कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

💝♀【जानिए कैसे लड़कों को पसंद करती हैं लडकियां!】♀💝

आज हर लड़के को किसी न किसी लड़की की तलाश रहती है लेकिन इसके लिए लड़कियों की पसंद का पता होना भी जरूरी है। वैसे तो सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है। लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है, इस सवाल का एक जवाब नहीं है। लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनको हर लड़की एक लड़के में देखना पसंद करती है। लेकिन अगर आपके पास ये खूबियां नहीं हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अपनी पर्सनालिटी में थोडा सुधार करके आप इस काबिल बन सकते हैं।
लड़कियों को ख्याल रखने वाले, सम्मान देने वाले, नर्म दिल और संस्कारी लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। इसके अलावा हमेशा साफ-सुथरे, जिंदादिल, रोमांटिक, सभी से सभ्यता से पेश आने वाले, तारीफ करने में दिलदार जैसे गुण वाले लड़के भी लडकियों को भाते हैं।
अगर आप स्मार्ट हैं और तब भी लडकी आपकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है तो आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव करने चाहिए।

आइए जानते हैं लडकियां कैसे लडको से प्रभावित होती हैं

प्रेम प्रसंगयुक्त (रोमेंटिक): लड़कियों को अक्‍सर रोमेंटिक लड़के पसंद आते है जो स्वभाव से बड़े दिलफेंक होते हैं। उन्हें वे लड़के आकर्षित करते हैं जो उन्‍हे दुलारे, प्‍यार करें, उनकी तारीफ करें और उनके साथ उन्‍ही के मन मुताबिक तरीके से रोमांस करें।

सरल और सीधा : अधिकतर लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं जो सज्जन (जेंटलमैन) हों। जो स्वभाव से बहुत ही सरल और सीधे हो मतलब शरीफ हों लेकिन जरूरत पडने पर आक्रामक रूख भी अपना सके। लडकों की शराफत लड़कियों को ज्यादातर अपनी तरफ आकर्षित करती है।

खुले विचारों वाला : आजकल लड़कियों को खुले विचारों के लड़के बहुत पसंद आते हैं जो उन पर किसी भी तरह का दबाव ना डालें, किसी तरह की दिक्‍कत न पैदा करें और उन्हें खुश रखें।

बुद्धिमान :  रोमेंटिक होने के साथ साथ जो लड़के बुद्धिमान होते हैं लडकियां उन लड़कों को पसंद करती है। उनके लिए लड़कियों के मन में सम्‍मान होता है और उनका साथ पाने के लिए वे खुद से समर्पण कर देती हैं। बुद्धिमान लोग सब कुछ जीत सकते हैं।

ख्याल रखने वाला : लड़कियों को ख्याल रखने वाले लड़के पसंद आते हैं। ख्याल रखने की प्रवृत्ति से लड़कियों को लगता है कि आप उनका हर मुश्किल वक्‍त में साथ निभाएंगे। लड़कों का देख रेख करने वाला स्वभाव लडकियों को उनके प्रति आकर्षित करता है और वे ऐसे लड़कों पर पूरा भरोसा करती हैं।

सम्मान देने वाला : लड़कियों को महिलाओं का सम्मान करने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। महिलाओं को सम्मान देने से आपकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है। महिलाओं को सम्मान देने से लडकियों को लगता है आप महिलाओं की इज्जत करते हैं।

स्पष्टवादी : साफ़ कहना सुखी रहना वाली लकीर पर चलने वाले लड़के लड़कियों को जल्दी पसंद आते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को सच बोलने वाला मान कर पसंद करती हैं। वे खुद भी चाहती हैं कि कोई बात छिपी न रहे।


आत्मविश्वासी : लड़कियों को लड़कों का दबंग स्वभाव भी बहुत भाता है। लड़कियों को लड़कों का आत्मविश्वास बहुत भाता है। लड़कियों को शर्मीले और संकोची लड़के ज्यादा पसंद नहीं हैं। इसलिए कभी भी बात करने में हिचकिचाएं नहीं और खुलकर अपनी बात कहें।

गंभीर : लड़कियों को स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति वाले लडके बहुत भाते हैं। लड़कियों को पीछे लगने वाले लड़के कतई पसंद नहीं आते। ‘आई लव यू’ कहते हुए आगे-पीछू घूमने वाले लड़कों को लड़कियं ‘चिपकू’ समझती हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं जो अपना आत्मसम्मान बनाए रखें। अगर आपने अपनी भावनाएं एक बार उनको बता दी है तो उनसे हर समय उसका जवाब न मांगें।

खुशमिजाज : बात बात पर मायूस होने वाले, रोतड़े लड़के लड़कियों को पसंद नहीं आते। लड़कियों को खुशमिजाज लडके पसंद आते हैं। क्योंकि आपके चेहरे की रौनक से आपकी प्रकृति का पता चलता है। अगर आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा तो आप जोश से भरपूर दिखते हैं जो लड़कियों को आपकी तरफ खींचता है।

थोड़ा अकड़ू मिजाज : कई लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ ध्यान देती हैं जो अपनी धुन में रहना पसंद करते हों और लड़कियों को खास तवज्‍जो न देते हों। लेकिन इसका मतलब यह नहीं की वो बदतमीज हों। तो अगर आपकी लड़कियों को देखकर मचल जाने की प्रवृत्ति है तो जरा संभल जाइए और अपनी भावनाओं पर काबू रखिए। एकदम से लड़कियों के सामने ऐसा व्यवहार मत कीजिए जिससे उन्हें लगे कि आप उन्हें पसंद करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें