कुल पेज दृश्य

बुधवार, 3 मई 2017

🌹【इन शब्दों के बाण से जल्दी पट जाएँगी लड़कियां!】🌹

कहतें है कि तलवार का घाव कभी ना कभी भर जाएगा समय के साथ लेकिन शब्दों का चुभाया हुआ तीर सारी उम्र याद रहता है। शरीर पर लगी हुई चोट के निशान चले जाते हैं लेकिन शब्दों का दिया हुआ दर्द कभी नहीं भूलता। ठीक ऐसे ही अगर किसी लड़की को इम्प्रेस करना हो तो पैसा , गाडी और शोहरत इतना काम नहीं आती जितना प्यार से बोले गए दो बोल काम कर जाते हैं। यह शब्दों का ही जादू होता है जो कुछ ही पलों में लड़की को आपका दीवाना बना देती है। आईये आपको कुछ ऐसे ही शब्दों से रूबरू करातें हैं :-

★इस ड्रेस में कुछ अलग लग रही हो। अपनी तारीफ सुनना लड़कियों को बहुत पसंद होता है खासकर जब वो कोई नई पोशाक पहनकर आएं। इसीलिए लड़की से मिलते ही उसकी ड्रेस की तारीफ करना ना भूलें। 

★किसी रेस्टोरेंट में खाते वक्त उसके बालों की तारीफ करें। उन्हें बताएं की वो खुले बालों में और भी ज्यादा सुंदर लगती हैं। 

★उसकी आँखों में ऑंखें मिलाकर कहें कि उसका यूँ मुस्कुराना उसे बहुत पसंद है। उन्हें हमेशा ऐसे ही स्माइल करने के लिए बोलें। 

★रात को सोने से पहले उसे एक प्यारा सा मैसेज जरूर भेजें। उसमे लिखें कि आज मिलकर बहुत अच्छा लगा। उसकी आज की ड्रेस की कुछ तारीफ करें। बोलें की वो रंग उस पर बहुत फबता है। 

★कुछ दिन बाद उसे यह एहसास कराएं कि उसे दोस्त बनाकर आपकी जिंदगी में क्या बदलाव आया है। लड़की को यह बताएं कि दोस्त बनाने के बाद उसे जिंदगी एक अलग नजरिए से लगने लगी है। उसके साथ टाइम बिताकर आप बहुत ही रिलैक्स फील करतें हैं। 

★कभी भी उसके वजन को लेकर टिप्पणी ना करें। बल्कि यह कहें की दुबली-पतली लड़कियों से ज्यादा बेहतर तो हेल्थी लड़की अच्छी लगती है। 

★कोई अच्छा सा जोक जरूर सुनाएँ। हंसमुख स्वभाव वाले और माहौल को खुशनुमा रखने वाले लड़कों से लड़की जल्दी इम्प्रेस होती है। 

★जब भी लड़की से मुलाकात करें तो हमेशा एक नई जगह घूमने की बात करें। हमेशा एक ही पार्क या होटल में मिलने की बजाय अलग-अलग जगह पर घूमने के लिए पूछें। 

★खाना खत्म करने के बाद कभी भी लड़की के सामने बिल का जिक्र ना करें। उन्हें बिना बताये बिल का भुगतान कर दें। लड़की के सामने अपने पर्स को खोलकर बिल देने से गलत इम्प्रैशन पड़ सकता है। 

★उसकी पसंद का गाना गुनगुनाएं और हो सके तो होटल या रेस्टोरेंट में रिक्वेस्ट करके उसकी पसंद के गाने चलवा सकतें हैं।

★जब भी मौका मिले तो शॉपिंग का प्लान जरूर बनाएं।शॉपिंग के प्लान को सीक्रेट रखकर उसे सरप्राइज दे और बोलें कि उसका जो दिल करे वो आज वह ड्रेस खरीद सकती है।

★उसके फ्यूचर के प्लान्स जरूर पूछें।
उस से पूछें की भविष्य में वो क्या हासिल करना चाहती है। ऐसा करने से लड़की को आपके उसके प्रति सीरियस होने का पता लगेगा और वो आपको मजाक में या हल्के मूड में नहीं फील करेगी। उसे फील कराएं की आप उसकी केयर करतें हैं। 

😘♂【इन राशि की लड़कियों पर करिए ट्राय।】♂😘


आजकल लड़के, लड़कियों को पटाने के लिए अजीब-अजीब तरीके निकालते रहते हैं। वहीं कुछ तो ऐसे भी हैं जो कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन लड़कियों को पटाना तो दूर उनका दोस्‍त भी नहीं बन पाते।

तो अगर आप भी इसी श्रेणी में आते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल अब ज्‍योतिष शास्‍त्र के विद्वान भी इन लड़कों की मदद के लिए उन्‍हें कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जो उनके लिए काफी मददगार होते हैं।

एक ज्‍योतिषाचार्य के मुताबिक अगर ऐसे लड़के कुछ खास राशि वाली लड़कियों पर ट्राई करें तो उन्‍हें असफलता का मुंह नहीं देखने को मिलेगा। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आप किस राशि की लड़की को पटाने के बारे में सोचें और किसके बारे में बिल्‍कुल भी न सोचें।


मेष :
इस राशि की लड़कियां काफी जिद्दी होती हैं। इन्हें इम्प्रेस करना थोड़ा मुश्किल होता है। इन्हें अपने पार्टनर पर रौब दिखाना काफी पसंद होता है।

वृषभ :
राशि की लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाना थोड़ा मुश्किल है। आपको बता दें कि इस राशि की लड़कियां होती बेहद खूबसूरत हैं।

मिथुन :
इस राशि की लड़कियों का बात करने का तरीका सबसे अलग होता है। यह लड़कियां सभी का दिल आसानी से जीत लेती हैं।

कर्क :
कर्क राशि की लड़कियों को किसी के साथ ज्यादा बात करना पसंद नहीं होता। अगर आप इस राशि की लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो थोड़ा ध्यान जरूर रखें।

सिंह :
इस राशि की लड़कियां हर जगह पर अपनी अलग पहचान बनाती हैं। अगर आप इस राशि की लड़कियों को इम्प्रेस करना चाहते है, तो बता दें कि इन्हें पटाना असान नहीं है।

कन्या :
कन्या राशि की लड़कियां अपने सिद्धांतो पर ही चलना पसंद करती हैं। इनके साथ दोस्ती करना काफी कठिन होता है।

तुला :
इस राशि की लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद है। इस राशि की लड़की को इम्‍प्रेस करने के लिए आपको काफी समझदार होना पड़ेगा।

वृश्चिक :
इस राशि की लड़कियां काफी भावुक होती हैं। इन्हें कोई इग्नोर करें, इन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं होता।

धनु :
धनु राशि की लड़कियां घूमने-फिरने की शौकीन होती हैं। इन्हें बोरिंग लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते। अगर आपको इन्हें इम्प्रेस करना है तो रोमांटिक बनना जरूरी है।

मकर :
इस राशि की लड़कियां काफी शांत स्वभाव की होती हैं। यह रिलेशनशिप से बेहद दूर रहना ही पसंद करती हैं।

कुंभ :
राशि की लड़कियों को शरीफ लड़के पसंद होते हैं। अगर आप भी इस कैटेगरी में हैं तो इन्हें इम्प्रेस कर सकते हैं वरना इनको भूल जाइए।

मीन :
इस राशि की लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं। ये जल्दी इम्प्रेस भी हो जाती हैं। तो आप इन्हें आसानी से पटा सकते हैं।

🙅【अपने जीवन में अकेला रहना पसंद करते हैं इन 5 राशि के लोग】🙅

अलग अलग राशियों के मनुष्‍य का स्‍वभाव भिन्न होता है। आप अपने जीवन से क्‍या चाहते हैं या आप दूसरों के साथ कैसा व्‍यवहार करते हैं, ये सब काफी हद तक आपकी राशि पर निर्भर करता है। कुछ राशि के लोगों को समाजिक गतिविधियों में एक्‍टिव रहना बहुत ज्‍यादा पसंद होता है तो कुछ राशि के लोगो को अकेले रहना पसंद हैं। आज यहाँ उन राशियों के लोगो के बारे में बताएंगें जिन्‍हें अकेले रहना अच्‍छा लगता है। 


