवेंचर करना पसंद होता है और ये हर समय एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते हैं।

वृषभ – वृश्चिक
इन दोनों राशियों के बीच लीडरशिप को लेकर कभी कोई टकराव नहीं होता। ये एक-दूसरे के डिसीज़न का सम्मान करते हैं।

वृषभ – कन्या
इन दोनों ही राशियों के लोगों के लिए घर, परिवार और स्थिरता महत्वपूर्ण होती है, जिसके चलते इनके बीच बेहतरीन अंडरस्टैंडिंग होती है।

सिंह – धनु
धनु राशि वालों को सिंह राशि का आत्मविश्वास बेहद पसंद होता है और ये दोनों समय-समय पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते है।

कन्या-मकर
ये लोग एक-दूसरे के प्रति ईमानदार होते हैं और आपस में कभी झूठ नहीं बोलते। जिसके चलते उनका रिलेशनशिप बहुत ही मजबूत होता है।

मिथुन-कुंभ
ये दोनों एक-दूसरों की ओर काफी आकर्षित रहते हैं और ज़िंदगी के सभी उतार-चढ़ावों को साथ मिलकर पार करते हैं।

कुंभ-सिंह
इन दोनों राशियों के लोगों का रिलेशनशिप एनर्जी और उत्साह से भरा होता है। ये अपने पार्टनर को किसी भी हालात में अकेला नहीं छोड़ते हैं।


शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

👫👊【जानिए शादी क्यों करनी चाहिए!】👊👫

एक बार रोहित ने अर्जुन से पूछा की शादी के बाद तो काफ़ी कुछ बदल जाता है, इतनी सारी नयी ज़िम्मेदारी, पैसे भी ज़्यादा चाहिए होते है, मुझे तो बड़ा डर लगता है, मै तो कभी शादी के झंझट मे नही पड़ूँगा, मै तो ऐसे ही ठीक हूँ!

वैसे तुम बताओ की तुम्हे क्या लगता है शादी करनी चाहिए या नही?

तब आप जानते हो की अर्जुन ने क्या कहा,

अर्जुन ने कहा, रोहित, अकेले क्या कोई रह सकता है, अभी तुम जवान हो, दोस्त है तुम्हारे पास, पार्टी करते हो, घूमने फिरने जाते हो लेकिन कब तक, एक दिन आएगा जब तुम्हारे सारे दोस्त बिज़ी हो जाएँगे, उनकी अपनी एक लाइफ होगी, उनके अपने बीवी बच्चे तब वो तुम्हे समय थोड़ी ना दे पाएँगे!

और वैसे भी एक तरह की लाइफ अच्छी थोड़ी ना लगती है हमेशा, तुम खुद ही ऊब जाओगे! तब तुम्हे भी कोई चाहिए होगा जिससे तुम अपने दिल के बात शेयर कर सको, सब कुछ तो तुम अपने माता पिता को नही बता सकते  और वो भी कब तक  रहेंगे तुम्हारे साथ!

और जो मुझे लगता है, एक साथी की सबसे ज़्यादा ज़रूरत तब पड़ती है जब हम बूढ़े हो जाते है , जवानी तो तुम अकेले काट लोगे  लकिन बुढ़ापे मे ना तुम्हारे माता पिता तुम्हारे साथ रहेंगे और बाकी सब अपनी लाइफ मे व्यस्त रहेगे तब तुम क्या करोगे?

बिना किसी कारण के तो आदमी जी ही नही सकता, सबको इस दुनिया मे अपना समय ही तो काटना है,  इसलिए अलग अलग टाइम के लिए अलग अलग काम होते है।

पहले हम लोग पढ़ते है, फिर जॉब, अभी तुम जॉब कर रहे, अगर तुम शादी करते हो तो एक नया बदलाव आएगा , नये सपने होंगे नया साथी होगा, 2- 3 साल तो ऐसे ही खुशी खुशी बीत जाएँगे, फिर तुम्हारे बच्चे,  उनका पहली बार चलना , पहली बार बोलना,  पहली बार स्कूल जाना
पता ही नही चलेगा और कितना अच्छा समय बीतेगा तुम्हारा।

जवानी मे सबको लगता है की वो अकेले जी सकता है लकिन आगे चल के अकेलेपन का अहसास होना ही है।

बिना शादी के भी लाइफ कट ही जाएगी,
लेकिन शादी के बाद एक साथ मिलेगा
और अगर साथ मे कोई हो
तो सफ़र कट भी जाता है,
और पता ही नही चलता!

मेरी माँ मुझसे हमेशा एक बात कहती है, जब शादी होती है तो दो लोगो की किस्मत जुड़ जाती है और क्या पता जिससे तुम्हारी शादी हो उसकी किस्मत से तुम और तरक्की करो क्योंकि शादी के बाद दुख भी तुम दोनो को होगा और सुख भी!

आगे क्या होगा ये कोई नही जानता इसलिए अच्छा सोचो और आगे बढ़ो!

 शादी का भी एक टाइम होता है अभी नही करोगे तो एक टाइम के बाद तो बहुत दिक्क्त होगी शादी होने मे!

 

अर्जुन ने शायद रोहित को सही कारण बताया शादी करने का!

 

आजकल के युवा शादी जैसे बंधन से बचना चाहते है लेकिन भगवान ने सभी को को जोड़ी मे ही भेजा है इसलिए शादी ना करने जैसा ख़याल दिल मे रखना सही नही!

विचार कीजिएगा!!

❣【कैसे जाने लड़कियों के मन की बात, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद!】❣

कहा जाता है लड़कियों को समझना बहुत कठीन हैं और बहुत हद तक ये सच भी है। यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आप लड़कियों को काफी हद तक समझने में मदद मिलेगी।

● आप किसी लड़की से सच्चा प्यार करते है तो उन्हें अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में बतायें, उन्हें आप पर और विश्वास होगा कि आप उन से सच्चा प्यार करते है और उनके साथ हमेशा रहना चाहते है।

● आपकी गर्लफ्रैंड को आपके एक्स के साथ रहना बिलकुल अच्छा नहीं लगता।

● लड़किया बहुत अच्छी जासूस होती है।

● अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रखना चाहते हैं तो उसे क्या अच्छा लगता है क्या बुरा लगता है ये जरुर जान ले।

● अगर लड़की चाहती है की आप उसके साथ रहो तो वो आपको कहेगी नहीं ये आप को खुद महसूस करना पड़ेगा कि वो क्या चाहती है।

● अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को इग्नोर करेंगे तो वह बहुत जल्दी नाराज हो जायेगी।

● लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताना चाहती उनसे बात करना चाहती है।

● अगर आपकी गर्लफ्रेंड किसी चीज से नफरत करती है तो आप कभी भी उसके बारे में बात न करें।

● लड़कियां बहुत जल्दी माफ़ कर देती तो इस बात का कभी भी फायदा न उठाये और उनका विश्वास बनाये रखे।

● कई बार गर्ल्स को भी नहीं पता होता उन्हें क्या चाहिए।

● लड़कियों को अपने बारे में अच्छा सुनना बहुत अच्छा लगता है और अगर उनका मूड खराब हो तो उनके बारे में कुछ भी अच्छी बात करने से उनका मूड ठीक हो जाता है।

● लड़कियां हमेशा ये सोचती है की वो और भी सुन्दर लग सकती है। चाहे वो पहले ही बहुत सुन्दर हो।

● अपनी गर्लफ्रैंड की किसी दूसरी लड़की से तुलना ना करें। ऐसा करना उन्हें बिलकुल अच्छा नहीं लगत।

● अगर आपकी गर्लफैंड को कुछ चाहिए तो वह आपसे खुलकर नहीं कहेगी। आपको उनके इशारों को समझना होगा।

● अगर आप अपनी गर्लफैंड का हाथ पकड़ कर चलें तो उन्हें अच्छा लगता है।

● अगर आपकी गर्लफैंड आपके सामने किसी लड़के से फ़्लर्ट कर रही है तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उनके बीच में कुछ है, वो सिर्फ बढ़िया दोस्त भी हो सकते है इसमें नाराज होने वाली कोई बात नहीं है।

● अगर आपकी गर्लफैंड आपकी फैमिली से मिलना चाहती है तो समझ जाये वो इस रिलेशनशिप के बारे में सीरियस है।

● कोई लड़की अपने सभी दोस्तों की बजाये किसी एक लड़के के साथ घुमने जाती है तो इसमें कोई न कोई खास बात जरुर है।

● लड़किया कभी भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बात करना पसंद नहीं करती।

● कोई लड़की किसी से बहुत प्यार करती है तो वो उसे बताना नहीं चाहती बल्कि चाहती है कि उस लड़के को खुद पता चले।

● लड़कियों को सरप्राइज और गिफ्ट बहुत अच्छे लगते और किसी खास अवसर पर वो उम्मीद करती है की उन्हें आप गिफ्ट दें।

● जब आप किसी लड़की से सलाह लेते होतो उन्हें बहुत अच्छा लगता है,  उन्हें लगता है कि आप उन पर बहुत विश्वाश करते हैं।

● आपकी गर्लफैंड हमेशा चाहती है कि आप दुसरे लड़कों से बिल्कुल अलग दिखें।

● लड़किया प्यार करने से इसलिए डरती है क्योंकि उन्हें लगता है की कंही उनके साथ धोखा न हो जाये।
लड़किया चाहती है की आप उनके बारे में सिर्फ उन्ही से पूछे अपने हिसाब से उनके बारे में कुछ भी बात न बनाए।

● अगर आपकी गर्ल फ्रेंड अपने एक्स बयफ्रेंड के बारे में कुछ भी गलत सुनना पसंद नहीं करती इसका मतलब उसके दिल में अभी भी उसके लिए कुछ न कुछ है।

● लड़किया बहुत ज्यादा सोचती है चाहे कितनी भी छोटी बात क्यों न हो।

👸【लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या देखती हैं जानिए!】👸

अक्सर आपने सुना होगा कि लड़कियों की पहली पसंद लम्बे, सांवले और सुंदर लड़के होते हैं लेकिन पुरूषों की सिर्फ यही खासियत ही नहीं बल्कि कुछ और भी बातें हैं जो लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।
इमोशनल टच ये विशेषताएं लडको में होना तो आवश्यक है।  वैसे तो लड़कियों के लिए हर छोटी से छोटी बात के मायने होते हैं लेकिन कुछ चीजे लड़कों की ऐंसी होती हैं जिनको लगभग हर लड़की पसंद करती हैं। यदि किसी लड़के के अंदर वे सारी चीजें मौजूद हैं तो लड़कियांउसे बड़ी जल्दी ही पसंद कर लेती हैं।


1.लड़के का लुक-
लड़कियों के लिए लड़के का लुक भी बहुत ही मायने रखता है। बढिया लुक वाला लड़का हर लड़की कोपसंद होता है। इसमे कोई किंतु परन्तु नहीं है। यदि किसी लड़के का लुक अच्छा है तो उसकी कई सारी लड़कियां आसानी से फ्रेंड बन जाती है। लुक वो चीज है जिसको लड़कियां सबसे पहले देखती हैं। सुंदर लुक वाला लड़का लड़कियों की ‌‌‌हमेशा से ही पहली पसंद होता है।

2. स्टाइल सेंस
वैसे तो महिलाओं को ये ज्यादा पसंद होता है कि आप खुद पर खर्चा करने से ज्यादा उन पर खर्चा करें लेकिन ध्यान रहे कि आपका ड्रैसिंग सेंस उनसे कम नहां होना चाहिए। जिस तरह बहनजी टाइप लड़कियां लड़कों के कम पसंद होती हैं वैसे ही  लड़कियों को भी टीपिकल ऑफिस ड्रेस वाले लड़के थोडा कम ही पसंद आते हैं।

3.पैसा- 
पैसा तो किसे पसंद नहीं होता है। लड़कियों पर जो लोग पैसे खर्च करते हैं तो वे आसानी से उनकी ओर Attract हो जाती हैं। लड़कियां आसानी से लड़के को देखकर यह अनुमान लगा लेती हैं कि लड़का कितने पैसे वाला है।
आपने भी देखा होगा की अमीर घर की अधिकतर लड़कियां अमीर लड़कों से ‌‌‌दोस्ती करना करती हैं। क्योंकि उनको ऐसा लड़का चाहिए होता है जिसके पास खूब सारा पैसा हो और जिससे वे अपनीजरूरतों को पूरा कर सकें । पैसा भी लड़कियों की पसंद है। और एक गरीब लड़की की भी यह ख्वाईस होतीहै कि उसका दोस्त अच्छे पैसे वाला हो।

