कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 2 जून 2017

🎊😘【हाल-ए-दिल बयां करने के कुछ असान और असरदार तरीके】😘🎊

आमतौर पर लोग प्यार का इजहार करने में डरते हैं। कई बार लोग ये सोचते हैं कि कहीं उनका प्यार उन्हें समझ पाएगा या नहीं। अक्सर लड़के-लड़कियां एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने में हिचकिचाते हैं।

अगर आप उन लड़के-लड़कियों में से एक हैं और डायरेक्ट अपने दिल की बात किसी को बताना चाहते हैं तो कुछ ऐसे आसान टिप्स हैं जिनकी मदद से आप भी अपना हाल-ए-दिल आसानी से बयां कर सकेंगे..!!

1)निक नेम से बुलाए 
सबसे पहले आप अपने पार्टनर को एक प्यारा सा नाम दें। वो नाम जिस नाम से उसे बुलाने का हक सिर्फ आपके हो । जब कभी भी आपको अपने दिल की बात करनी हो तो आप अपने पार्टनर को उस नाम से बुलाएं। आपका पार्टनर समझ जाएगा आपके दिल में क्या चल रहा है और आप क्या कहना चाहते हैं।  

2)प्यार भरी नजरों से देखें 
हमारी बॉडी लैंग्वेज से हमारे अंदर चल रही उथल-पुथल का पता आसानी से चल जाता है। जब भी आप प्यार भरी निगाहों से अपने पार्टनर की तरफ देखेंगे तो वो ये जरूर समझ जाएंगे कि आप कुछ खास बात कहना चाहते हैं।

3)आई कॉन्टेक्ट 
जब कभी आप अपने पार्टनर की आंखों में आंखें डालकर बातें करेंगे या बस एक बार आपने आई कांटेक्ट मेनटेन कर लिया तो निश्चित तौर पर आपकी नैय्या पार लग जाएगी।

4)प्यारी भरी मुस्कान 
अगर आप अपने पार्टनर को देर तक प्यार भरी मुस्कान से देखेंगे तो आपका पार्टनर ये जरूर समझ जाएगा कि आपके दिलो-दिमाग में कुछ खास बात चल रही है जो आप उनसे कहना चाहते हैं।

रविवार, 28 मई 2017

🌹❣💝【शायरी -- सच्चा प्यार】💝❣🌹

💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒

सच्चा प्यार ईश्वर कि तरह होता है..
जिसके बारे में बातें तो सभी करते हैं..
लेकिन महसूस कुछ ही लोगों ने किया होता है..!!

सच्चा प्यार में अल्फाज़ से ज्यादा..
अहसास की ज़रूरत होती है..!!

वो मेरे करीब होकर.... भी मेरा नहीं होता...
वो शख़्स कभी मेरे दिल से जुदा भी नहीं होता..!!

फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न था..
सामने बैठा था मेरे और वो मेरा न था..!!

कितना मुश्किल है मनाना उस शख्स को..
जो रूठा भी ना हो और बात भी ना करे..!!

बात मुक़द्दर पर आके रुकी है वर्ना..
कोई क़सर तो नहीं छोड़ी तुझे चाहने में..!!

तमन्ना तेरे जिस्म की होती तो छीन लेते दुनिया से..
इश्क़ तेरी रूह से है इसलिए रब से मांगते है तुझें..!!

हज़ारों चेहरों में उसकी झलक मिलीं मुझकों..
पर दिल भी ज़िद पे अड़ा था कि अगर वो नही तों उसके जैसा कोई नहीं..!!

मेरी फ़ितरत में नही अपना गम बयां करना..
अगर तेरे वज़ूद का हिस्सा हूँ..
तो ख़ुद महसूस कर तकलीफ़ मेरी..!!

इश्क़ ना होने के सिर्फ़ दो तरीक़े है..
या तो दिल न बना होता या तुम ना बनी होती..!!

रुठुंगा अगर तुमसे तो इस कदर रुठुंगा..
कि ये तेरी आँखे मेरी एक झलक क़ो तरसेंगी..!!

तुम हर तरह से मेरे लिए ख़ास हों..
शुक्रिया वो बनने के लिए जो तुम हो..!!

प्यार की गहराई की सीमा तब पता चलती हैं..
जब बिछुड़ने का समय होता हैं..!!

मैने तो देखा था बस एक नज़र की ख़ातिर..
क्या ख़बर थी कि रग-राग में समां जाओगे तुम..!!

मेरी‬ Smile का Password हो तुम..
दोबारा मत पूछना मेरी कौन हो तुम..!!