1. कर्क राशि :-
इस राशि के लोगो को अपनी सोशल लाइफ में ज्‍यादा एक्‍टिव रहना पसंद नहीं होता हैं। इन्‍हें ज्‍यादा से ज्‍यादा समय घर पर आराम करना अच्‍छा लगता है।

2. कन्या राशि :-
इस राशि के जातको को किसी पार्टी या भीड़ का आकर्षण का केंद्र बनना पसंद नहीं होता है। ये दुनिया से छिपकर ही मस्‍त रहना पसंद करते हैं इन्‍हें धूमने-फिरने से ज्‍यादा घर पर रहकर काम करने में मज़ा आता है।

3. मकर राशि :-
इस राशि के लोग अपने जीवन में सुतंलन को पसंद करते हैं। ये न तो बहुत ज्‍यादा पार्टियों में जाते हैं और न ही बहुत ज्‍यादा अकेले रहते हैं। ये हर चीज़ को मैनेज कर के चलते हैं। ये ज्‍यादा दोस्‍त भी नहीं बनाते है।

4. मीन राशि :-
इस राशि के जातको को अपने दोस्‍तों से और घूमने-फिरने से कोई मतलब नहीं होता है। ये लोग अपने ही सपनों की दुनिया में मस्‍त रहते हैं। घर पर बैठकर किताबें पढ़ना इनका शौक होता है। अकेलापन इनकी सारी जरूरतें पूरी कर देता है।

5. सिंह राशि :-
इस राशि के लोग भले ही अकेला रहना पसंद करते है। लेकिन समय आने पर यह अपना मतलब निकालने के लिए हर किसी से मीठा बन जाते है।

💏【इन 2 राशियों के 'Couples' कभी नहीं होते अलग!】💏

लोग अपने 'पार्टनर' के साथ प्यार बढ़ाने और उनके साथ प्यार को जांचने के लिए बहुत तरीके अपनाते हैं। आप भी इस तरह की कुछ सोच रहे हैं तो राशि चक्र प्यार को जांचने का सबसे बेहतर तरीका है। राशि के संकेतो से पता लगाया जा सकता हैं कि आपका 'पार्टनर' आपको हमेशा के लिए प्यार करता रहेगा या नहीं। आज हम आपको दो ऐसी मजबूत मेल जोल राशियों के बारे में बता रहे हैं जो कभी अलग नहीं हो सकते। 


1.सिंह और तुला
सिंह राशि वाले लोगों के बारे में यह माना जाता है कि वह बहुत अभिमानी और कभी हार न मानने वाले होते हैं। वहीं तुला राशि के पार्टनर के साथ वह खुद को अलग ही महसूस करते हैं। तुला राशि वालों का 'पार्टनर' अगर सिंह राशि का है तो इससे उनको अच्छा दोस्त और रक्षक मिलेगा। इसके साथ ही वह अपनी जरूरतों को भूलते हुए तुला के साथ अपना पूरा प्यार और सहयोग कायम रखेगा। आपकी जोडी भी इस राशि से मेल खाती है तो आप बहुत लक्की हैं। 
 
2. कन्या और कुंभ
इस राशि के मेल वाले 'पार्टनर' एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। जहां कन्या राशि के लोग अपने 'पार्टनर' से हर बात के लिए दोगुना मिलने की उम्मीद करते हैं वहीं कुंभ वाले 'सीक्रेट' को संभाले रखने में विश्वास करते हैं लेकिन इन बातों के बावजूद यह 'परफैक्ट पार्टनर' होते हैं। स्वभाव में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होने पर भी इनका प्यार बरकरार रहता है। 

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017

💝♀♂【अच्छे कपल होते है इन राशियों वाले!】♂♀💝

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के लोगों का अलग-अलग स्वभाव होता है। लोगों के स्वभाव पर उनकी लव लाइफ निर्भर करती है। अगर आपकी और आपके पार्टनर की राशियां एक-दूसरे के कंफरटेबल है तो आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आइए जानते है किन राशियों के लोग आपस में बेहतरीन कपल होते हैं:

1. मिथुन-तुला : इन राशियों के कपल एक-दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल होते हैं, चाहे वह फिज़िकली हो या मेंटली।

