आजकल लड़के, लड़कियों को पटाने के लिए अजीब-अजीब तरीके निकालते रहते हैं। वहीं कुछ तो ऐसे भी हैं जो कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन लड़कियों को पटाना तो दूर उनका दोस्त भी नहीं बन पाते।
तो अगर आप भी इसी श्रेणी में आते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल अब ज्योतिष शास्त्र के विद्वान भी इन लड़कों की मदद के लिए उन्हें कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जो उनके लिए काफी मददगार होते हैं।
एक ज्योतिषाचार्य के मुताबिक अगर ऐसे लड़के कुछ खास राशि वाली लड़कियों पर ट्राई करें तो उन्हें असफलता का मुंह नहीं देखने को मिलेगा। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आप किस राशि की लड़की को पटाने के बारे में सोचें और किसके बारे में बिल्कुल भी न सोचें।
मेष :
इस राशि की लड़कियां काफी जिद्दी होती हैं। इन्हें इम्प्रेस करना थोड़ा मुश्किल होता है। इन्हें अपने पार्टनर पर रौब दिखाना काफी पसंद होता है।
वृषभ :
राशि की लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाना थोड़ा मुश्किल है। आपको बता दें कि इस राशि की लड़कियां होती बेहद खूबसूरत हैं।
मिथुन :
इस राशि की लड़कियों का बात करने का तरीका सबसे अलग होता है। यह लड़कियां सभी का दिल आसानी से जीत लेती हैं।
कर्क :
कर्क राशि की लड़कियों को किसी के साथ ज्यादा बात करना पसंद नहीं होता। अगर आप इस राशि की लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो थोड़ा ध्यान जरूर रखें।
सिंह :
इस राशि की लड़कियां हर जगह पर अपनी अलग पहचान बनाती हैं। अगर आप इस राशि की लड़कियों को इम्प्रेस करना चाहते है, तो बता दें कि इन्हें पटाना असान नहीं है।
कन्या :
कन्या राशि की लड़कियां अपने सिद्धांतो पर ही चलना पसंद करती हैं। इनके साथ दोस्ती करना काफी कठिन होता है।
तुला :
इस राशि की लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद है। इस राशि की लड़की को इम्प्रेस करने के लिए आपको काफी समझदार होना पड़ेगा।
वृश्चिक :
इस राशि की लड़कियां काफी भावुक होती हैं। इन्हें कोई इग्नोर करें, इन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं होता।
धनु :
धनु राशि की लड़कियां घूमने-फिरने की शौकीन होती हैं। इन्हें बोरिंग लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते। अगर आपको इन्हें इम्प्रेस करना है तो रोमांटिक बनना जरूरी है।
मकर :
इस राशि की लड़कियां काफी शांत स्वभाव की होती हैं। यह रिलेशनशिप से बेहद दूर रहना ही पसंद करती हैं।
कुंभ :
राशि की लड़कियों को शरीफ लड़के पसंद होते हैं। अगर आप भी इस कैटेगरी में हैं तो इन्हें इम्प्रेस कर सकते हैं वरना इनको भूल जाइए।
मीन :
इस राशि की लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं। ये जल्दी इम्प्रेस भी हो जाती हैं। तो आप इन्हें आसानी से पटा सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें