कुल पेज दृश्य

सोमवार, 10 अप्रैल 2017

😍【जरूर अपनाएं ये टिप्स!】😍

 लड़कियां गुड लुक के अलावा और भी कुछ बातों को नोटिस करती है, जिससे वह आपकी और आकर्षित होती है। आइए जानते है किसी लड़की को अपनी और आकर्षित करने के लिए कौन-कौन से टिप्स काम आते है। 

लड़कियां डियोड्रेंट को भी नोटिस करती है। इसलिए लड़की को मिलने से पहले अच्छे डियोड्रेंट का इस्तेमाल करें। फिटिंग वाले कपड़े पहनें, इससे अच्छा इंप्रैशन जाता है।

लड़की को मिलते समय उसकी आंखों में आंखे डालकर देखें। क्योंकि आंखे ही प्यार इजहार कर देती है। 

उसकी बातों को सुनकर बीच में मुस्कुराते रहे क्योंकि लड़कियां चाहती है उनका पार्टनर उनकी बात को गौर से सुनें।कुछ बाते उनकी सुने और कुछ अपनी सुनाने की कोशिश करें। ऐसा करने से लड़की आपकी ओर आकर्षित होती है।

बात करते समय मै ये हूं, मेरा है, कि बजाएं 'हमारा' शब्द को इस्तेमाल करें क्योंकि ऐसा करने से लड़की आपकी ओर ध्यान देगी।

उसके साथ हंसी-मजाक करें। ऐसे वह भी आपके साथ बातें करने में खुल जाएगी। साथ आप दोनों अच्छे दोस्त बन जाएंगे।  

लड़कियों को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है। अगर कभी लड़की कहीं बाहर घूमने के लिए पूछे तो उसे न मत करें। उसे यह जताने की कोशिश करें कि आप उनके लिए कभी भी समय निकाल सकते है।

💘【प्यार में पड़े व्यक्ति के साथ अक्सर होता है ऐसा!】💘

प्यार को वैसे तो शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है और इसकी कोई परिभाषा नहीं है. प्यार तो बस एक खूबसूरत एहसास है जिसे सिर्फ़ महसूस किया जा सकता है. ये एक ऐसा एहसास है जो दो लोगो को बहुत गहराई से आपस में जोड़ता है. जिन्हें प्यार हुआ है वहीँ इससे असल में सही से महसूस कर सकते हैं. खैर हम तो आपको बता ने जा रहे हैं कि प्यार में पड़े व्यक्ति के साथ अक्सर होता है ऐसा !

1. दिमाग

प्यार करने वालों को सारी दुनिया अच्छी लगने लगती हैं अपने आस-पास का माहौल खूबसूरत लगने लगता हैं. वह अपने दिमाग में हमेशा अच्छे विचार सोचते हैं। दूसरों शब्दों में कहा जाए तो  प्यार एक सकारात्मक भावना है जो मस्तिष्क को ऊर्जा से भर देती है.

2. दिल की धड़कन

प्‍यार होने पर दिल किसी की गिरफ्त में आ जाता है, और प्‍यार की गिरफ्त में आने वाले व्‍यक्ति की दिल की धड़कन बढ़ जाती है. इस स्थिति में व्यक्ति एक अजीब सी बेचैनी से घिर जाता है। इसके कारण भी व्‍यक्ति की दिल की धड़कन बढ़ जाती है.

3. सोने में परेशानी

प्यार  में पड़े व्यक्ति की हालत बहुत बेकार हो जाती है उसकी रातों की नींद उड़ जाती है वो सिर्फ हर वक़्त अपने lover के बारे में सोचता रहा है उसकी यादों में खोया रहता है.

4. मेमोरी लोस 

प्यार में पड़े इंसान सब कुछ भूलने लगते है सिवाएं अपने पार्टनर के. क्योंकि प्यार में इंसान हमेशा वे अपने पार्टनर के बारे में ही सोचता है जिससे उसे बाकी सारी चीजे बेकार लगने लगती हैं.

5. ईर्ष्‍यालु होना

प्‍यार में पड़े इंसान की प्रवृति ईर्ष्‍यालु होने लगती है , यदि आपका पार्टनर किसी और से बात कर रहा है तो ऐसे में दूसरे पार्टनर को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता और उसके मन में ईर्ष्‍या की भावना पैदा होने लगती हैं.