2. सिंह-तुला : इन दोनों ही राशि के लोगों को सोशली कनेक्ट करना पसंद है। विचार मिलने के कारण ये लोग जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।

3. मेष-कुम्भ : इन दोनों ही राशि के लोगों को एडवेंचर करना पसंद होता है और ये हर समय एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते हैं।

4.वृषभ-वृश्चिक : इन दोनों राशियों के बीच लीडरशिप को लेकर कभी कोई टकराव नहीं होता। ये एक-दूसरे के डिसीज़न का सम्मान करते हैं।

5. वृषभ-कन्या : इन दोनों ही राशियों के लोगों के लिए घर, परिवार और स्थिरता महत्वपूर्ण होती है, जिसके चलते इनके बीच बेहतरीन अंडरस्टैंडिंग होती है।

6. सिंह-धनु : धनु राशि वालों को सिंह राशि का आत्मविश्वास बेहद पसंद होता है और ये दोनों समय-समय पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते है।

7. कन्या-मकर : ये लोग एक-दूसरे के प्रति ईमानदार होते हैं और आपस में कभी झूठ नहीं बोलते। जिसके चलते उनका रिलेशनशिप बहुत ही मजबूत होता है।

8. मिथुन-कुंभ : ये दोनों एक-दूसरों की ओर काफी आकर्षित रहते हैं और ज़िंदगी के सभी उतार-चढ़ावों को साथ मिलकर पार करते हैं।

9. कुंभ-सिंह : इन दोनों राशियों के लोगों का रिलेशनशिप एनर्जी और उत्साह से भरा होता है। ये अपने पार्टनर को किसी भी हालात में अकेला नहीं छोड़ते हैं।

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

💌【अगर लड़की नहीं दे रही है आपके मैसेज का जवाब तो समझिये!】💌

चाहे लड़का हो या लड़की समय के साथ प्यार कम हो जाता है। कई बार लड़कियां शुरू में तो लड़कों से खूब चैट करती हैं, लेकिन धीरे-धीरे वे ये सब कम कर देती हैं। इस वजह से लड़के परेशान होने लगते हैं और इसकी वजह जानना चाहते हैं। लेकिन लड़कियों से सीधे पूछने में वे कतराते हैं।

ये हो सकते है कारण :-

★ कई बार लड़के हद से ज्यादा चैटिंग करने लगते हैं जिसे लड़कियां शुरू में तो बर्दाश्त कर लेती हैं, लेकिन हो सकता है कि बाद में उन्हें इससे चिढ़ मचने लगती हो। इसलिए वे बाद आपसे चैट करना बंद कर देती हैं।

★ कई बार लड़के जबरदस्ती लड़कियों को मैसेज करते हैं और उनसे किसी तरह से बस बात करना चाहते हैं। लेकिन ये आदत आप पर भारी पड़ सकती है क्योंकि लड़कियों को ऐसे लड़के चेप लगने लगते हैं। इस वजह से वे बात करना बंद कर देती हैं।


★ लड़के, लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए जान-बूझ कर इंगलिश झाड़ते हैं जो लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं आता। इस वजह से वे आपसे बात करना बंद कर सकती हैं।

★ अगर आप जरूरत से ज्यादा लड़की की तारीफ करते हैं तो इससे आपका इंप्रेशन बिगड़ सकता है। ऐसे में लड़कियां आपकी मंशा साफ समझ जाती हैं और आपसे दूरी बनाने लगती हैं।

💐👌【ये है लड़की पटाने के बेहतरीन तरीक़े!】👌💐

कैसी लड़की पसंद है ?

एक अच्‍छी गर्लफ्रेंड की तलाश के लिए सबसे पहले यह तय करना जरूरी है कि आपको किस तरह की लड़की पसंद है। एक बार इस बात का फैसला करने के बाद आपको गर्लफ्रेंड बनाने में ज्‍यादा समय नहीं लगेगा। अगर आपको खुद ही नहीं पता कि आपकी पसंद क्‍या है, तो आप कुछ नहीं कर सकते। 'टारगेट' के बिना रास्‍ता नहीं मिलता।




लड़की से बात करने की कोशिश :-
अगर आपको अपने पड़ोस में कोई लड़की पसंद है, तो उसके सामने आने की कोशिश करें। कोशिश करें जाने-अनजाने आपकी नजरें टकरायें। कॉलेज जाते समय उसके सामने आएं। उससे बात करने की कोशिश करें। ऐसा लगातार 4 दिनों तक करें और पांचवे दिन उसके सामने न जायें। छठे दिन वह आपसे जरूर पूछेगी कि आप कल क्‍यों नहीं आये थे। ऐसा करने से आप एक हफ्ते के अन्‍दर-अन्‍दर लड़की को इम्‍प्रेस कर सकते हैं।

 

 

आत्‍मविश्वास दिखाइये :-
अक्‍सर देखा जाता है कि शर्म और झिझक के कारण लड़के, लड़की को प्रपोज ही नहीं कर पाते। इसके लिए जरूरी है कि खुद के अन्‍दर लड़की से बात करने का आत्‍मविश्‍वास जगाएं। जो भी झिझक और शर्म हो उसे दूर करने की कोशिश करें। अपने अंदर आत्‍मविश्वास के जरिये आप जल्‍द गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। मान लीजिए अगर आप किसी पार्टी में उससे मिले तो पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े रहिए।
ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां
आमतौर पर लड़कियों को दबंग लड़कों को पसंद करती हैं जो अपने दिल की बात को बिना किसी डर के और खुल बताते हैं। तो देर किस बात की, हिम्‍मत दिखाकर अपने दिल की बात रख दीजिए उनके सामने फिर देखिये कितनी जल्‍दी आपकी भी गर्लफ्रेंड बना जाएगी।

 

लड़की को स्‍पेशल महसूस कराये :-
यह हर लड़की की तमन्‍ना होती हैं कि उसका बॉयफ्रेंड उसके साथ राजकुमारी की तरह बर्ताव करें। अगर आप भी किसी को पसंद करते हैं तो उसे स्‍पेशल महसूस करा कर जल्‍द ही अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। इसके लिए आप उसे मजेदार एसएमएस भेज कर यह कह सकते हैं कि आप हर समय उसके खयालों में खोये रहते हैं।

 

 

उसके माता-पिता का आदर करें :-
लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद होते हैं जो उनके माता-पिता का भी आदर करें। इसलिए अगर आप जल्‍द ही गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं और लड़की जान-पहचान वाली या पड़ोस में रहने वाली है। तो उनसे कही मिले और उनके साथ उनके पेरेंट्स भी हो तो उनका आदर सत्‍कार करें। ताकि लड़की तुरंत आपसे इम्‍प्रेस हो जाये।

 

 

लड़की की आदतों के बारे में पूछें :-
लड़की से बातचीत के दौरान उसकी महत्वाकांक्षाओं, आदतों, शौक आदि की चर्चा करें। हमेशा अपने बारे में ही बात न करें। स्वयं के बारे में तभी कुछ बताएं, जब पूछा जाये। ऐसे करने से लड़की आपसे इम्‍प्रेंस हुए बिना नहीं रह पायेगी और वह बहुत जल्‍द ही आपकी गर्लफ्रेंड बन जाएगी।

 

बॉडी लैग्‍वेज को जानें :-
लड़कों को लड़कियों का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि वह उनकी बॉडी लैंग्‍वेज को परखें, कि लड‍़कियों उन्‍हें किस रूप में ले रही हैं। लड़कियों के आपसे बात करते हुए हाव-भाव कैसे है। क्‍या वो आपसे खुश है। इत्‍यादि बातों का खास ध्‍यान रखें।

 

तारीफ करें :-
किसी भी लड़की की तारीफ करके आप असानी से उसका दिल जीत सकते हैं। इसके लिए आप उसकी ड्रेसिंग सेंस की या फिर मुस्‍कुराहट या व्‍यवहार इत्‍यादि की तारीफ करें। इसके आलावा आपमें बातचीत की कला होनी चाहिए। आप ऐसे बात करें जैसे आपसे अच्‍छा और मीठा कोई बोल ही नहीं सकता। फिर देखिए कैसे लड़की आपसे इंप्रेस होती हैं।

