कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

💝♀【जानिए कैसे लड़कों को पसंद करती हैं लडकियां!】♀💝

आज हर लड़के को किसी न किसी लड़की की तलाश रहती है लेकिन इसके लिए लड़कियों की पसंद का पता होना भी जरूरी है। वैसे तो सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है। लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है, इस सवाल का एक जवाब नहीं है। लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनको हर लड़की एक लड़के में देखना पसंद करती है। लेकिन अगर आपके पास ये खूबियां नहीं हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अपनी पर्सनालिटी में थोडा सुधार करके आप इस काबिल बन सकते हैं।
लड़कियों को ख्याल रखने वाले, सम्मान देने वाले, नर्म दिल और संस्कारी लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। इसके अलावा हमेशा साफ-सुथरे, जिंदादिल, रोमांटिक, सभी से सभ्यता से पेश आने वाले, तारीफ करने में दिलदार जैसे गुण वाले लड़के भी लडकियों को भाते हैं।
अगर आप स्मार्ट हैं और तब भी लडकी आपकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है तो आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव करने चाहिए।

आइए जानते हैं लडकियां कैसे लडको से प्रभावित होती हैं

प्रेम प्रसंगयुक्त (रोमेंटिक): लड़कियों को अक्‍सर रोमेंटिक लड़के पसंद आते है जो स्वभाव से बड़े दिलफेंक होते हैं। उन्हें वे लड़के आकर्षित करते हैं जो उन्‍हे दुलारे, प्‍यार करें, उनकी तारीफ करें और उनके साथ उन्‍ही के मन मुताबिक तरीके से रोमांस करें।

सरल और सीधा : अधिकतर लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं जो सज्जन (जेंटलमैन) हों। जो स्वभाव से बहुत ही सरल और सीधे हो मतलब शरीफ हों लेकिन जरूरत पडने पर आक्रामक रूख भी अपना सके। लडकों की शराफत लड़कियों को ज्यादातर अपनी तरफ आकर्षित करती है।

खुले विचारों वाला : आजकल लड़कियों को खुले विचारों के लड़के बहुत पसंद आते हैं जो उन पर किसी भी तरह का दबाव ना डालें, किसी तरह की दिक्‍कत न पैदा करें और उन्हें खुश रखें।

बुद्धिमान :  रोमेंटिक होने के साथ साथ जो लड़के बुद्धिमान होते हैं लडकियां उन लड़कों को पसंद करती है। उनके लिए लड़कियों के मन में सम्‍मान होता है और उनका साथ पाने के लिए वे खुद से समर्पण कर देती हैं। बुद्धिमान लोग सब कुछ जीत सकते हैं।

ख्याल रखने वाला : लड़कियों को ख्याल रखने वाले लड़के पसंद आते हैं। ख्याल रखने की प्रवृत्ति से लड़कियों को लगता है कि आप उनका हर मुश्किल वक्‍त में साथ निभाएंगे। लड़कों का देख रेख करने वाला स्वभाव लडकियों को उनके प्रति आकर्षित करता है और वे ऐसे लड़कों पर पूरा भरोसा करती हैं।

सम्मान देने वाला : लड़कियों को महिलाओं का सम्मान करने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। महिलाओं को सम्मान देने से आपकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है। महिलाओं को सम्मान देने से लडकियों को लगता है आप महिलाओं की इज्जत करते हैं।

स्पष्टवादी : साफ़ कहना सुखी रहना वाली लकीर पर चलने वाले लड़के लड़कियों को जल्दी पसंद आते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को सच बोलने वाला मान कर पसंद करती हैं। वे खुद भी चाहती हैं कि कोई बात छिपी न रहे।


आत्मविश्वासी : लड़कियों को लड़कों का दबंग स्वभाव भी बहुत भाता है। लड़कियों को लड़कों का आत्मविश्वास बहुत भाता है। लड़कियों को शर्मीले और संकोची लड़के ज्यादा पसंद नहीं हैं। इसलिए कभी भी बात करने में हिचकिचाएं नहीं और खुलकर अपनी बात कहें।

गंभीर : लड़कियों को स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति वाले लडके बहुत भाते हैं। लड़कियों को पीछे लगने वाले लड़के कतई पसंद नहीं आते। ‘आई लव यू’ कहते हुए आगे-पीछू घूमने वाले लड़कों को लड़कियं ‘चिपकू’ समझती हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं जो अपना आत्मसम्मान बनाए रखें। अगर आपने अपनी भावनाएं एक बार उनको बता दी है तो उनसे हर समय उसका जवाब न मांगें।

