कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 9 मई 2017

🙅【कहीं आपका बॉयफ्रेंड भी तो नहीं कर रहा आपके साथ ये हरकतें?】🙅

हर लड़की की चाहत होती हैं कि उसका बॉयफ्रेंड उसे बहुत प्‍यार करें। लेकिन उस रिश्ते को अच्छे से परख लिया जाए। जैसे हर चमकने वाली चीज हीरा नहीं होती वैसे ही जरूरी नही हैं कि हर लड़का आपके प्रति सच्चा ही हो। यदि आपको जरा भी आभास होता है कि आपका बॉयफ्रेंड आपको यूज कर रहा है तो जरूरत है ऐसे रिश्ते से अपने सभी नाते तोड़ लेने की।

यदि आपका बॉयफ्रेंड भी नियमित रूप से करता है ये हरकतें और आपके साथ करता है ऐसा व्यव्हार, तो समझ लीजिए की आपका बॉयफ्रेंड सिर्फ और सिर्फ आपको यूज़ कर रहा है।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड भी सिर्फ खुद की जरूरतों के लिए ही आपको याद करता है तो आपको समझ जाना चाहिए कि वो सिर्फ आपको इस्तेमाल कर रहा है।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड आपके पैसों पर अपना खर्च चलाने की आदत हो, तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे ज़्यादा, आपके पैसों से प्यार करता है।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड हर छोटी-छोटी बात पर आपको ब्लेम करता है और हर बात मनवाने के लिए इमोशनल ब्लैकमेल का सहारा लेता है, तो आपको सचेत रहना चाहिए।

- यदि वो आपको समय ही नहीं देता हो और उसके साथ रहते हुए भी आपको अकेलापन महसूस हो, ऐसे रिश्ते का निष्कर्ष निकालना बहुत ही जरुरी है।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड आपको वैल्यू ही न दे और आपकी अपेक्षा अपनी किसी महिला दोस्त को ज़्यादा अटेंशन देतो आपको समझ आ जाना चाहिए कि उसके जीवन में आपका महत्त्व नहीं है।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड आपसे अपने दिल की बातें न कहता हो सिर्फ अपने मतलब की ही बातें करे, तो समझ लीजिए की उसने कभी आपको अपना समझा ही नहीं है।

- बात छोटी हो या बड़ी लेकिन गलती आप की ही है, यदि आपके बॉयफ्रेंड का कुछ ऐसा ही रैवया है तो रिश्ता ज़्यादा दूरी तय नहीं कर पाएगा। बेहतर है ऐसे रिश्ते से दूरी बना लेनी चाहिए।

- यदि आपका बॉयफ्रेंड हर समय आपके करीब आने की कोशिश करे, तो आपको समझने में मुश्किल नहीं होनी चाहिए कि वो आपको यूज़ करना चाहता है।

😘【यह है सच्चे प्यार की 5 निशानियाँ】😘

हम सभी को कभी ना कभी किसी ना किसी से प्यार होता ही है जिस वक्त यह फीलिंग हमारे मन में आती है हम यह भरोसा करने लग जाते हैं कि एक बात है जो सच है और बाकी सब कुछ झूठ ही है ।

प्यार हो जाने पर इंसान अपने सपनों को किसी और की सोच इनके साथ साझा करने लगता है । पर क्या यह प्यार ही सच्चा प्यार है ? कहीं यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं ? 
यह कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें सच्चे प्यार का आधार माना जाता है । अगर आपका प्यार सच्चा है तो कभी न कभी आपको भी यह बात महसूस हुई होगी और अगर नहीं हुई है तो अब भी वक्त है । सच्चा प्यार कभी भी कही भी किसी भी उम्र में मिल सकता है :-

 

1. क्या आपके साथ ऐसा होता है कि अगर आप सड़क पर अकेले चल रहे हैं तो आपका ख्यालों में सिर्फ वही शख्स रहता है आपके आसपास बहुत सी चीजें होती है लेकिन आपके विचारों में सिर्फ वही शख्स होता है ?
 
2. क्या अपना फेवरेट लव सॉन्ग सुनने पर आपको सिर्फ उसी की याद आती है और आपको यह लगता है कि उस गाने का हर शब्द आपको ही ध्यान में रखकर लिखा गया है ?
 
3. क्या आपको उस शख्स की हर बुराई और बचकानी हरकत भी अच्छाई नजर आती है और उसकी गलतियों पर प्यार आता है ?
 
4. क्या आप दोनों के बीच खूब बहस होती है लेकिन अंत में आप सारी बातें भूल कर कुल हो जाते है ?
 
5. क्या आप उसकी गैर मौजूदगी में खुद को अधूरा महसूस करते हैं चाहे कितनी भी लोग आपके साथ हो आपकी नजर में उसी की हो खोजती है ?

सोमवार, 8 मई 2017

●【लड़कियां शेयर नहीं करती पर हर एक लड़की को पसंद होती है यह बातें】●


रिश्ते की शुरुआत करना मुश्किल नहीं होता। लेकिन इसे बनाए रखना उतना आसान नहीं होता। इसके लिए आपके डेडिकेशन और सही समझ की जरूरत होती है। कई बार बचपने में आप अपने पार्टनर को ठेस पहुंचा देते हैं और आपका रिश्ता कमजोर होने लगता है। इसके लिए बेहतर होता है कि आप संभल कर चलें और पार्टनर के विचारों और सोच पर भी ध्यान दें। आज हम आपको बताएंगे ऐसी 6 बातें जो लड़कियां खुल कर तो नहीं कहतीं लेकिन अपने पार्टनर में वो ये क्वालिटी जरूर तलाशती हैं।


1-केयरिंग नेचर :- 

भले ही लड़कियां अपने पार्टनर के सामने बहुत स्ट्रॉन्ग बनने की कोशिश करती हैं। लेकिन अंदर ही अंदर उनके मन में होता है कि उनका पार्टनर उनकी केयर करे। घर पहुंचने के बाद आपका एक कॉल या मैसेज उन्हें एहसास दिलाता है कि आपको उनकी फिक्र है। किसी की केयर करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन जरूरत से ज्यादा पोजेसिव ना हों।


2- पास्ट डिस्कस करना :- 

सबकी लाइफ में एक पास्ट होता है। कुछ राज होते हैं। लड़कियां इन चीजों पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह हमेशा चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात बता दे। अगर कभी आपकी पार्टनर आपसे इस तरह की बातें करें या आपके कुछ राज जानने की कोशिश करे तो उस पर भरोसा कर उसे बता दें। क्योंकि आपका भरोसा उसे विश्वास दिलाएगा कि आप उसके साथ हैं।


3- सलाह थोपें नहीं :- 

लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी पूरी बात सुनकर ही उन्हें रिस्पॉन्स दे। आधी अधूरी बात सुनकर सुझाव देने से आप फंस सकते हैं। क्योंकि लड़कियों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता जब लड़के उनकी आधी बात सुनकर ही सलाह देने लगते हैं। अगर आपके पास कोई हल हो तो जरूर बताएं। लेकिन बिना बात सुने सलाह देने की गलती ना करें।


4- रोमांस खो देना :- 

रिलेशनशिप में पड़ने के बाद लड़के अकसर अपनी पार्टनर पर ध्यान देना बंद कर देते हैं। आपके इस तरह करने पर लाइफ से रोमांस कम होने लगता है। आप सही चल रही चीजों को खुद बोरिंग बनाने लगते हैं। इससे बचने के लिए बेहतर है कि लाइफ में रोमांस का तड़का बनाए रखें और समय-समय पर चीजें प्लान कर पार्टनर को सरप्राइज करें।