🎁【गिफ्ट में क्या चाहिए गर्ल्स को....जानिये!】🎁

अक्सर किसी को भी गिफ्ट करते समय हम थोडा सोचते हैं लेकिन फिर समय की कमी के कारण हम जल्दबाजी में कोई भी चीज गिफ्ट कर देते हैं जो शायद काम की भी नहीं होती।

लेकिन अगर गर्ल्स के लिए गिफ्ट की बात की जाये तो आजकल के यूथ न जाने कितना सोचने लग लग जाते हैं और गिफ्ट के लिये अपने दोस्तों तक से पूछ लेते हैं।

"यार एक लड़की है और वो मेरी अच्छी दोस्त है, बता उसे क्या गिफ्ट दूं।" 

 

"यार वो नयी नयी मेरी दोस्त बनी है,कोई अच्छा सा गिफ्ट suggest कर ना।"

इस तरह के question करके हम अपने दोस्तों को भी सोचने को मजबूर कर देते हैं। लेकिन गिफ्ट की बात की जाये तो लड़की पर निर्भर करता है की लड़की शांत स्वभाव की है थोड़ी खट्टी मीठी टाइप की है। उनके नेचर के according ही उनके लिये गिफ्ट पसंद करना चाहिए और अगर बजट कम हो तो महंगे गिफ्ट्स की तरफ नहीं भागना चाहिये।

 

ये हैं गिफ्ट्स की टॉप पसंद :

 

Hand-made cards with Flowers (Friendship, Love, Jokes etc.)

 

Barbie Dolls,Teddy Bears etc.

 

Pets (Cat, Puppy, Rabbit etc.)

 

Accessories (Ear-rings, Goggles, Handbags, Key-chain etc.)

 

Watch, Perfume,Bracelets etc.

 

Novels (love, romance, friendship etc.)

 

Earphones, Stylish pen drive, Stylish Mobile phone cover etc.

 

 

अगर लड़की शांत और सुशील हो तो आप उसे प्यार से जो भी गिफ्ट देंगे वो ले लेगी और अगर उसे वो गिफ्ट पसंद नहीं भी आयेगा तो वो उसकी बुराई भी नहीं करेगी। वैसे आप उसे accessories यानि वो चीजे जो वो पहन सके जैसे की हाथ में,गले में या फिर कोई परफ्यूम भी उसे गिफ्ट कर सकते हैं।

 

आपकी फ्रेंड चुलबुली और नटखट टाइप की है तो आप उसे कुछ अलग तरह से गिफ्ट दे कर सरप्राइज कर सकते हैं, जैसे कि आप उसे गिफ्ट में एक प्यारी सी ड्रेस दे रहे हो तो ऐसे पैक करें की जब वो पैकेट ओपन करे तो उसमें सबसे पहले वो चीज निकले जिससे वो डरती हो। आप उसमे नकली छिपकली भी रख सकते हैं या फिर नकली मेंढक भी। उस समय तो वो आपसे थोडा नाराज भी हो जाये पर अन्दर गिफ्ट में प्यारी सी ड्रेस देखकर खुश हो जाएगी।

 

सरप्राइज गिफ्ट सब लड़कियों को पसंद होता है चाहे से आप उसमे कुछ भी दें, लेकिन गिफ्ट देने का तरीका भी matter करता है। अगर आप कुछ शैतानी करके या फिर मजेदार तरीके से उसे गिफ्ट देते हैं तो वो भी उसे जरूर पसंद आयेगा।

हैंडबैग के अन्दर भी आप कुछ रखकर उनको गिफ्ट कर सकते हैं।

 

चॉकलेट्स तो गर्ल्स की favourite चीज है और अगर चॉकलेट की साइज़ और quantity ज्यादा हो तो और भी मजे की बात है। डार्क चॉकलेट्स स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है और गर्ल्स की पसंद में भी शुमार होती है। तो आप बड़ी चॉकलेट्स और अलग अलग फ्लेवर की चॉकलेट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। 

 

आप अपनी दोस्त को अलग अलग छोटी छोटी चीजों का सेट बना कर भी गिफ्ट कर सकते हैं, जैसे की एक ear-rings का सेट, एक earphone, और साथ में कोई म्यूजिक एल्बम की सी.डी.  etc

 

गर्ल्स को वो गिफ्ट्स ज्यादा पसंद होते हैं जो दिखाने के हों, यानि की अगर वो साथ में रहे तो यूनिक दिखनी चाहिये। और अगर पहनने की चीज हो तो अलग ही चमक होनी चाहिये।

 

सबसे मुख्य बात ये होती है की आप गर्ल्स से अच्छी तरह से पेश आये और हमेशा उनका मान सम्मान करें तो वो आपसे गिफ्ट की मांग नहीं करेंगी पर मजाक में वो आपसे ये जरूर कह सकती हैं कि इस बार क्या गिफ्ट देने वाले हो मेरे दोस्त ? अब ये तो कोई भी बोल सकता है क्योंकि गिफ्ट तो सबको पसंद होते हैं न यारों।

💏【अगर आपकी गर्लफ्रेंड में हैं ये खूबियां तो उसे कभी ना खोएं!】💏

अगर आपकी गर्लफ्रेंड में कुछ ऐसी खूबियां है तो आप उसे भूल कर भी कभी ना छोड़ें।

पहला- जब वो आपकी गलती होने पर भी खुद सॉरी बोलती है। इससे पता चलता है कि वो किसी भी कीमत पर आपके साथ रिलेशन को बरकरार रखना चाहती है।

दूसरा- अगर प्रॉब्लम में आप हैं और वो आपके लिए सल्यूशन लाती है। इस बात से आप जान लें कि वो कितनी केयरिंग है।

तीसरा- आपके पेरेंटस को अपना पेरेंटस मानती है। इसका मतलब कि वो आपको दिल से प्यार करती है।

चौथा- कितनी भी थकान होने के बावजूद आपके लिए एक्टिव रहती है। मतलब कि वो आपके साथ बहुत खुश रहती है।

पांचवा- आपको हर मौके पर सरप्राइज करती है। आपकी खुशी से बढ़कर उसके लिए कुछ नहीं है।

छठा- डिनर पर आपकी पसंदीदा चीज आॅर्डर करती है।

सातवां- आर्गुमेंट को अवॉइड करती है।

आठवां- अपने से ज्यादा आपकी खुशी के बारे में सोचती है।

नवां- बिजी होने के बावजूद आपके लिए समय निकालती है।

दसवां- अगर खुद का मूड खराब है फिर भी आपके लिए फ्रैश दिखती है।

😘【इन टिप्स से आप बना सकते हैं किसी को भी अपना दीवाना!】😘

रिलेशनशिप एक नाजुक धागे की तरह होता है जिसे संभालकर चलाना होता है। अगर आपको कोई पसंद आ जाए, उसे अपना बनाने में ही टाइम निकल जाए या वो आपका पार्टनर बनना नहीं चाहता तो ऐसे में आपका दिल टूट जाता है। लेकिन हमारे पास ऐसी टिप्स हैं जो आपके के लिए किसी को भी दीवाना बना सकती हैं। जानिए किसी को अपना बनाने के लिए क्या करे...!!

रोमांटिक मैसेज भेजें
अपने पार्टनर को लव मैसेज भेजकर यह बताओ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। साथ बिताए गए लम्हों की कुछ तस्वीरें या कुछ यादें उन्हें सेंड कर सकते हैं।

पसंदीदा काम करें
अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद को तो आप जानते ही होंगे। बाजार से उनके पसंद की कोई चीज ले आएं या घर में ही बना लीजिए।

एक-दूसरे की आंखों में खो जाएं
एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक दूजे की आंखों में देखें। ऐसा करने से आप दोनों के अंदर प्यार जागने लगेगा। आपका पार्टनर आपसे दूर नहीं रह पाएगा।

एक-दूजे का हो साथ
साथी के जीवन में सबसे खास बनने के लिए जरूरी है कि आप उसका साथ कभी न छोड़ें। उसे सपोर्ट करें और बातों-बातों में जताएं कि आप किसी भी कीमत पर उनका साथ नहीं छोड़ेंगे।

तारीफ करना
किसी को खुश करने का यह सबसे आसान तरीका है। कभी-कभी झूठी तारीफ भी काम कर जाती है। पर हमेशा झूठी तारीफ न करें। इससे बात बनने की बजाए बिगड़ सकती है।

😚【सोने से पहले हर लड़की के दिमाग में चलती हैं ये बातें!】😚

लड़कियां अक्सर अपने बिस्तर पर जाने से पहले कई बातो के बारे में मंथन करती हैं. कई बार वो अपने पार्टनर के बारे में सोचती हैं तो कई बार परिवार के बारे में. कई बार पूरा दिन जो उनके साथ गुजरा हैं उसके बारे में सोचती हैं. आईये हम आपको बताते हैं ज्यादातर किस बात को महिलाएं सोचती हैं.।

 

1. बिस्तर पर सोने से पहले लगभग हर लड़की अपने पार्टनर के बारे में सोचती जरूर है. अगर वो किसी के साथ रिलेशनशिप में है तो उसके बारे में सोचती है और अगर सिंगल है तो अपने भावी पार्टनर की कल्पना करती है. और ख्यालो में खोजती है।

2.. रात को सोने से पहले लड़कियां दिनभर के घटनाक्रमों को रीवाइंड करके सोचती हैं।

3. वो उस लड़की के बारे में भी सोचती हैं जिसके पीछे उसके कॉलेज के सारे लड़के दीवाने हैं।

4. लड़कियां सोने से पहले ही उन्हें अगले दिन सुबह उठने की चिंता सताने लगती है. अलार्म लगाना और फिर उसे तकिए के पास ऐसे रखना कि उसकी आवाज सीधे कान में पड़े. सोने से पहले ही अगले दिन सुबह उठने, सुबह क्या पहनेंगे, लंच क्या ले जाएंगे और इसी तरह की कई छोटी-बड़ी बातों की चिंता उन्हें सताने लगती है।

5. लड़कियां सोने से पहले अपनी उस सहेली बारे में जरूर सोचती हैं, जिसे वो खुद से ज्यादा सुंदर समझती हैं।

6.वो हर रोज कॉलेज की सबसे स्टाइल‍िश लड़की और उसकी ड्रेसेज के बारे में भी सोचती हैं।

7. लड़कियां हर रोज सोने से पहले अपनी आने वाली जिंदगी के बारे में सोचती है. जिसमें शादी के बाद की जिंदगी और करियर से जुड़ी बातें शामिल होती हैं।

🌺👌【महिलाओं को ये 5 तरह के मर्द आते हैं पसंद..!!】👌🌺

रिलैशनशिपः
कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें सिर्फ हैंडसम मर्द ही पसंद आते हैं। वहीं कुछ महिलाओं को अच्छे स्वभाव वाले मर्द पसंद आते हैं। इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे दिखने में कैसे हैं। अगर आप भी औरतों की मन की ये बातें जानना चाहते हैं तो इस चीज में हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको महिलाओं के मन की कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद आपकी मदद कर दें कि महिलाएं या लड़कियां किस प्रकार के पुरूषों को पसंद करती हैं।

1. अच्छा स्वभाव और आत्मविश्वास
महिलाओं को वहीं मर्द पसंद आते हैं जो खुले स्वभाव के हो और दिल के मजबूत हो। ऐसे मर्द उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आते जो हर काम में पिछे हो और दूसरों पर निर्भर रहने वाले हो। 

2. साकारत्मक सोच
ऐसे मर्दो को महिलाएं पसंद करती हैं जो हमेशा खुश रहे और उसकी सोच सबसे अलग हो। जिंदगी में नाकारत्मक सोचने वाले और अपने आप में घंमड रखने वाले मर्दो को कोई पंसद नहीं करता।

3. मजाकिया स्वभाव
मजाकिया पुरुष के साथ हर कोई रहना पसंद करता है और महिलाओं को भी ऐसे मर्द खूब अच्छे लगते हैं जो खुद भी हंसे और औरों को भी हसाएं।

4. रोमांटिक
ज्यादातर महिलाओं को रोमांटिक पुरूष ज्यादा पसंद आते हैं। क्योंकि वे उनके लिए चॉकलेट लाते है, उसे फूल देते है और उसके साथ कैंडल लाइट डिनर करना पसंद करते है। वह हमेशा उसे जताते है कि उसने दिन में कितनी बार उसके बारे में सोचते हैं।

5. बुद्धिमान
महिलाएं बुद्धिमान लोगों से जल्‍दी इम्‍प्रेस हो जाती हैं, क्‍योंकि उन्‍हे लगता है ऐसे लोगों के पास सारे सवालों के जबाव होते हैं। उन्‍हे पुरूषों से पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स मिलने के कारण वह उन्‍हे ज्‍यादा पसंद करने लगती है।