खुशमिजाज : बात बात पर मायूस होने वाले, रोतड़े लड़के लड़कियों को पसंद नहीं आते। लड़कियों को खुशमिजाज लडके पसंद आते हैं। क्योंकि आपके चेहरे की रौनक से आपकी प्रकृति का पता चलता है। अगर आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा तो आप जोश से भरपूर दिखते हैं जो लड़कियों को आपकी तरफ खींचता है।

थोड़ा अकड़ू मिजाज : कई लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ ध्यान देती हैं जो अपनी धुन में रहना पसंद करते हों और लड़कियों को खास तवज्‍जो न देते हों। लेकिन इसका मतलब यह नहीं की वो बदतमीज हों। तो अगर आपकी लड़कियों को देखकर मचल जाने की प्रवृत्ति है तो जरा संभल जाइए और अपनी भावनाओं पर काबू रखिए। एकदम से लड़कियों के सामने ऐसा व्यवहार मत कीजिए जिससे उन्हें लगे कि आप उन्हें पसंद करते हैं।

🌺🌹【लड़की से बात करने के सही तरीके!】🌹🌺

दोस्तों आज का हमारा टॉपिक है :-

“लड़कियों से कैसे बात करें”

ये एक ऐसा सवाल है तो आज के दौर में हर लड़का सोचता है। वो लड़के जो शुरू से ही लडकियों के टच में रहे हैं जैसे :- स्कूल, कॉलेज या ट्यूशन में उनके लिए ये बात आसन हो सकती है। मगर कुछ लड़के ऐसे भी होते है जो लड़कियों से कभी ठीक से बात नहीं कर पाते। लड़कियों के पास जाते ही उनका कॉन्फिडेन्स छुमंत्र हो जाता है और लड़की का नाम जानना तो दूर की बात वो अपना नाम तक भूल जाते है। अपनी इसी कमी की वजह से वो उस लड़की से भी बात नहीं कर पाते जिससे वो प्यार करते है। अगर आप भी उनमे से एक है तो घबराने की कोई जरुरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताउंगा की लड़कियों से कैसे बात करनी चाहिए। मुझे पूरा विश्वाश है की ये पूरा आर्टिकल पढने के बाद आपका कॉन्फिडेन्स जरुर इनक्रेस होगा।

क्या आप किसी लड़की को लाइक करते है और आपको उसके पास जाकर बात करने में शर्म आती है या फिर आपका कॉन्फिडेन्स लूज़ हो जाता है। आप ये भी सोचते होंगे की आखिर उसके पास जाकर कैसे बात शुरू करूँ और क्या बात करना ठीक रहेगा तो आप बिलकुल सही जगह पर है। नीचे हम कुछ स्टेप्स दे रहे है उन्हें ध्यान से पढ़िए और फॉलो कीजिये, ये बेस्ट तरीके है।




लड़की की आँखों में देखकर बात करें :-

जब भी आप किसी लड़की से बात कर रहे हों तो हमेशा एक बात का ख्याल रखें की उनकी आँखों में आँखें डालकर बात करें। लड़कियों को वो लड़के ज्यादा पसंद आते है जो कॉन्फिडेन्ट होते है। तो उनसे बात करते हुए पुरे समय ऑय कॉन्टैक्ट बनाकर रखें।

प्यार से मुस्कुरा कर बात करनी चाहिए :-

जब आप लड़की से बात करने जा रहे है तो याद रखें की उनके सामने आपके फेस पर स्माइल होनी जरुरी है और साथ ही प्यार से बात करना जरुरी है। लड़कियों को पॉलिटेली बात करने वाले लड़के ज्यादा पसंद आते है। अगर आपके फेस पर स्माइल और बात करने में पोलिटेनेस होगी तो समझिये आधा तो आपका काम वेसे ही बन गया।

Topic Choice :-

ये बात भी बहुत जरुरी है की आप जब लड़की से बात करे तो आप किस टॉपिक पर बात कर रहे है। गलती से भी कोई ऐसा टॉपिक न शुरू कर दें जो उसे बोरिंग लगे। इससे उसे लगेगा की आप उसके टाइप के नहीं है और आप दोनों की सोच बिलकुल अपोजिट है।

Special Feel करवाना चाहिए :-

लड़की से अगर आप बात कर रहे है तो उसे स्पेशल फ़ील करवाना सबसे जरुरी है। आपको लड़की के दिल में जगह बनाना भी जरुरी है और साथ ही उस लड़की को ये भी लगना चाहिए की वो आपकी ज़िन्दगी में कितनी स्पेशल है। उसे बातों ही बातों में ये जताते रहें की वो आपके लिए कितनी लकी है और उसके आने से आपकी लाइफ में सब अच्छा हो रहा है।

