कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 25 मई 2017

✍शायरी - दिल की क़लम से✍

★   ★   ★
तुम खुद कों समझतें हों न जाने क्या कुछ..?!?
तो सुन लो...
हम भी कुछ नहीं समझतें तुम्हें ज़िन्दगी क़े सिवा..!!

★    ★    ★
तू याद रख, या ना रख...
तू याद है, ये याद रख....!!

★   ★    ★
बहोत अंदर तक जला देती हैं, वो शिकायतें...
जो कभी बयाँ नहीं होती...!!

★   ★   ★
हम तो बातो - बातो में दिल की बात कह जाते हैं और कई लोग...
गीता पर हाथ रख कर भी, सच नहीं कह पाते है..!!

★   ★   ★
फ़ासले बढ़ा रहे हो मगर ये ध्यान रखना...
मोहब्ब्त और हम बार बार किसी पे महेरबान नहीं होतें।

★   ★   ★
सजा देना हमें भी आता है ऐ बेखबर…
पर तू तकलीफ से गुजरे ये हमें गवारा नही।

★   ★   ★ 
हो जा मेरी कि इतनी मोहब्बत दूँगा तुझे...
कि लोग हसरत करेंगे तेरे जैसा नसीब पाने के लिए..!!  

★   ★   ★
अपनी मोहब्बत पर इतना तो भरोसा है मुझे...
मेरी वफा़यें तुझे किसी अौर का न होने देंगी..!!

★   ★   ★
जब कभी फैसला वो साथ चलने का करे..
दुआ है रब से मुझे मंज़िल ही ना मिले..!!

★   ★   ★ 
तू इनकार ही कर दे मगर कुछ गुफ्तगुं तो कर..
तेरा खामोश सा रहना मुझे तकलीफ देता है..!!

★   ★   ★  
उजाला यादो का मेरे साथ रहने दो..
ना जाने ज़िंदगी के किस मोड पर शाम हो जाये..!!

★   ★   ★    
मैंने पूछा इक पल में जान कैसे निकलती है..?
उसने चलते चलते मेरा हाथ छोड़ दिया..!!

★   ★   ★  
मन ही मन सब बातें कर लेते हैं उससे..
सामने आते हैं तो कुछ बाक़ी नहीं रहता..!!

★   ★   ★  
डरपोक होते है वो लोग जो प्यार नही करते..
अरे ज़िगर चाहिये बरबाद होने के लिए..!!

★   ★   ★
ऐसा नहीं हमको बातें बुरी नही लगती..
बस एक तेरे लिए सारे ग़ुनाह माफ़ हैं..!!

★   ★   ★  
यूँ तो गलत नही होते अंदाज चेहरो के..
लेकिन लोग वैसे भी नही होते जैसे नजर आते है।

★   ★   ★  
मैंने पूछा पगली मुहब्बत कितनी करती हो तुम मुझसे.. मुस्करा के बोली, पागल... खुशबू के पैमाने नहीं होते..!!

★   ★   ★    
हर नज़र को एक निगाह का हक़ है..
हर नूर को एक आह का हक़ है..
हम भी दिल लेकर आये है इस दुनिया में,
हमे भी तो एक गुनाह का हक़ है..!!

★   ★   ★
कौन कहता हैं कि मुझें याद करो..
लेक़िन न आओ अब याद भी मुझको।

★   ★   ★  
हर कोई अच्छा या बुरा नही होता..
कुछ लोग बस सच्चे होते हैं..!!

★   ★   ★
उजाले अपनी यादों के मेरे साथ रहने दो..
न जानें कि किस गली में ज़िन्दगी की शाम हो जाये।

★   ★   ★  
सूरत बदल गयी कई टुकडों में आइना टूटने के साथ ही..
जो सवाल एक चेहरे का था वो कई चेहरो में बदल गया ।

★   ★   ★   
बदल जाओ भले तुम पर ये ज़हन में रखना..
कही पछतावा ना बन जाए हम से बेरुखी इतनी..!!

★   ★   ★    
ना वो मिलती है ना में रुकता हूँ..
पता नहीं रास्ता गलत है या मंजिल..!?

★   ★   ★  
मेरी सारी कोशिशें नाकाम होती है उसे मनाने की..
पता नहीं कहाँ से सीखी है उसने अदायें रूठ जाने की..!!

★   ★   ★   
हर बार हम पर इल्जाम लगा देते हो मोहब्बत का.. कभी खुद से भी पूछा है कि इतने खूबसूरत क्यों है..!!

★   ★   ★  
अभी तक हम इतने भी मामूली नहीं हुए..
कि किसी के दिल में बसना चाहे और वो इनकार कर दे..!!

★   ★   ★  
जब किसी के सपने किसी के अरमान बन जाए..
जब किसी की हँसी किसी की मुस्कान बन जाए..  बेपनाह प्यार कहते है उसे जब किसी की सांस किसी की जान बन जाए..!!

★   ★   ★    
जिस इंसान के सच्चा होने की गवाही आपका दिल दे..
वो इंसान कभी गलत नही होता..!!

★   ★   ★    
उसने पूछा सबसे ज्यादा क्या पसंद है..!?
मैं उसे बहुत देर तक देखता रहा बस ये सोचकर..
कि खुद जवाब होकर उसने सवाल क्यूँ किया..!!

★   ★   ★    
हमसे तो इश्क भी छुपाया नहीं जाता..
आप खंजर कैसे छुपा लेती है मुस्कुराहटो में..!!

★   ★   ★    
मेरी पागल सी मोहब्बत तुम्हे बहुत याद आएगी..
जब हँसाने वाले कम और रुलाने वाले ज्यादा होंगे..!!

★   ★   ★  
जाने क्या ढूंढती है मेरी मुस्कुराहट तुझमें..
जब तू हँसती है, ये कम्बख्त मेरे होठों पर आ बैठती है।

★   ★   ★  
मेरा हक़ नहीं हैं तुम पर ये जानता हूँ मै..
फिर भी ना जानें क्यूं दुआओं में तुझको माँगना अच्छा लगता हैं।

★   ★   ★  
एक उमर बीत चली है तुझे चाहते हुए..
और तू आज भी बेखबर है कल की तरह..!!

★   ★   ★  
यूँ तो एक ठिकाना मेरा भी है मगर तुम्हारे बिना मैं लापता सा महसूस करता हूँ।☝  

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें