कुल पेज दृश्य

शनिवार, 13 मई 2017

🌺🌹💕【प्यार के मामले में महत्वाकांक्षी होते हैं तुला राशि वाले】💕🌹🌺


तुला राशि, राशि चक्र के मध्य स्थिति में आता हैं और अपने चिह्न के अनुसार यह पूरी तरह से संतुलन को प्रदर्शित करता हैं। तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो सुंदर चीजों का एक प्रेमी है, इसलिए तुला राशि में पैदा हुए लोगों के लिए गुणवत्ता हमेशा मात्रा से अधिक महत्वपूर्ण है। वे अक्सर कला, संगीत और खूबसूरत जगहों से घिरे होते हैं। तुला राशि में जन्मे लोग न्याय और समानता पसंद करते हैं, और वे अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

ये हमेशा विनम्र और झगड़े से दूर रहते हैं और हमेशा बातचीत द्वारा विवाद दूर करने का प्रयास करते हैं। ये कभी जबान के कड़वे नहीं होते हैं। इनके साथ शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि इन्हें विरोध का सामना करना पड़ा हो। और यदि करना भी पड़े तो तुला राशि के जातक शांत दिमाग से परिस्थिति को नियंत्रण में कर लेते हैं।

ये लोग दयालु तथा कूटनीतिज्ञ होते हैं, लोग हमेशा आपकी मदद करने को तैयार रहते हैं। लेकिन जब उनको आपकी ज़रूरत होती है आप भी उसी प्रकार उनकी मदद करने को तैयार रहते हैं। ये लोग अपने प्रशंसक और प्यार खोजने पर समय ज्यादा ले लेते हैं। लेकिन एक बार जिससे प्रेम हो गया, फिर उसका साथ नहीं छोड़ते हैं।

😘💝【मनचाहे प्यार को पाने के ये है अचूक टोटके】😘💝

सच्चा प्यार करने वालो के लिए ये टोटका वरदान से कम नहीं। लेकिन ध्यान दे अगर आप सोचते हो की जबरदस्ती से आप इस टोटके से आप उसे अपना बना लोगे तो ऐसा नही होगा। आज हम आपको ऐसे टोटको के बारे में बताने जा रहे जिनको अजमाकर आप अपने मनचाहे प्यार को बड़ी आसानी से पा सकते हो। लेकिन आप इन टोटको को तभी अजमाए जब प्यार सच्चा हो। जबरदस्ती से प्यार पाने के लिए इन टोटको का उल्टा असार भी हो सकता है।

 

1. सच्चे प्यार का साथ भगवान् भी देते है इसलिए जरुरी है की भगवान् से अपने प्यार के लिए प्रार्थना करे। 

2. नारायण भगवान यानी भगवान् विष्णु और लक्ष्मी के सामने बैठकर हर गुरूवार के दिन ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः’मन्त्र की माला लेकर जप करे और तीन महीने तक प्रत्येक गुरूवार तक मंदिर में प्रसाद चढ़ाये। 

3.प्यार को पाने के लिए प्यार के देवता श्री कृष्ण जी को बांसुरी और पान अर्पण करे आपकी इच्छा पूरी होगी। 

4. माता रानी से आप अपने प्यार को मांग सकते है इसके लिए सबसे पहले माँ दुर्गा की उपासना करे और माँ दुर्गा को लाल रंग की ध्वजा अर्पण करे और प्रेम में सफलता मिलना निश्चित है। 

5. मनचाहा प्यार को पाने के लिए रोज शहद से रुद्राभिषेक करे इसका बहत असर होगा। 
6. संस्कारवान और सुशील जीवन साथी के लिए सोलह सोमवार का व्रत करे।

7. शुक्ल पक्ष में प्राण प्रतिष्ठत असली गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करने से सच्चे प्यार की प्राप्ति होती है।

9. प्रेम विवाह में बाधा आरही है तो लाल वस्तुए अवश्य दान करे इससे विवाह की अडचने दूर होगी।

10. कभी भी एक-दूसरे को नुकीली या काले रंग की कोई सी भी वस्तु कभी भी न दें नहीं तो साथी के साथ आपके संबंधो में खटास आ सकती है।