4. खुशमिजाज- 
लड़कियों को ज्यादातर वही लड़के पसंद होते हैं जो अपनी गल्तियों पर भी हंस सकते हों उन्हें ज्यादातर लड़को का सेंस ऑफ़ ह्यूमर अपनी तरफ आकर्षित करता है।

5.उंचा कद- 
उस लड़के से तो लड़कियां आसानी से इंप्रेस हो जाती हैं जो उनकी नजरों के अंदर उंचे कद वाला होता हैं।उंचे कद का मतलब है वह लड़का  जो किसी अच्छे पद पर नौकरी करता है। मानलिजिए कोई आईपिएसअफसर लड़का है । और लड़की को जब पता चलता है कि उसके साथ रहने वाला लड़का एक अधिकारी हैतो वे उससे आसानी से इंप्रेस हो जाती हैं।

💐 धन्यवाद् ..!!  आपका दिन शुभ हो। 💐

💖【इस कद की महिलाएं लगती हैं पुरुषों को अट्रेक्टिव!】💖

एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पुरुषों को छोटे कद की महिलाएं आकर्षक लगती हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास की रिपोर्ट के अनुसार अपने बराबर या खुद से ज्यादा कद वाली लड़कियों के मुकाबले पुरुष उन महिलाओं के साथ ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करते हैं। जिनका कद उनसे काफी कम होता है।

सीने तक पहुंचना
देखा जाता है कि छोटे कद की महिलाएं किसी भी पुरुष के सीने तक ही पहुंच पाती हैं। ऐसे में उन्हें गले लगाते समय आराम महसूस होता है।

तेज होता है दिमाग
ब्रूनेल यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसी लड़कियों का दिमाग लंबी लड़कियों के मुकाबले तेज होता है।

रोमांटिक नेचर की होती हैं
रिपोर्ट का मानना है कि छोटे कद की महिलाएं पार्टनर को ज्यादा खुश रखती हैं।

ख्याल रखने में आगे
माना गया है कि रोमांटिक नेचर के साथ-साथ छोटे कद वाली महिलाएं पुरुषों की ज्यादा केयर करने वाली भी होती हैं।

💓【लव मीटर : प्यार में क्यूँ होती हैं धड़कने तेज़ , इसका है वैज्ञानिक कारण!】💓

दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है और एक ऐसा एहसास है जो दो लोगो को बहुत गहराई से आपस में जोड़ता है. जिन्हें प्यार हुआ है वही इससे असल में सही से महसूस कर सकते हैं।
आपने गौर किया हो कि जब वो आपके सामने होते हैं तो आपके चेहरे पर प्रसन्नता के मारे गाल लाल हो जाते हैं और दिल में धडकनों का मचलना शुरू हो जाता है जैसे कोई घोड़े दिल के अन्दर दौड़ रहे हों।

इसे लोग प्यार का साइड इफ़ेक्ट कहते हैं पर एक रिसर्च  जो कहती है उसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे।

इसके पीछे है साइंटिफिक रीज़न
 
प्यार में दिल की धड़कन के तेज़ होने और गालों के गुलाबी होने के पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा है। बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च में इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।

शरीर में होने वाले बदलावों की वजह से होता है ऐसा

शोधकर्ताओं का दावा है कि प्यार होते ही सिर्फ भावानात्मक रूप से ही नहीं, बल्कि हमारे शरीर में भी कई बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से गाल गुलाबी हो जाते हैं और धड़कन भी तेज़ हो जाते हैं।

हार्मोनल बदलाव है इसकी वजह

रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि प्यार में कुछ लोगों के हाथ भी पसीजने लगते हैं। इसके पीछे का कारण प्यार होने के बाद, हमारे शरीर में होने वाला हार्मोनल बदलाव है। 

इसलिए होता है ऐसा

 दरअसल प्यार होते ही हमारे शरीर में एड्रेनालाईन और norepinephrine जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है।
क्या आपको भी महसूस हुआ है कुछ ऐसा?