तेरी मुहब्बत पर मेरा हक़ तो नहीं है पर..
दिल चाहता है आख़री सांस तक तेरा इंतजार करू..!!

💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒💒

शनिवार, 27 मई 2017

💝💋【लड़के पर आ जाए दिल तो लड़कियां देती है ये संकेत!】💋😘

प्यार किसी के वश में नहीं होता यह तो बस हो जाता है। इसे किसी की इजाजत की जरूरत नहीं होती है। लड़कियां अपने प्यार का खुल कर प्रदर्शन नहीं करती है। आज हम आपको लड़कियों के कुछ इंडिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे है जो वह उस लड़के को देती है जिसे वह पसंद करने लगती है।

प्यार में लड़कियां देती है ये संकेत :-

लड़कियां जब किसी लड़के को पसंद करने लगती है तो वह अपने बालों के जरिये उस लड़के का अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करती है।

अगर कोई लड़की हर जगह आपकी ऑंखोंज में आंखें डालने की कोशिश करती है तो वह लड़की आप में इंटरेस्टेड है।

लड़की जब किसी लड़के को पसंद करने लगती है तो वह हर समय उसके देख कर स्माइल करती है।

लड़कियां कभी भी पसंद खुल कर नहीं बताती है। अगर उन्हें कोई लड़का पसंद आ जाता है तो, वह पहले उससे दोस्ती कर उसकी पसंद-नापसंद जानने की कोशिश करती है।

अगर कोई लड़की आपको देख कर बिलकुल एनरजेटिक लगे तो समझ जाइये वह आपको पसंद करने लगी है। लड़कियां अक्सर जिस लड़के को पसंद करती है उसे देख कर काफी उत्साहित हो जाती है।


गुरुवार, 25 मई 2017

✍शायरी - दिल की क़लम से✍

★   ★   ★
तुम खुद कों समझतें हों न जाने क्या कुछ..?!?
तो सुन लो...
हम भी कुछ नहीं समझतें तुम्हें ज़िन्दगी क़े सिवा..!!

★    ★    ★
तू याद रख, या ना रख...
तू याद है, ये याद रख....!!

★   ★    ★
बहोत अंदर तक जला देती हैं, वो शिकायतें...
जो कभी बयाँ नहीं होती...!!

★   ★   ★
हम तो बातो - बातो में दिल की बात कह जाते हैं और कई लोग...
गीता पर हाथ रख कर भी, सच नहीं कह पाते है..!!

★   ★   ★
फ़ासले बढ़ा रहे हो मगर ये ध्यान रखना...
मोहब्ब्त और हम बार बार किसी पे महेरबान नहीं होतें।

★   ★   ★
सजा देना हमें भी आता है ऐ बेखबर…
पर तू तकलीफ से गुजरे ये हमें गवारा नही।

★   ★   ★ 
हो जा मेरी कि इतनी मोहब्बत दूँगा तुझे...
कि लोग हसरत करेंगे तेरे जैसा नसीब पाने के लिए..!!  

★   ★   ★
अपनी मोहब्बत पर इतना तो भरोसा है मुझे...
मेरी वफा़यें तुझे किसी अौर का न होने देंगी..!!

★   ★   ★
जब कभी फैसला वो साथ चलने का करे..
दुआ है रब से मुझे मंज़िल ही ना मिले..!!

★   ★   ★ 
तू इनकार ही कर दे मगर कुछ गुफ्तगुं तो कर..
तेरा खामोश सा रहना मुझे तकलीफ देता है..!!

★   ★   ★  
उजाला यादो का मेरे साथ रहने दो..
ना जाने ज़िंदगी के किस मोड पर शाम हो जाये..!!

★   ★   ★    
मैंने पूछा इक पल में जान कैसे निकलती है..?
उसने चलते चलते मेरा हाथ छोड़ दिया..!!

★   ★   ★  
मन ही मन सब बातें कर लेते हैं उससे..
सामने आते हैं तो कुछ बाक़ी नहीं रहता..!!

★   ★   ★  
डरपोक होते है वो लोग जो प्यार नही करते..
अरे ज़िगर चाहिये बरबाद होने के लिए..!!

★   ★   ★
ऐसा नहीं हमको बातें बुरी नही लगती..
बस एक तेरे लिए सारे ग़ुनाह माफ़ हैं..!!