11. अपने जीवन साथी को काली कभी भी काले रंग की वास्तु या गिफ्ट ना दे इससे दूरियाँ बढती है। 

12. गिफ्ट में लाल,गुलाबी,पीले और सुनहरे पीले रंग की वस्तुओं देंगे तो सब कुछ अच्छा होगा। 

13. लडकियों के लिए जरुरी है की प्रत्येक गुरूवार के दिन हरी चूडियां और पीले रंग के और सफ़ेद रंग के वस्त्र पहने। 

14. पन्ना की अंगूठी धारण करने से प्रेम में सफलता मिलती है। इससे आपके पार्टनर के मन में आपके लिए प्यार जागता है।

शुक्रवार, 12 मई 2017

👵💇【महिलाओं के बाल बता देते हैं उनके दिल के राज】💇👵

★ लंबे बाल वाली महिलाएं काफी प्रैक्टिक्ल होती हैं जबकि छोटे बाल वाली महिलाएं दिल से काफी सॉफ्ट-सॉफ्ट। ★

नई दिल्ली। अगर नारी की सुदंरता की बातें होती हैं तो उसके बालों का जिक्र होना लाजिमी ही है। इन बालों के लिए कवियों और शायरों ने ना जाने कितने नायाब शब्दों का इस्तेमाल किया। कभी ये गेसू बन जाते हैं तो कभी जुल्फों के नाम पर लोगों को उलझा देते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि किसी महिला के बाल उसके व्यक्तित्व को भी परिभाषित करते हैं।

अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह बालों के आधार पर आप महिला के व्यक्त्तिव औऱ बालों के बारे में जान सकते हैं...

लंबे बाल: ऐसी महिलाएं काफी प्रैक्टिक्ल होती हैं। अपने इमोशंस को अक्सर लोगों के सामने व्यक्त कर पाने वाली यह महिलाएं अंदर से काफी रोमांटिक होती हैं।

छोटे बाल : ऐसी महिलाएं थोड़ी स्टाइल वाली और खर्चिली होती हैं लेकिन दिल से काफी सॉफ्ट-सॉफ्ट होती हैं। इनके लिए जीवन में प्रेम काफी महत्व रखता है।

कंधे तक बाल वाली

ऐसी महिलाएं थोड़ी स्टाइल वाली और खर्चिली होती हैं लेकिन दिल से काफी सॉफ्ट-सॉफ्ट होती हैं। अक्सर फैमिली को लेकर चलने वाली होती हैं।

घुंघराले बाल

बहुत ही भावनात्मक होती हैं और अक्सर अपने इमोशंस की वजह से मारी जाती हैं लेकिन मृदभाषी होने के कारण हर दिल अजीज होती हैं।

सीधे बाल

ऐसे बाल वाली महिलाएं सुनती तो सबकी हैं लेकिन करतीं अपने मन की हैं इसी कारण कभी-कभी घमंडी कही जाती हैं लेकिन होती यह दिल से कोमल ही हैं।

पतले बाल

ऐसी बाल वाली महिलाएं ईमानदार और दिल की साफ होती हैं। ये इमोशनल होती हैं लेकिन आलोचनाओं के घेरे में भी होती हैं। वैसे ये थोड़ी जिद्दी भी होती हैं और अपनी जिद पूरी करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

मोटे बाल

जिसके जितने मोटे बाल वो उतनी ही होशियार लेकिन ऐसी महिलाएं काफी डॉमिनेट टाइप की होती हैं। ये जीवन में लगभग हर क्षेत्र में सफल होती हैं, ऐसी महिलाएं अच्छी दोस्त और अच्छी हमसफर साबित होती हैं।

गुरुवार, 11 मई 2017

💕👸【किसी भी लड़की की दिल की बात जानने के 3 तरीके!】 👸💕

आज हम आपको बतने वाले है की आप कैसे किसी भी लड़की की दिल की बात जान सकते है। जब कोई लड़का किसी लड़की को बहुत पसंद करता है, तो उसकी दिल की बात जानने की कोशिश करता है। ये इतनी आसन बात तो नही है की लड़का आसानी से लड़कियों की दिल की बात जान ले। दुनिया में कुछ भी बात आसानी से जान सकते है लेकिन एक लड़की के दिल की बात जानना आसन नहीं होता, थोड़े धक्के खाने पड़ते है थोड़ी पापड़ बेलने पड़ते है। परंतु कुछ आसान तरीकों से भी जान सकते है लड़कियों के दिल की बाते, जो हम आपको बताने जा रहे है...!!