5- अपनी कमियां भी जानना चाहती हैं लड़कियां :- 

ऐसा नहीं है कि लड़कियों को केवल तारीफ सुनना ही अच्छा लगता है। इसके उलट उन्हें अपनी कमियां सुनना भी पसंद होता है। जब आप उन्हें उनका कमियां बताते हैं तो वो जान पाती हैं कि उनकी कौनसी आदतें आपको परेशान करती हैं और फिर वो उन्हें बदलने की कोशिश भी कर सकती हैं। लेकिन कमी बताते समय थोड़ा समझदारी और सावधानी से काम लें।

6- खुशबू :- 

रिसर्चर्स का मानना है कि महिलाओं को पुरुषों की बॉडी स्मेल बहुत अच्छी लगती है। इससे उन्हें आराम वाली फीलिंग मिलती है। इसलिए जब भी वो आपसे मिलें तो उन्हें हग करके वेलकम करें। आपका ऐसा करना उन्हें अच्छा फील करा सकता है।

गुरुवार, 4 मई 2017

★【जन्म के महीने से जानें महिलाओं का स्वभाव।】★

किसी महिला को जानने के लिए सर्व प्रथम उसका स्वभाव जानना आवश्यक होता है। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो जहां भी जाती हैं झट से दोस्त बना लेती हैं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने परिवार के बीच भी अपना मन पूरी तरह नहीं खोल पाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के मतानुसार महिलाओं का स्वभाव उनके जन्मदिन के महीने से भी जाना जा सकता है। जातक के जन्म के समय मे जो लगन आकाश मे उदित होती है उसी के अनुसार जातक का स्वभाव होता है।


चैत्र मास :-
चैत्र मास में जन्म लेने वाली महिलाएं वक्ता, होशियार, क्रोधी स्वभाव वाली, सुंदर, गौर वर्ण, धनवान, पुत्रवती और समस्त सुखों का भोग करने वाली होती हैं।

वैशाख मास :-
वैशाख मास में जन्म लेने वाली महिलाएं श्रेष्ठ पतिव्रता, कोमल स्वभाव वाली, बड़ी आंखों वाली, धनाढय तथा मितव्ययी होती हैं।

ज्येष्ठ मास :-
ज्येष्ठ मास में जन्म लेने वाली महिलाएं बुद्धिमान, धनाढय, तीर्थ यात्राओं का भ्रमण करने वाली एवं पति को अपना गुलाम बना कर रखने वाली होती हैं।

आषाढ़ मास :-
आषाढ़ मास में जन्म लेने वाली महिलाएं ऐशो आराम का जीवन भोगने वाली, सरल और पति को वश में करके रखने वाली होती है।

श्रावण मास :-
श्रावण मास में जन्म लेने वाली महिलाएं पवित्र , मोटापे से ग्रस्त, क्षमाशील, रूपवान और सुखों का भोग भोगने वाली होती हैं।

भाद्र मास :-
भाद्र मास में जन्म लेने वाली महिलाएं कोमल, धनवान, घर की साज सज्जा में माहिर, हंसमुख और मीठे बोल बोलने वाली होती हैं।

आश्विन मास :-
आश्विन मास में जन्म लेने वाली महिलाएं सुखी, धनवान, सुंदरी, कार्यों को करने में माहिर तथा अधिक से अधिक कार्य करने वाली होती हैं।

कार्तिक मास :-
कार्तिक मास में जन्म लेने वाली महिलाएं कुटिल स्वभाव कि चतुर, झूठ बोलने वाली, क्रूर और धन सुख वाली होती है।

मागशीर्ष मास :-
मागशीर्ष में जन्म लेने वाली महिलाएं मिठे वचन बोलने वाली, दयावान, दान और धर्म कर्म करने वाली होती हैं।
पौष मास: पौष मास में जन्म लेने वाली महिलाएं पुरुषों जैसे व्यक्तित्व वाली, पति से विमुख तथा क्रोधी स्वभाव की होती हैं।

माघ मास :-
माघ मास में जन्म लेने वाली महिलाएं धनी, सौभाग्यवती, बुद्धिमान संतानवान तथा कटु मगर सत्य वचन बोलने वाली होती हैं।

फाल्गुन मास :-
फाल्गुन मास में जन्म लेने वाली महिलाएं सर्वगुण संपन्न, ऐश्वर्य और सुखी जीवन व्यतीत करती हैं तथा संताति वाली तीर्थ यात्रा पर जाने वाली होती हैं।

💗👱【प्यार में पड़ने के बाद कुछ इस तरह बदल जाती है लड़कियां।】👱💗

कहते है किसी को प्यार हो जाता है तो जिंदगी को बदल देता है अगर बात लड़कियों की करें तो रिलेशनशिप में आने के बाद उनकी बहुत सी हरकतें और आदतें बदल जाती हैं। यूं तो ये चेंजेज हर किसी में अलग-अलग होते हैं लेकिन कुछ बातें कॉमन भी होती हैं। ये ऐसे ही 6 बदलाव हैं जो प्यार में पड़ने के बाद ज्यादातर लड़कियों में नजर आते हैं।


1.वैसे तो हर लड़की खुद को खूबसूरत ही मानती हैं लेकिन प्यार हो जाने के बाद ये एहसास और गहरा जाता है। जिसका नतीजा ये होता है कि उनका ज्यादातर समय शीशे के सामने खड़े होकर बीतने लगता है। खुद पर इतराना, खुद को आईने में देखकर मुस्कुराना उनकी आदत बन जाती है।

2. ये तो आपने भी सुन रखा होगा कि प्यार हो जाने पर नींद उड़ जाती है। किसी से प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां देर रात तक जगना शुरू कर देती हैं। रात-रातभर फोन पर बातें करना, चैट करना उनकी आदत बन जाती है। बातें करते-करते कब रात से सवेरा हो जाता है, उन्हें पता तक नहीं चलता।

3. कुछ समय पहले तक जिस लड़की को अपने मोबाइल की सुध भी नहीं रहती है वो अचानक से मोबाइल को लेकर क्रेजी हो जाती है। मोबाइल, हथेलियों से हमेशा के लिए चिपक जाता है और अगर गलती से भी कोई दूसरा उसे उठा ले तो बवाल मच जाता है। वैसे रिलेशनशिप में पड़ने के बाद शायद ही कोई लड़की अपने मोबाइल में पासवर्ड डालना भूलती हो।

4. प्यार में पड़ने के बाद हर रोमांटिक स्टोरी, लव-सॉन्ग अपना लगने लग जाता है। ये उन लड़कियों के साथ भी होता है जिन्हें कुछ समय पहले तक लव-स्टोरीज झूठी लगा करती थीं।

5. प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां खुद को पहले से कहीं अधि‍क तवज्जों देना शुरू कर देती हैं। उन्हें हर समय प्रेजेंटेबल रहना अच्छा लगने लगता है। उनकी ड्रेस सेंस बदल जाती है और चाल भी। वाकई प्यार पर्सनैलिटी निखार देता है।

6. एक ओर जहां प्यार हो जाने पर लड़कियां अपनी लुक्स को लेकर सेंसटिव हो जाती हैं वहीं कई मामलों में वो खुद को अवॉइड भी करना शुरू कर देती हैं। कई बार वो अपनी सोच और अपनी राय को दरकिनार करके अपने ब्वॉयफ्रेंड की ही राय को अपना बना लेती हैं। वो अपने काम के तरीके को भी उसके हिसाब से बदलना शुरू कर देती हैं।

❎【गलती से भी लड़कियों के सामने यह गलती कभी ना करें।】❎

अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि लड़कियों से बात करने का एक लहजा होता है ये सही बात है क्योंकि लड़कियो को बातों का बुरा जल्दी लग जाता है। जब भी आप किसी लड़की से बात करें तो आपको उस लहजे को मेंटेन रखना होता है। लेकिन आप जाने अनजाने में कई बार कुछ गलतियां कर बैठते हैं। खासकर जब आप किसी लड़की से पहली बार मिल रहे हों तो आपका फर्स्ट इंप्रेशन बहुत अच्छा हो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए

1. लड़कियों को उनकी तारीफ सुनना बहुत पसंद होती है लेकिन कभी कभी ज्यादा और झूठी तारीफ आपका इंप्रेशन खराब कर सकती है। अगर आप झूठी तारीफ करेंगे तो सामने वाला इस बात को तुरंत समझ जाएगा। लड़कियों से बात करते समय ध्यान रहे आपकी बातों से बनावटीपन नहीं लगना चाहिए आप जितना ईमानदार रहेंगे उतना अच्छा रहेगा।

2. लड़कियों से बात करने के लिए सही जगह और सही समय का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। किसी काम में व्यस्त होने पर उनसे बात करना ठीक नहीं होगा।

3. किसी से भी बात करते समय आई कांटेक्ट सबसे जरूरी होता है। लड़कियों से बात करते समय उनकी आंखों में देखकर बात करें इससे ऐसा लगेगा कि आप उनकी बातों में दिलचस्पी ले रहे हैं। दिल की बातों का इजहार भी आपकी आंखें खुद ब खुद कर देती हैं।

4. लड़कों को लड़कियों से बात करते समय इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि जब आप लड़कियों से बात करें तो सिर्फ अपनी ही बात न करें।

5. लड़कियों से बात करते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि आपके हाथ उन्हें ऐसे न छू जाएं कि उन्हें अजीब सा महसूस हो या उन्हें बुरा लगे। बात करते वक्त अगर आप उनके कंधे पर थपकी देते हैं।

बुधवार, 3 मई 2017

🌷🌹【लड़कियाँ नोटिस करतीं हैं लड़कों की ये बातें।】🌹🌷

हम यह अच्छी तरह जानते है कि लड़के लड़कियां देखने में कोई कसर नही छोड़ते है लेकिन लड़कियां इस काम में पीछे नही रहती है। लड़का हो या लड़की, पहली बार मिलते समय ऐसी बहुत बातें है जो वह एक-दूसरे में नोटिस करते है। जैसे लड़के लड़कियों की हरकतों, उनकी व्यवहार को लेकर सजग रहते है। वैसे ही लड़कियां पहली बार किसी लड़के को मिलते समय उनके हाइजीन को लेकर सचेत रहती है।

1.आपकी स्किन किस हद तक क्लीन है, इस पर कोई ब्लैकहेड्स पिंपल्स जैसी की प्रॉबल्म तो नहीं। इन सब बातों पर बड़ा ही गौर करती है।

2. लड़कों का शायद अपने नाक को बालों पर ध्यान नहीं जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियां छोटी-छोटी बातों को नोटिस करती है। इसलिए नाक के बालों को नोज ट्रिमर या सीज़र्स से ट्रिम करें।

3. लड़कियां लड़को के हेयर स्टाइल पर काफी फिदा होती है। इसी के साथ वह डैड्रर्फ पर भी पूर ध्यान रखती है। इसलिए लड़की से मिलने से पहले अपने हेयर स्टाइल और बालों की रूसी का इलाज करें।

4. लड़को की तरह लड़कियां भी लिप्स पर ज्यादा ध्यान देती है। कहीं आपके होंठ फटे हुए तो नहीं। इसलिए अपने लिप्स को हमेशा सॉफ्ट रखें।

5. लड़कियां इस बात का खास ध्यान रखती है कि आपने ज्यादा स्ट्रॉन्ग स्प्रे यूज तो नहीं किया क्योंकि यह लड़कियों को सिरदर्द दे सकता है। इसलिए बेहतर है कि लड़की को मिलने से पहले अच्छे और कम स्ट्रॉन्ग स्प्रे का इस्तेमाल करें।