★   ★   ★  
यूँ तो गलत नही होते अंदाज चेहरो के..
लेकिन लोग वैसे भी नही होते जैसे नजर आते है।

★   ★   ★  
मैंने पूछा पगली मुहब्बत कितनी करती हो तुम मुझसे.. मुस्करा के बोली, पागल... खुशबू के पैमाने नहीं होते..!!

★   ★   ★    
हर नज़र को एक निगाह का हक़ है..
हर नूर को एक आह का हक़ है..
हम भी दिल लेकर आये है इस दुनिया में,
हमे भी तो एक गुनाह का हक़ है..!!

★   ★   ★
कौन कहता हैं कि मुझें याद करो..
लेक़िन न आओ अब याद भी मुझको।

★   ★   ★  
हर कोई अच्छा या बुरा नही होता..
कुछ लोग बस सच्चे होते हैं..!!

★   ★   ★
उजाले अपनी यादों के मेरे साथ रहने दो..
न जानें कि किस गली में ज़िन्दगी की शाम हो जाये।

★   ★   ★  
सूरत बदल गयी कई टुकडों में आइना टूटने के साथ ही..
जो सवाल एक चेहरे का था वो कई चेहरो में बदल गया ।

★   ★   ★   
बदल जाओ भले तुम पर ये ज़हन में रखना..
कही पछतावा ना बन जाए हम से बेरुखी इतनी..!!

★   ★   ★    
ना वो मिलती है ना में रुकता हूँ..
पता नहीं रास्ता गलत है या मंजिल..!?

★   ★   ★  
मेरी सारी कोशिशें नाकाम होती है उसे मनाने की..
पता नहीं कहाँ से सीखी है उसने अदायें रूठ जाने की..!!

★   ★   ★   
हर बार हम पर इल्जाम लगा देते हो मोहब्बत का.. कभी खुद से भी पूछा है कि इतने खूबसूरत क्यों है..!!

★   ★   ★  
अभी तक हम इतने भी मामूली नहीं हुए..
कि किसी के दिल में बसना चाहे और वो इनकार कर दे..!!

★   ★   ★  
जब किसी के सपने किसी के अरमान बन जाए..
जब किसी की हँसी किसी की मुस्कान बन जाए..  बेपनाह प्यार कहते है उसे जब किसी की सांस किसी की जान बन जाए..!!

★   ★   ★    
जिस इंसान के सच्चा होने की गवाही आपका दिल दे..
वो इंसान कभी गलत नही होता..!!

★   ★   ★    
उसने पूछा सबसे ज्यादा क्या पसंद है..!?
मैं उसे बहुत देर तक देखता रहा बस ये सोचकर..
कि खुद जवाब होकर उसने सवाल क्यूँ किया..!!

★   ★   ★    
हमसे तो इश्क भी छुपाया नहीं जाता..
आप खंजर कैसे छुपा लेती है मुस्कुराहटो में..!!

★   ★   ★    
मेरी पागल सी मोहब्बत तुम्हे बहुत याद आएगी..
जब हँसाने वाले कम और रुलाने वाले ज्यादा होंगे..!!

★   ★   ★  
जाने क्या ढूंढती है मेरी मुस्कुराहट तुझमें..
जब तू हँसती है, ये कम्बख्त मेरे होठों पर आ बैठती है।

★   ★   ★  
मेरा हक़ नहीं हैं तुम पर ये जानता हूँ मै..
फिर भी ना जानें क्यूं दुआओं में तुझको माँगना अच्छा लगता हैं।

★   ★   ★  
एक उमर बीत चली है तुझे चाहते हुए..
और तू आज भी बेखबर है कल की तरह..!!

★   ★   ★  
यूँ तो एक ठिकाना मेरा भी है मगर तुम्हारे बिना मैं लापता सा महसूस करता हूँ।☝  

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

रविवार, 21 मई 2017

😘💝【इन 5 तरह के लव अफेयर के बारे में जानकार आप दंग रह जायेंगे !】💝😘

लव अफेयर के प्रकार
प्‍यार को लेकर इंसान की थ्‍योरी तो काफी ईज़ी है लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो प्‍यार सिर्फ एक भावना नहीं है बल्कि ये मनुष्‍य के दिमाग से जुड़ा एक सिस्‍टम है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जब हम प्‍यार में होते हैं तो हमारे दिमाग में एकसाथ तीन सिस्‍टम काम करने लगते हैं। ये तीन सिस्‍टम हैं – सेक्‍स ड्राइव, रोमांस और पार्टनर के साथ अटैचमेंट। दिमाग का काम करने का तरीका कुछ अलग और अनोखा ही होता है कि हम एक के साथ रिलेशन में होने के बाद भी किसी और के साथ इमोशनली जुड़ जाते हैं।