 

 

हंसी मजाक भी जरूरी है :-
लड़की का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि हमेशा गंभीर बातें ही न करें बल्कि कुछ हंसी-मजाक की बातें भी करें, जिससे लड़की को आपकी कम्‍पनी पसंद आएगी और बहुत ही जल्‍द वह आपकी गर्लफ्रेंड बन जाएगी।

 

पहली बार जब मिलें लड़की से :-
लड़की से आप पहली बार मुलाकात करने जा रहे हैं। आप उसे प्रभावित करना चाहते हैं लेकिन आप उसके बारे में बिलकुल नहीं जानते। तो अपने व्‍यवहार पर ध्‍यान देकर ही आप उसे इंप्रेस कर सकते हैं। इसके अलावा पहली मुलाकात में आप अपनी बातों से लड़की को प्रभावित कर सकते हैं। आगे के स्‍लाडशो में जानिए कि कैसे पहली बार किसी लड़की से मिलें। 

 

इंप्रेशन हो अच्‍छा :-
लड़की से मिलने पर आपका प्रभाव उस पर अच्‍छा पड़ना चाहिए। और ऐसा माना भी जाता है कि 'फर्स्‍ट इ्ंप्रेशन इज द लास्‍ट इंप्रेशन', तो ऐसी हरकत न करें जिसके आपका गलत प्रभाव लड़की के सामने आये और वह आपसे प्रभावित होने की बजाय घृणा करने लगे। इसलिए पहली मुलाकात में ही अच्‍छा इंप्रेशन डालने की कोशिश करें।

 

 

गले लगायें :-
जब आप किसी लड़की से पहली बार मिलें तो हाथ मिलाने के अलावा आप उसे गले भी मिल सकते हैं। यह आपके खुले विचारों को दर्शाता है, और य‍ह दिखाता है कि आप संकीर्ण विचारों वाले नहीं हैं। तो पहली बार लड़की से मिलें तो उसे गले भी लगा सकते हैं।

 

तमीज के साथ मिलें :-
जब आप किसी लड़की से पहली बार मिलें तो तमीज के साथ मिलें। जैसे आप लड़की को पहले बैठाएं, लड़की के बैठने से पहले उसके लिए चेयर ‌ऑफर करें। लड़की के खाने-पीने का मेन्यू आप पूछें ना कि खुद ही ऑडर्र करते चले जाएं। लड़की को एल्‍कोहल और धूम्रपान के लिए ऑफर ना करें। खाने-पीने का बिल आप दें। इससे आपके अच्‍छे गुणों का पता चलता है।

 

बढ़ा-चढ़ाकर न बोलें :-
लड़के अक्‍सर लड़की को इंप्रेस करने के लिए लंबी-लंबी ढींगें मारने लगते हैं। लेकिन अक्‍सर झूठ बोलते हुए आप कुछ ज्‍यादा ही बोल जाते हैं। बाद में आपके झुठ का पता चलने के बाद आपका रिश्‍ता भी टूट जाता है। इसलिए यदि आप अपने रिश्‍ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो ढींगें न मारें।

 

पहनावे पर ध्‍यान दें :-
पहली बार किसी लड़की से मिल रहे हैं तो अपने पहनावे पर ध्‍यान जरूर दीजिए। आपके कपड़े ही आपका पहला प्रभाव छोड़ते हैं। इसलिए ऐसे कपड़ों का चयन करें जिसमें आपको अराम हो। इस दौरान आप सिंपल कपड़े पहन सकते हैं। साधारण कपड़ों का ज्‍यादा असर लड़की पर होता है।

 

उसकी भी सुनें :-
लड़की से मिलने पर हमेशा अपनी ही बातें न करें, बल्कि थोड़ा उसकी भी सुनें। उसकी बातें सुनकर आप उसके बारे में जान जायेंगे और आपको अपनी दोस्‍ती आगे कायम रखने में भी परेशानी नहीं होगी। इसलिए अपनी बात के अलाव उसकी बातों में भी रुचि लजिए।

 