उनकी बात मानें :-

जब वो कोई बात आपसे कहे तो उसके साथ एग्री करें और जब आपसे कोई काम करने को कहे तो उसकी बात मानें। लड़कियों को वो लड़के बहुत ही अच्छे लगते है तो उनके साथ आर्गुमेंट कम करें और उनकी बात को बिना फाइट किया मान जाये।

वो काम करें जो उन्हें पसंद हो :-

हमेशा वो काम करें जो उन्हें पसंद हो। कभी भी ऐसा काम ना करें जो लड़की को अच्छा न लगे और उसकी नज़रों में आपकी इज्ज़त कम हो जाये।

उसकी पसंद पता करें :-

ये पॉइंट सबसे अहम है. आपको लड़की की पसंद पता होनी चाहिए। आपको हर चीज़ में बात करना, खाना खाना, क्लोथिंग, उसका घूमना वगेरा हर चीज़ की पसंद पता होनी जरुरी है। अगर आपको पता नहीं होगा की उसको फेवरेट बात करने का टॉपिक क्या है तो आप उसके सामने पाँच मिनट भी टिक नहीं पाओगे। अगर आप उससे बात करना और दोस्ती बढ़ाना चाहते है तो उसकी पसंद का पता किजिए।

माहोल को जाँच लें :-

किसी भी लड़की से बात करने से पहले सबसे पहले आपको उसके आसपास के माहोल को जांचना जरुरी है। अगर उसका मूड सही नहीं है और वो उदास है तो उसे खुश करने की कौशिश करें। ऐसी बात करें जिससे उसका मूड ठीक हो जाये। गलत सिचुएशन में की गयी बात काम बनाने के बदले काम बिगाड़ सकती है।

Body Language :-

आपका बॉडी लैंग्वेज सबसे ज्यादा मैटर करता है। आपको पता होना चाहिए की आपके बारे में लड़कियां क्या सोचती है. आपकी इमेज क्या है।

कम बात करें :-

अक्सर देखा गया है की लड़कियों की ज्यादा बात करने के आदत होती है। इसलिए वो चाहती है की उन्हें कोई ऐसा मिले जो उनकी बातों को ध्यान से सुने और उनमे इंटरेस्ट ले। अगर आप लड़की को इंप्रेस करना चाहते है तो उनको ज्यादा बोलने को मौका दें और खुद कम बोलें और उनकी बातें सुनकर उनमे हाँ में हाँ मिलाते रहें।

जल्दबाज़ी ना करें :-

वैसे तो किसी भी मामले में जल्दबाज़ी अच्छी नहीं होती और अगर मामला हो प्यार का तो फिर तो सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए। जब भी आप लड़की से बात करें तो बिलकुल भी उतावलापन न दिखाएँ। लड़की को ऐसा नहीं लगना चाहिए की ये पहली बार किसी लड़की से बात कर रहा है या फिर इस लड़के को बात करने की सेंस नहीं है।

इस आर्टिकल में हमने आपको बताया की लड़कियों से बात कैसे करनी चाहिए और क्या चीज़े है जिसे दिमाग़ में रखकर ही लड़कियों से बात करनी चाहिएअब आप लोगों को इस बारे में टेंसन लेने की जरुरत नहीं की लड़कियों से कैसे बात की जाए। मैंने पूरी कौशिश की है की आपको सही तरीके से समझा सकूँ। मुझे पूरी उम्मीद है की आपको ये तरीके बहुत पसंद आयेंगे।

😘【हर लड़का मर मिटता हैं लड़कियों की इन 5 अदाओं पर!】😘

अधिकतर लोग सोचते हैं कि लड़कों को मॉडर्न लड़कियां पसंद होती हैं लेकिन लड़कियों में कुछ एेसी बातें भी होती हैं, जिनपर लड़के फिदा हो जाते हैं। जरूरी नहीं कि ये बातें फिगर से ही जुड़ी हो। आज हम आपको कुछ एेसी ही बातें बताने जा रहे हैं। 



1. बिखरे बाल :- 

एक शोध के मुताबिक, लड़कों को बिखरे बाल वाली लड़कियां बहुत पसंद होती हैं। लड़कों को सुलझे बालों से ज्यादा बिखरें बालों वाली लड़कियां अट्रैक्टिव लगती हैं। 