आज हम आपको बताते हैं लव अफेयर के प्रकार के बारे में ।
लव अफेयर के प्रकार

1 – लस्‍ट अफेयर
नाम से ही आपको पता चल गया होगा कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं। इस तरह के अफेयर में पार्टनर एक-दूसरे से सिर्फ सेक्‍शुअली अटैच होते हैं। पढ़े-लिखे लोग इसे सेक्‍शुअल लिबर्टी मानते हैं। इस तरह का एक्‍स्‍ट्रा अफेयर रखने वाले लोग अपने पार्टनर को छोड़ने का इरादा नहीं रखते हैं।

2 – इमेाशनल अफेयर
इस तरह के रिश्‍ते में आप किसी एक इंसान से सेक्‍शुअली नहीं बल्कि इमोशनली अटैच होते हैं। इस तरह के अफेयर बहुत मज़बूत होते हैं। हर समय एक-दूसरे के बारे में सोचना, मैसेज करना, फ्लर्ट करना इनकी आदत होती है।

3 – रिवेंज अफेयर
ये सुनना शायद आपको अजीब लगे लेकिन इस तरह के अफेयर भी लोग चलाते हैं। कुछ लोग अपने एक्‍स पार्टनर से बदला लेने के लिए या उन्‍हें नीचा दिखाने के लिए रिवेंज अफेयर चलाते हैं। कई बार अपने पार्टनर की उपेक्षा के कारण भी इस तरह के अफेयर की शुरुआत होती है।

4 – इमैजिनरी अफेयर
इस तरह के अफेयर को आप एकतरफा प्‍यार भी कह सकते हैं। इसमें आप जिससे प्‍यार करते हैं जरूरी नहीं है कि आपको उनके साथ की ही जरूरत हो। इस तरह के अफेयर में व्‍यक्‍ति अने कलीग या किसी परिचित से अपनी कल्‍पनाओं और सपनों में प्‍यार करने लगता है।

5 – बॉडी एंड सोल अफेयर
इसे सबसे खरतनाक अफेयर माना जाता है। इसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे से सेक्‍शुअली और इमोशनली काफी गहराई से जुड़े होते हैं। अगर आपका पार्टनर किसी के साथ बॉडी एंड सोल जैसे अफेयर में है तो आपका तलाक होना पक्‍का है क्‍योंकि इतने गहरे रिश्‍ते को तोड़ पाना बड़ा मुश्किल काम होता है।

ये है लव अफेयर के प्रकार
अब आप भी जान सकते हैं कि आपका या आपके पार्टनर का किस तरह का अफेयर चल रहा है। वैसे जरूरी नहीं है कि उनका कहीं अफेयर ही चल रहा हो, हो सकता है कि वो आपके लिए पूरी तरह से ईमानदार और समर्पित हों। इसलिए बेवजह उन पर शक करने की गलती न करें।

शनिवार, 20 मई 2017

❣💌❣【जब लड़की का दिल लड़के पर आता है, तब वह ये 7 काम करती है।】❣💌❣

जब किसी लड़के को लड़की पसंद आती है तो लड़का लड़की को कई तरीके से फ़्लर्ट कर लेता है। लेकिन जब लड़की लड़के पर मरती है, तो लड़की लड़के से सीधे बात नहीं कर पाती और लड़के से बात करने या उसके साथ रहने के लिए फ़्लर्ट करने के ऐसे तरीके अपनाती है, जिससे लड़का आकर्षित भी हो जाए और लड़की पर कोई इल्जाम भी ना आये। तो आइये जानते है जब लड़की लड़के पर मरती है, तो वह क्या करती है।

1. बालों को संवारती है।
इसलिए लड़कियांबालों को संवारती है। जिससे लड़के का ध्यान अपने आप लड़की की तरफ खीच जाए और लड़के का ध्यान लड़की पर टिका रहे।

2. छुप छुप के देखती है।
अगर एक लड़की की नजर हर जगह लड़के को देखते हुए टकराए, आँखे मिलकर झुके और लड़की की नज़र बार बार उस पर आकर रुके तो लड़की उस लड़के की तरफ आकर्षित होती है और लड़के से फ़्लर्ट कर रही होती है।

3. मुशकुराती है।
जब लड़की को कोई किसी लड़के से फ़्लर्ट करना है तो लड़के को देखकर बार बार मुस्कुराती है और लड़कों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। लड़कियों के इन अंदाज़ को लड़के नज़र अंदाज़ ना करें।