इसकी वजह से ही पसीना होता है और बेचैनी महसूस होती है। साथ ही आपको एक ऐसी अजीब सी फीलिंग होती है जिसे आप शब्दों में ज़ाहिर नहीं कर पाते।

नर्वसनेस में भी होता है ऐसा

वैसे नॉर्मली ऐसा तब होता है जब हम नर्वस होते हैं या किसी बात को लेकर घबराहट महसूस करते हैं। 
ये लक्षण करते हैं कुछ इशारा 

पर प्यार में पड़ने के बाद इन लक्षणों का नज़र आना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आप अपने पार्टनर की अटैंशन पाना चाहते हैं। 

अब समझे असली वजह

अपने साथी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए शरीर में जो बेचैनी होती है, ये संकेत उसी बात का प्रमाण हैं।

💔【कैसे भुलाएं उसको जो किसी और को प्यार करता है?】💔

क्या कभी आपने किसी ऐसी लड़की से प्यार किया है जो किसी और लड़के को प्यार करती है और आपको दोस्त मानकर आपसे उसके हर छोटे-बड़े राज शेयर करती रहती है?
यकीन मानिये, बहुत बुरा लगता हैं जब आप जिसे चाहते हो वो किसी और के बारे में आपसे बातें करे। अब इतना तो तय है की वो आपसे नही किसी और से प्यार करती है।

आज मैं आपका दोस्त आपके लिए ऐसी कुछ ख़ास टिप्स लेकर लाया हूँ जिनको मानकर आप अपने ब्रेकअप या फिर ऐसी रिलेशनशिप से बाहर आ सकते है जो अब किसी और की होने वाली है या फिर किसी और से प्यार करती है।

1. हार मत मानिये कोशिश करेंगे तो आपको भी कोई आपके विचारो वाला और आपको चाहने वाला मिल जायेगा।

2. गम भरे नगमे, गजलें या ऐसे कोई मंद गति का म्यूजिक न सुने जिससे की आपको उसकी याद आए।
3. अगर वो आपको सिर्फ दोस्त मानती है तो दिल को समझा लीजिये की वो सिर्फ आपकी दोस्त है इससे ज्यादा कुछ नही।

4. दुनिया बहुत बड़ी है और एक ख़ास आपके लिए भी बना होगा, जल्दी है आपका इन्तजार भी खत्म हो जाएगा।

5. घर पर अकेले न बैठे, दोस्तों के साथ बाहर घूमने जायें।

6. अकेले में बैठकर उसके लिए न आसूँ न बहाए, जो आपको कोई अहमियत न दे।

7. आप ये न सोचे की आप अच्छे नही है या सुंदर नही है, सही समय पर आपको आपका पार्टनर मिल जाएगा।

8. यदि वो आपके फेसबुक, व्हाटसएप्प आदि पर है तो उसे डिलीट कर दे, क्योकि बार-बार उसे और उसके बॉयफ्रेंड को देखकर आपका दिल दुखेगा।

9. अगर कभी उसकी याद आ जाये तो उसे भूलकर किसी और काम में खुद को व्यस्त कर ले।

10. अपने आप को हमेशा यही समझाते रहे की शायद वो आपके लायक ही नही थी, उससे भी अच्छा कोई आपका इन्तजार कर रही होगी।

✌💃【जानिए कैसे लड़कों को पसंद करती हैं लडकियां!】💃✌

आज हर लड़के को किसी न किसी लड़की की तलाश रहती है लेकिन इसके लिए लड़कियों की पसंद का पता होना भी जरूरी है। वैसे तो सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है। लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है, इस सवाल का एक जवाब नहीं है।

लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनको हर लड़की एक लड़के में देखना पसंद करती है। लेकिन अगर आपके पास ये खूबियां नहीं हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अपनी पर्सनालिटी में थोडा सुधार करके आप इस काबिल बन सकते हैं।

लड़कियों को ख्याल रखने वाले, सम्मान देने वाले, नर्म दिल और संस्कारी लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। इसके अलावा हमेशा साफ-सुथरे, जिंदादिल, रोमांटिक, सभी से सभ्यता से पेश आने वाले, तारीफ करने में दिलदार जैसे गुण वाले लड़के भी लडकियों को भाते हैं।

अगर आप स्मार्ट हैं और तब भी लडकी आपकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है तो आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव करने चाहिए।

आइए जानते हैं लडकियां कैसे लडको से प्रभावित होती हैं

प्रेम प्रसंगयुक्त (रोमेंटिक): 
लड़कियों को अक्‍सर रोमेंटिक लड़के पसंद आते है जो स्वभाव से बड़े दिलफेंक होते हैं। उन्हें वे लड़के आकर्षित करते हैं जो उन्‍हे दुलारे, प्‍यार करें, उनकी तारीफ करें और उनके साथ उन्‍ही के मन मुताबिक तरीके से रोमांस करें।