2. सुबह की अंगड़ाई :- 

परफैक्ट फिगर और शार्ट्स वाली लड़कियां तो लड़कों को पसंद होती ही हैं। साथ में उन्हें लड़कियों की 'मॉर्निंग वाली अंगड़ाई' भी लड़कों को बहुत आकर्षित लगती हैं। 



3. बिना मेकअप :- 

अधिकतर लड़कियां बिना मेकअप के घर से बाहर नहीं निकलती लेकिन लड़कों को बिना मेकअप या सिंपल लड़कियां पसंद आती हैं। 



4. बेली :- 

लचीली और सॉफ्ट बेली वाली लड़कियों लड़कों को अधिक आकर्षित लगती हैं। इसके अलावा मैक्सी स्कर्ट पहनने वाली लड़कियां भी लड़कों को मनोहारी लगती हैं। 



5. ग्लास :- 

पहले समय में चश्मे वाली लड़कियों को कम ही पसंद किया जाता था लेकिन आजकल के लड़के ग्लास वाली लड़कियों को आकर्षित लगती हैं। 

🌻【अगर आपकी बीवी में है यह बात तो आप हैं लकी!】🌻

औरत को घर की लक्ष्मी माना जाता है। कहा जाता है कि औरत के बिना कोई घर घर नहीं होता। इनके न होने से रिश्ते भी सुने से हो जाते हैं लेकिन सबकी किस्मत एक जैसी हो यह जरूरी नही है। कुछ लोग मानते है कि स्त्रियों के शरीर की बनावट भी उनकेई सौभाग्य की तरफ इशारा करती हैं। कुदरत की देन से किसी के शारीरिक अंग बड़े हैं तो किसी के छोटे। यहीं अंग उनकी किस्मत का राज खोलते हैं।


1. लंबी गर्दन
लंबी गर्दन वाली औरतों को किस्मत के लिए बहुत भाग्यशाली माना जाता है। जिस लड़की की गर्दन लंबी होती हैं वह देखने में भी खूबसूरत होती हैं।ऐसा कहा जाता है कि उनके पास धन बहुत ज्यादा होता है।


2. बड़ी नाभि
हर किसी की नाभि का साइज भी एक सा नहीं होता। जिन औरतों की नाभि बड़ी होती है वह हर तरह से सुखी होती है। उनको संतान,परिवार और धन का सुख बहुत आसानी से मिलता है।


3. लंबी जंघा
लंबी और हैल्थी जंघा यानि थाई वाली औरतों की किस्मत बहुत अच्छी होती है।


4. बड़े पैर
बड़े पैरों वाली औरतों को मां लक्ष्मी की तरह शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि उनके पैरों से घर में उन्नति आएगी।


5. लंबे हाथ
जिन औरतों के हाथ लंबे होते हैं उनको शुभ माना जाता है।


6.बड़े कान
लंबे कानों वाली औरतें भी कुशल और किस्मत वाली होती हैं। इनकी उम्र भी लंबी होती है।


7. घने और लंबे बाल
लंबे और घने बालों वाली औरतें खूबसूरत होने के साथ ही भाग्यशाली भी होती हैं।


8. बड़ा सिर
बडे सिर को सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।

सोमवार, 17 अप्रैल 2017

💏【लव मंत्र : कैसे पहचानें कि कोई आपसे प्यार कर रहा है?】💏

अक्सर आपको पता भी नहीं चलता है कि कहीं पर किसी का दिल आपके लिए धड़क रहा है? आप समझ नहीं पाते कि कैसे पहचानें कि वह कौन है? कहीं आपके पास ही तो आपका हमसफर नहीं खड़ा है। अक्सर हम अपने ही प्यार को पहचान नहीं पाते। आइए जानते हैं कुछ ऐसे लक्षण जिनसे पता चले कि कोई आपको सच्चा प्यार कर रहा है ?

* अगर कोई लड़का/लड़की आपको दूर से देखे, लेकिन पास पहुंचते ही किसी और जगह देखने का बहाना करे।

* आपको ऐसा लगे कि वह आपकी हर एक्टिविटी को नोटिस कर रहा है।

* दोस्तों से आपके बारे में जानना चाहे।

* आपको ‘सिर्फ अच्छी/ अच्छा दोस्त’ कहे।

* वह दूसरे सभी लोगों से बात करे, लेकिन आपके पास पहुंचते ही बात करना बंद कर दे।

* आपको देखते ही उसके आचरण और व्यवहार में बदलाव आने लगे। मसलम, बेवजह हाथ हिलाना, जोर से बात करना, इत्यादि।