 

1. जब लड़की किसी लड़के को पसंद करते है तो वो उस लड़के के सामने शर्मआती है या घबराती है या प्यारी प्यारी स्माइल के साथ नजरे झुकाके देखती है, तो समझ जाइये की उसके दिल में भी कुछ कुछ हो रहा है।

 

 2. जब लड़की के दिल में कुछ कुछ हो रहा होता है या वो लड़के को लाइक करने लगती है, तो वो उसके लिए सजने सवरने की कोशिश करती है। इसका मतलब यही होता है की वो अपने आपको बदलने लगी है और वो भी सिर्फ आपके लिए।

 

3. लडकियों के अन्दर जलने की बहुत बुरी आदत होती है. अगर आप उसके सामने किसी अन्य लड़की से बात करते है और वो आपको गुस्सा दिखागी और दूर से ही नखरे दिखाना शुरू कर  दे तो इसका मतलब यही है की उसके नखरे में ही उसका प्यार छुपा होता है जो आपको देखना होता है।

मंगलवार, 9 मई 2017

★【हर एक लड़के के दिल में होती है लड़कियों को लेकर यह गलतफहमी】★


प्यार आपको तब करना चाहिए जब आप तैयार हों, न कि जब आप अकेले हों। प्रेम कभी भी हो सकता है। ये ज़ज़्बातों का एक खेल है अधिकतर बार लड़के लड़कियों के बारे कई गलतफहमियां पाल लेते हैं। अगर आप भी लड़कियों के बारे में गलतफहमियां रखते तो संभल जाना क्योंकि...

लड़के सिर्फ टाइम पास हैं :-
लड़के सोचते है कि कई लडकियां मानती है की लड़के सिर्फ टाइम पास होते है लेकिन एक शोध के अनुसार भारतीय लडकियां यह कभी स्वीकार नही करती की लड़के सिर्फ टाइम पास है।

लड़कियां कभी पहल नहीं करती :-
लडकिया हमेशा पहल करती है। और अगर आपको इस पर शक है तो आपको बता दे की भारतीय महिलाओं जितनी किसी देश में लड़कियां पहल कर ही नही सकती।

रात में बाहर निकलने पर इसे डर लगता है :-
लडकियां किसी भी चीज से डरने से उनका दिल नही मानता और वो किसी भी कठिनाई का सामना कर सकती है।

तारीफ सुनने का शौक है :-
लड़कियां तारीफ सुनकर कुछ ज्यादा ही खुश हो जाती है लेकिन वो केवल कुछ समय के लिए ही काफी होता है।

लड़कियां पैसे के पीछे भागती हैं :-
लडकियां अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। ठीक उसी तरह से अगर आपको यह लगता है की लड़कियां प्यार के लिए नही बल्कि पैसों के पीछे भागती है तो आप बहुत गलत हो। क्यूंकि वह किसी भी प्रकार का जॉब जो उनका दिल मानता है उसे अपनाने के लिए तैयार रहती है। साथ ही बचत भी बखूबी करती है।

🙅【कहीं आपका बॉयफ्रेंड भी तो नहीं कर रहा आपके साथ ये हरकतें?】🙅

हर लड़की की चाहत होती हैं कि उसका बॉयफ्रेंड उसे बहुत प्‍यार करें। लेकिन उस रिश्ते को अच्छे से परख लिया जाए। जैसे हर चमकने वाली चीज हीरा नहीं होती वैसे ही जरूरी नही हैं कि हर लड़का आपके प्रति सच्चा ही हो। यदि आपको जरा भी आभास होता है कि आपका बॉयफ्रेंड आपको यूज कर रहा है तो जरूरत है ऐसे रिश्ते से अपने सभी नाते तोड़ लेने की।