4. बात करने के बहाने बनती है।
जब लड़की लड़के को फ़्लर्ट करती है तो बात करने के बहाने ढूंढती रहती है और उसकी चीजों की तारीफ़ करती है जैसे उसका ड्रेस, उसकी स्टाइल या फिर बात करने का तरीका।

5. पसंद ना पसंद जानने की कोशिश करती है।
लड़कियों को जब लड़का पसंद आता है तो सीधे बात नहीं कर पाती। इसलिए लड़को के दोस्त से दोस्ती कर लड़के की पसंद और नापसंद जानने कि कोशिश करती है।

6. आस पास रहना चाहती है।
लड़की लड़के के आस पास रहने की कोशिश करती है। ज्यादा से ज्यादा आसपास रहना चाहती है। लेकिन लड़के को यह नहीं दिखाती कि वह उसी के लिए उसके आसपास है।

शुक्रवार, 19 मई 2017

♀♂【सुसाइड करने जैसा है इन राशियों का मेल, इस राशि के लोग नहीं बने एक-दूजे के लिए।】♂♀

क्‍या आप अपने लिए लाइफपार्टनर ढूढ रहे हैं … कुंडली मिलान के साथ आपको अपनी और उनकी राशियों का भी ध्‍यान रखना होगा ।

मेष राशि –
इस राशि वालों को 12 राशियों में वृषभ राशि के जातक से शादी नहीं करनी चाहिए । मेष राशि के जातक स्‍वतंत्र विचारों के होते हैं जबकि वृषभ राशि किसी का स्‍वामित्‍व बर्दाश्‍त नहीं कर सकती । इसलिए इन दोनों राशि के लोगों की आपस में पटती नहीं ।

वृषभ राशि –
धनु राशि से वृशभ राशि के लोगों की नहीं पटती । वृषभ राशि के लोग जहां प्रैक्टिकल होते हैं वहीं धनु राशि वाले जिम्‍मेदारी लेने से डरते हैं ।

मिथुन राशि –
इस राशि के लोग मकर राशि के जातकों से संबंध ना बनाएं । 12 राशियों में मकर राशि थोड़ी पुरानी सोच के ढर्रे पर चलने वाले लोगों की होती है, ऐसे लोग मिथुन राशि के लोगों के साथ कंपीट नहीं कर पाते ।

कर्क राशि‍ –
इस राशि के लोगों को कुंभ राशि के लोगों से मिलान नहीं करना चाहिए । दोनों राशियों में जमीन आसमान का फर्क है ।

सिंह राशि –
आत्‍मविश्‍वास से लबरेज इस राशि के लोगों की जोड़ी वृश्चिक राशि के लोगों से नहीं बन पाती ।

कन्या राशि –
इस राशि के लोग दूसरों की केयर करते हैं इनकी 12 राशियों में धनु राशि के लोगों से नहीं पटती । धनु राशि के लोग थोड़े लापरवाह होते हैं इसलिए वो कन्‍या राशि के लोगों से संबंध मजबूत नहीं कर पाते ।

तुला राशि –
इस राशि के लोगों की कन्‍या राशि वालों से नहीं पटती, कन्‍या राशि के लोग बेवजह तनाव लेते हैं, इसलिए इन्‍हे इस राशि के लोगों से दूर ही रहना चाहिए ।

वृश्चिक राशि –
इस राशि के लोगों पर विश्वास किया जा सकता है । इन्‍हे प्‍यार भरा माहौल पसंद होता है । इस राशि के लोगों की मेष राशि के लोगों से नहीं बनती, गुस्‍सा जल्‍दी आने के कारण ये लोगों को पसंद नहीं आते ।

धनु राशि –
अगर आपकी राशि धनु है तो आप लोगों की जोड़ी 12 राशियों में वृषभ राशि के लोगों से नहीं बन सकती । वृषभ राशि के लोग एनजेर्टिक नहीं होते और खुद में ही बिजी रहते हैं ।

मकर राशि –
अगर आप मकर राशि की युवती हैं तो मिथुन राशि के लड़कों से दूर रहें ।

कुंभ राशि –
इस राशि के लोग पजेसिव नेचर के होते हैं, इन्‍हे कर्क राशि के लोगों से दूर रहना चाहिए ।

मीन राशि –
अगर आप मीन राशि की हैं तो आपको कन्‍या राशि वालों से दूर रहने की सलाह है क्‍योंकि इस राशि के लोग प्रैक्टिकल होते हैं और आपकी भावनाओं को समझ नहीं पाते ।