कंफर्टेबल महसूस करायें :-
लड़की को सहज महसूस कराने की कोशिश कीजिए। यदि आपको लड़की की कोई बात पसंद नहीं है तो उसे तुरंत न बोलें। बल्कि लड़की को इंप्रेस करने के लिए उसकी तारीफ करें। यदि आपने पहली मुलाकात में उसकी बुराइयां गिनाना शुरू कर दिया तो इसके कारण आपका संबंध आगे न जा पाये। इसलिए पहली मुलाकात में लड़की को सहज महसूस कराने की कोशिश करें।

 

हंसी मजाक भी जरूरी :-
पहली मुलाकात कर रहे हैं जरूरी नहीं कि गंभीर मुद्दों पर ही बातें करें। बल्कि कुछ हंसी-मजाक की बातें भी करें जिससे लड़कियों को आपकी कंपनी पसंद भी आयेगी। यदि किसी बात से माहौल उदासी भरा हो गया है तो मजाक के जरिये उसे दूर करने की कोशिश कीजिए।

 

बहुत खुलापन ना दिखाएं :-
पहली बार किसी लडकी से मिलने पर बहुत खुलापन न दिखाने से बचें। पहली ही मुलाकात में यह न सोच लें कि वह आपसे प्रभावित हो गई है और आप बेहिचक उसके करीब जा सकते हैं। इससे आपकी बात बिगड़ सकती है, इसलिए पहली ही मुलाकात में बहुत ज्‍यादा क्‍लोज होने से बचें।

 

मुस्‍कान बहुत जरूरी :-
लड़की से मिलने पर चेहरे पर एक मुस्‍कान जरूर लायें। बात के बीच में भी मुस्‍कान बिखेरते रहें, यह आपके हंसमुख स्‍वभाव को दिखाता है। इसके अलावा मिलने के बाद भी एक दूसरे को हंसकर बॉय बोलें।

 

दिल की बात जानें :-
लड़कियों के दिल की बात जानना यूं तो बहुत मुश्किल काम होता है। लेकिन जब कोई प्यार में होता है तो उसकी आंखें काफी कुछ बयां कर देती हैं। जब कोई लड़की आपको बहुत चाहती है और आप ही से इस बात को छुपाना भी चाहती है तो उसके दिल की बात कैसे जानी जाए? आइए हम आपको कुछ ऐसे तरीके के बारे में बताते हैं ये जानने में मदद करेंगी कि वो आपसे प्यार करती हैं या नहीं।

 

रिएक्शन पर गौर करें :-
अगर आपको लगता है कि वो आपको पसंद करती हैं तो उनके बिलकुल करीब जाकर उन्हें अनजाने में छूने की कोशिश कीजिए और उनकी प्रतिक्रिया पर गौर करें यदि वो आपको चाहती हैं तो उन्हें आपकी ये हरकत अच्छी लगेगी अन्यथा वे आपसे दूर होने की कोशिश करेंगी।

 

हाव भाव को समझें :-
उनके हावभाव, शारीरिक प्रतिक्रिया आदि पर ध्यान दें। यदि उनके मन में आपके लिए कुछ है तो वो आपको किसी न किसी बहाने से आपके पास रहना चाहेंगी या आपको देखते ही उनकी आंखों में चमक आ जाएगी, वो हमेशा आपका साथ पाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

 

आंखे भी होती हैं दिल की जुबां :-
दिल का रास्ता आंखों से ही होकर जाता है। अगर कोई लड़की आपसे कभी नजरें मिलाए या कभी नजरें चुराए तो उसकी इस हरकत पर ध्यान दें। इस तरह के इशारे का मलतब है कि वो सामने वाला आपमें दिलचस्पी ले रहा है। और सबसे अच्छी बात है कि आप इसे आसानी से पकड़ सकते हैं।

 

 

बात करने का बहाना ढूंढना :-
लड़कियां अक्सर यह पैंतरा अपनाती हैं। वो आपसे बात करने के बहाने ढूंढती है। अगर आपको अचानक किसी ऑफिस कलीग या क्लासमेट के ज्यादा फोन आ रहे हैं या फिर वह आपसे ज्यादा बात कर रही हो, तो समझ लीजिए वह आपमें दिलचस्पी ले रही है। जरूरी नहीं कि वो कॉल ही करे, मेसेज भी भेज सकती है।