यदि आपका बॉयफ्रेंड भी नियमित रूप से करता है ये हरकतें और आपके साथ करता है ऐसा व्यव्हार, तो समझ लीजिए की आपका बॉयफ्रेंड सिर्फ और सिर्फ आपको यूज़ कर रहा है।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड भी सिर्फ खुद की जरूरतों के लिए ही आपको याद करता है तो आपको समझ जाना चाहिए कि वो सिर्फ आपको इस्तेमाल कर रहा है।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड आपके पैसों पर अपना खर्च चलाने की आदत हो, तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे ज़्यादा, आपके पैसों से प्यार करता है।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड हर छोटी-छोटी बात पर आपको ब्लेम करता है और हर बात मनवाने के लिए इमोशनल ब्लैकमेल का सहारा लेता है, तो आपको सचेत रहना चाहिए।

- यदि वो आपको समय ही नहीं देता हो और उसके साथ रहते हुए भी आपको अकेलापन महसूस हो, ऐसे रिश्ते का निष्कर्ष निकालना बहुत ही जरुरी है।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड आपको वैल्यू ही न दे और आपकी अपेक्षा अपनी किसी महिला दोस्त को ज़्यादा अटेंशन देतो आपको समझ आ जाना चाहिए कि उसके जीवन में आपका महत्त्व नहीं है।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड आपसे अपने दिल की बातें न कहता हो सिर्फ अपने मतलब की ही बातें करे, तो समझ लीजिए की उसने कभी आपको अपना समझा ही नहीं है।

- बात छोटी हो या बड़ी लेकिन गलती आप की ही है, यदि आपके बॉयफ्रेंड का कुछ ऐसा ही रैवया है तो रिश्ता ज़्यादा दूरी तय नहीं कर पाएगा। बेहतर है ऐसे रिश्ते से दूरी बना लेनी चाहिए।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड हर समय आपके करीब आने की कोशिश करे, तो आपको समझने में मुश्किल नहीं होनी चाहिए कि वो आपको यूज़ करना चाहता है।

😘【यह है सच्चे प्यार की 5 निशानियाँ】😘

हम सभी को कभी ना कभी किसी ना किसी से प्यार होता ही है जिस वक्त यह फीलिंग हमारे मन में आती है हम यह भरोसा करने लग जाते हैं कि एक बात है जो सच है और बाकी सब कुछ झूठ ही है ।

प्यार हो जाने पर इंसान अपने सपनों को किसी और की सोच इनके साथ साझा करने लगता है । पर क्या यह प्यार ही सच्चा प्यार है ? कहीं यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं ? 
यह कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें सच्चे प्यार का आधार माना जाता है । अगर आपका प्यार सच्चा है तो कभी न कभी आपको भी यह बात महसूस हुई होगी और अगर नहीं हुई है तो अब भी वक्त है । सच्चा प्यार कभी भी कही भी किसी भी उम्र में मिल सकता है :-

 

1. क्या आपके साथ ऐसा होता है कि अगर आप सड़क पर अकेले चल रहे हैं तो आपका ख्यालों में सिर्फ वही शख्स रहता है आपके आसपास बहुत सी चीजें होती है लेकिन आपके विचारों में सिर्फ वही शख्स होता है ?
 
2. क्या अपना फेवरेट लव सॉन्ग सुनने पर आपको सिर्फ उसी की याद आती है और आपको यह लगता है कि उस गाने का हर शब्द आपको ही ध्यान में रखकर लिखा गया है ?
 
3. क्या आपको उस शख्स की हर बुराई और बचकानी हरकत भी अच्छाई नजर आती है और उसकी गलतियों पर प्यार आता है ?
 
4. क्या आप दोनों के बीच खूब बहस होती है लेकिन अंत में आप सारी बातें भूल कर कुल हो जाते है ?
 