सरल और सीधा : 
अधिकतर लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं जो सज्जन (जेंटलमैन) हों। जो स्वभाव से बहुत ही सरल और सीधे हो मतलब शरीफ हों लेकिन जरूरत पडने पर आक्रामक रूख भी अपना सके। लडकों की शराफत लड़कियों को ज्यादातर अपनी तरफ आकर्षित करती है।

खुले विचारों वाला : 
आजकल लड़कियों को खुले विचारों के लड़के बहुत पसंद आते हैं जो उन पर किसी भी तरह का दबाव ना डालें, किसी तरह की दिक्‍कत न पैदा करें और उन्हें खुश रखें।

बुद्धिमान :  
रोमेंटिक होने के साथ साथ जो लड़के बुद्धिमान होते हैं लडकियां उन लड़कों को पसंद करती है। उनके लिए लड़कियों के मन में सम्‍मान होता है और उनका साथ पाने के लिए वे खुद से समर्पण कर देती हैं। बुद्धिमान लोग सब कुछ जीत सकते हैं।

ख्याल रखने वाला : 
लड़कियों को ख्याल रखने वाले लड़के पसंद आते हैं। ख्याल रखने की प्रवृत्ति से लड़कियों को लगता है कि आप उनका हर मुश्किल वक्‍त में साथ निभाएंगे। लड़कों का देख रेख करने वाला स्वभाव लडकियों को उनके प्रति आकर्षित करता है और वे ऐसे लड़कों पर पूरा भरोसा करती हैं।

सम्मान देने वाला :
लड़कियों को महिलाओं का सम्मान करने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। महिलाओं को सम्मान देने से आपकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है। महिलाओं को सम्मान देने से लडकियों को लगता है आप महिलाओं की इज्जत करते हैं।

स्पष्टवादी : 
साफ़ कहना सुखी रहना वाली लकीर पर चलने वाले लड़के लड़कियों को जल्दी पसंद आते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को सच बोलने वाला मान कर पसंद करती हैं। वे खुद भी चाहती हैं कि कोई बात छिपी न रहे।

आत्मविश्वासी : 
लड़कियों को लड़कों का दबंग स्वभाव भी बहुत भाता है। लड़कियों को लड़कों का आत्मविश्वास बहुत भाता है। लड़कियों को शर्मीले और संकोची लड़के ज्यादा पसंद नहीं हैं। इसलिए कभी भी बात करने में हिचकिचाएं नहीं और खुलकर अपनी बात कहें।

गंभीर : 
लड़कियों को स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति वाले लडके बहुत भाते हैं। लड़कियों को पीछे लगने वाले लड़के कतई पसंद नहीं आते। ‘आई लव यू’ कहते हुए आगे-पीछू घूमने वाले लड़कों को लड़कियं ‘चिपकू’ समझती हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं जो अपना आत्मसम्मान बनाए रखें। अगर आपने अपनी भावनाएं एक बार उनको बता दी है तो उनसे हर समय उसका जवाब न मांगें।

खुशमिजाज
बात बात पर मायूस होने वाले, रोतड़े लड़के लड़कियों को पसंद नहीं आते। लड़कियों को खुशमिजाज लडके पसंद आते हैं। क्योंकि आपके चेहरे की रौनक से आपकी प्रकृति का पता चलता है। अगर आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा तो आप जोश से भरपूर दिखते हैं जो लड़कियों को आपकी तरफ खींचता है।

थोड़ा अकड़ू मिजाज
कई लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ ध्यान देती हैं जो अपनी धुन में रहना पसंद करते हों और लड़कियों को खास तवज्‍जो न देते हों। लेकिन इसका मतलब यह नहीं की वो बदतमीज हों। तो अगर आपकी लड़कियों को देखकर मचल जाने की प्रवृत्ति है तो जरा संभल जाइए और अपनी भावनाओं पर काबू रखिए। एकदम से लड़कियों के सामने ऐसा व्यवहार मत कीजिए जिससे उन्हें लगे कि आप उन्हें पसंद करते हैं। 💘

बुधवार, 12 अप्रैल 2017

🗿【महिलाओ की किस राशि वालो के साथ नहीं बैठती है जोड़ी इस अनुसार नहीं मिल पाता प्यार!】🗿