* दूर से आपको मुस्कुराकर देखे, लेकिन पास होने पर नजर उठा नहीं देख पाए।

* आपको एकटक देखने से घबराए।

* अगर आपके साथ उसकी दोस्ती हो और वह अक्सर आपके छूने की कोशिश करे। मसलन, बालों पर हाथ रखे, हाथ पकड़े।

* आपसे जेंटिल टच करते हुए बात करे।

* आपको हंसाने की कोशिश करे, गुदगुदाए।

* बात करते समय आपका हाथ अपने हाथ में रखे।

अगर ऐसे संकेत आपको मिल रहे हों तो इसका मतलब है कि वह आपका ध्यान अपनी ओर खिंचना चाहता हैं, लेकिन प्यार का इजहार करने से या तो डरता हैं, या फिर उसे इजहार-ए-इश्क का तरीका नहीं मालूम है। देर मत कीजिए, यह संकेत प्यार परखने के लिए काफी हैं। तत्काल अपने चाहने वाले से इजहार कर दीजिए और एक-दूसरे के साथ का लुफ्त उठाइए।

रविवार, 16 अप्रैल 2017

✍【सच्चे प्यार की कीमत】✍

तूफान की भविष्यवाणी सुनकर लोग घबरा गए। सभी लोग अपनी-अपनी नाव में बैठ गए। लेकिन प्यार को कोई जल्दबाजी नहीं थी, इसलिए वो आराम से बैठा रहा। तूफान आने पर उसे जाने को कहा गया, लेकिन तब तक कोई नाव खाली नहीं थी। 

तभी वहां से समृद्धि अपनी नाव लेकर गुजरी, प्यार ने कहा, मुझे अपनी नाव में बैठा लो। इसपर समृद्धि ने जवाब दिया, मेरी नाव में सोना और कीमती चीजें रखी हैं, इसलिए तुम्हारे लिए इसमें कोई जगह नहीं है।

इसके बाद घमंड भी वहां से गुजरा, प्यार ने उससे कहा, मेरी मदद करों, मुझे अपनी नाव में जगह दे दो।
घमंड बोला, तुम्हारे पैर गंदे हैं, इससे मेरी नाव गंदी हो जाएगी। मैं तुम्हें अपनी नाव में नहीं बिठा सकता। 


थोड़ी देर बाद वहां से दुख गुजरा। प्यार ने उसे अपनी मदद के लिए पुकारा, लेकिन दुख ने कहा, मैं बहुत दुखी हूं और कुछ देर अकेला रहना चाहता हूं।

इसके बाद खुशी वहां से निकली, प्यार ने उससे मदद मांगी। लेकिन खुशी इतनी खुश थी कि उसे किसी की चिंता नहीं थी।  

तभी दूर से आवाज आई, प्यार, तुम मेरे साथ चलो, मैं तुम्हें अपने साथ ले चलूंगा। प्यार उसे नहीं जानता था लेकिन कूदकर उसकी नाव में बैठकर चल दिया और सुरक्षित अपने स्थान पर पहुंच गया।

उतरने के बाद प्यार को ज्ञान मिला। उसने ज्ञान से पूछा, क्या तुम मुझे बता सकते हों कि जब सभी ने मेरी मदद करने से मना कर दिया तो किसने मेरी मदद की?
ज्ञान ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, तुम्हें समय ने अपनी नाव में जगह दी, क्योंकि समय ही सच्चे प्यार की कीमत को समझता है।

हमेशा समय के साथ ही हमें सच्चे प्यार की कीमत समझ आती है। 


💝【शायरी दिल से】💝

1. मत मुस्कुराओ इतना की,

फूलो को खबर लग जाए,

कि वह करें तारीफ तुम्हारी,

और तुम्हें उनकी नजर लग जाए।

 

2. चांद से हसीन है चांदनी,

चांदनी से हसीन है रात,

रात से हसीन है चांद,

और चांद से हसीन है आप।

 



3. आपके दीदार को निकल आए हैं तारे,

आपकी खुशबु से छा गई है बहारे,

आपके साथ दिखते हैं कुछ ऐसे नजारे,

की छुप छुप के चांद भी बस आप ही को निहारे।

 

4. पूछो मेरे दिल से तुम्हें पैगाम लिखता हूं

साथ गुजरी बातें तमाम लिखता हूं

दीवानी हो जाती है वह कलम भी

जिस कलम से तुम्हारी नाम लिखता हूँ।

 

5. हसरत हैं सिर्फ तुम्हे पाने की,

और कोई ख्वाहिश नहीं इस दीवाने की,

शिकवा मुझे तुमसे नहीं खुदा से है,

क्या ज़रूरत थी तुम्हे इतना खूबसूरत बनाने की।