5. क्या आप उसकी गैर मौजूदगी में खुद को अधूरा महसूस करते हैं चाहे कितनी भी लोग आपके साथ हो आपकी नजर में उसी की हो खोजती है ?

सोमवार, 8 मई 2017

●【लड़कियां शेयर नहीं करती पर हर एक लड़की को पसंद होती है यह बातें】●


रिश्ते की शुरुआत करना मुश्किल नहीं होता। लेकिन इसे बनाए रखना उतना आसान नहीं होता। इसके लिए आपके डेडिकेशन और सही समझ की जरूरत होती है। कई बार बचपने में आप अपने पार्टनर को ठेस पहुंचा देते हैं और आपका रिश्ता कमजोर होने लगता है। इसके लिए बेहतर होता है कि आप संभल कर चलें और पार्टनर के विचारों और सोच पर भी ध्यान दें। आज हम आपको बताएंगे ऐसी 6 बातें जो लड़कियां खुल कर तो नहीं कहतीं लेकिन अपने पार्टनर में वो ये क्वालिटी जरूर तलाशती हैं।


1-केयरिंग नेचर :- 

भले ही लड़कियां अपने पार्टनर के सामने बहुत स्ट्रॉन्ग बनने की कोशिश करती हैं। लेकिन अंदर ही अंदर उनके मन में होता है कि उनका पार्टनर उनकी केयर करे। घर पहुंचने के बाद आपका एक कॉल या मैसेज उन्हें एहसास दिलाता है कि आपको उनकी फिक्र है। किसी की केयर करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन जरूरत से ज्यादा पोजेसिव ना हों।


2- पास्ट डिस्कस करना :- 

सबकी लाइफ में एक पास्ट होता है। कुछ राज होते हैं। लड़कियां इन चीजों पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह हमेशा चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात बता दे। अगर कभी आपकी पार्टनर आपसे इस तरह की बातें करें या आपके कुछ राज जानने की कोशिश करे तो उस पर भरोसा कर उसे बता दें। क्योंकि आपका भरोसा उसे विश्वास दिलाएगा कि आप उसके साथ हैं।


3- सलाह थोपें नहीं :- 

लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी पूरी बात सुनकर ही उन्हें रिस्पॉन्स दे। आधी अधूरी बात सुनकर सुझाव देने से आप फंस सकते हैं। क्योंकि लड़कियों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता जब लड़के उनकी आधी बात सुनकर ही सलाह देने लगते हैं। अगर आपके पास कोई हल हो तो जरूर बताएं। लेकिन बिना बात सुने सलाह देने की गलती ना करें।


4- रोमांस खो देना :- 

रिलेशनशिप में पड़ने के बाद लड़के अकसर अपनी पार्टनर पर ध्यान देना बंद कर देते हैं। आपके इस तरह करने पर लाइफ से रोमांस कम होने लगता है। आप सही चल रही चीजों को खुद बोरिंग बनाने लगते हैं। इससे बचने के लिए बेहतर है कि लाइफ में रोमांस का तड़का बनाए रखें और समय-समय पर चीजें प्लान कर पार्टनर को सरप्राइज करें।


5- अपनी कमियां भी जानना चाहती हैं लड़कियां :- 

ऐसा नहीं है कि लड़कियों को केवल तारीफ सुनना ही अच्छा लगता है। इसके उलट उन्हें अपनी कमियां सुनना भी पसंद होता है। जब आप उन्हें उनका कमियां बताते हैं तो वो जान पाती हैं कि उनकी कौनसी आदतें आपको परेशान करती हैं और फिर वो उन्हें बदलने की कोशिश भी कर सकती हैं। लेकिन कमी बताते समय थोड़ा समझदारी और सावधानी से काम लें।

6- खुशबू :- 

रिसर्चर्स का मानना है कि महिलाओं को पुरुषों की बॉडी स्मेल बहुत अच्छी लगती है। इससे उन्हें आराम वाली फीलिंग मिलती है। इसलिए जब भी वो आपसे मिलें तो उन्हें हग करके वेलकम करें। आपका ऐसा करना उन्हें अच्छा फील करा सकता है।