लड़का और लड़की के रिश्ते की बात आते ही एक दूसरे की राशि और कुण्डलिया मिलते है।
जिसे दोनों की जोड़ी अच्छी रहे और यही बात प्यार में भी होती है।
कई बार प्यार में भी कई मुश्किल आ जाती है, फिर आपस में बात-बात में लड़ाई होती हैं, ये सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि आपलोगों का स्वभाव अलग है।
तो आज हम आपको बातएंगे कुछ ऐसे बाते जिसे आप जान जायगे की महिलाओ की किस राशि के अनुसार मिल जाता है प्यार और पति-पत्नी के बीच तनाव का कारण राशियां भी हो सकती हैं।

मेष राशि:
इस राशि के लोग बहुत साहसी, स्वतंत्र और भावुक होते हैं इसलिए मेष राशि वालों को वृषभ राशि वालों के साथ शादी कभी नहीं करनी चाहिए क्योंकि वृषभ राशि वालों को रिश्तों में पीछा करना पसंद नहीं होता।

वृषभ राशि:
इस राशि के लोग प्रेक्टिकल और ईमानदार होते हैं इनकी धनु राशि वालों के साथ नहीं पटती धनु राशि वाले लोग जिम्मेदारियों से पीछे भागते हैं।

मिथुन राशि:
इस राशि के लोग वफादार और मौज-मस्ती करने वाले होते हैं इनके लिए मकर राशि वाले लोग सही नहीं होते क्योंकि मकर राशि के लोग इन्हें उत्तेजित नहीं कर पाते वहीं मिथुन राशि के लोग 'जैसा होगा देख लिया जाएगा' के सिद्धांत पर चलते हैं।

कर्क राशि:
ये इमोशनल और हेल्पफुल होते हैं इनकी और कुंभ राशि की जोड़ी बहुत खराब होती है कुंभ राशि के लोग बहुत स्वतंत्र होते हैं, जिसकी वजह से कर्क राशि वालों को लगता है कि इन्हें उनकी जरूरत ही नहीं है।

सिंह राशि:
इस राशि के लोगों में आत्मविश्वास बहुत होता है इनकी और वृश्चिक राशि वालों की नहीं बनती क्योंकि वृश्चिक राशि वाले जिद्दी और ईर्ष्यालु होते हैं, जो सिहं राशि वालों को पसंद नहीं आती।

कन्या राशि:
इस राशि के लोग केयरिंग होते हैं इनकी और धनु राशि की जोड़ी बहुत खराब होती है दरअसल धनु राशि के लोग कभी-कभी बहुत लापरवाह हो जाते हैं, जिससे कन्या राशि के लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचती है।

तुला राशि:
इस राशि के लोग अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. ये केयरफ्री जिंदगी जीना पसंद करते हैं इनकी और कन्या राशि के बीच नहीं बनती. क्योंकि कन्या राशि के लोग तनाव ज्यादा लेते हैं।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों पर आसानी से विश्वास किया जा सकता है इनकी विरोधी राशि मेष होती है क्योंकि मेष राशि के लोगों को गुस्सा जल्दी आता है और वृश्चिक राशि वालों को प्यार भरा माहौल पसंद होता है।

धनु राशि:
इस राशि के लोगों में उर्जा बहुत होती है और ये लोग बहुत सकारात्मक होते हैं इनकी और वृषभ राशि वालों की जोड़ी सही नहीं होती, क्योंकि वृषभ राशि के लोग इतने उत्साही नहीं होते और अपनी व्यावहारिक जीवन में व्यस्त रहते हैं।

मकर राशि:
ये लोग ईमानदार, वफादार और महत्वाकांक्षी होते हैं इनका सबसे बुरा जोड़ीदार मिथुन राशि के लोग होते हैं क्योंकि इनमें मकर राशि वालों को समझने की समझदारी नहीं होती है।

कुंभ राशि:
इस राशि के लोग ओवर प्रोटेक्टिव होते हैं इनकी और कर्क राशि वालों की जोड़ी अच्छी नहीं होती क्योंकि कर्क राशि वाले बहुत भावुक होते हैं।

मीन राशि:
इस राशि के लोग बेहद रोमांटिक होते हैं और भावनाओं को महत्व देते हैं इनकी और कन्या राशि वालों की नहीं बहनती क्योंकि कन्या राशि वाले लोग प्रेक्टिकल होते हैं।