कुल पेज दृश्य

शनिवार, 20 मई 2017

❣💌❣【जब लड़की का दिल लड़के पर आता है, तब वह ये 7 काम करती है।】❣💌❣

जब किसी लड़के को लड़की पसंद आती है तो लड़का लड़की को कई तरीके से फ़्लर्ट कर लेता है। लेकिन जब लड़की लड़के पर मरती है, तो लड़की लड़के से सीधे बात नहीं कर पाती और लड़के से बात करने या उसके साथ रहने के लिए फ़्लर्ट करने के ऐसे तरीके अपनाती है, जिससे लड़का आकर्षित भी हो जाए और लड़की पर कोई इल्जाम भी ना आये। तो आइये जानते है जब लड़की लड़के पर मरती है, तो वह क्या करती है।

1. बालों को संवारती है।
इसलिए लड़कियांबालों को संवारती है। जिससे लड़के का ध्यान अपने आप लड़की की तरफ खीच जाए और लड़के का ध्यान लड़की पर टिका रहे।

2. छुप छुप के देखती है।
अगर एक लड़की की नजर हर जगह लड़के को देखते हुए टकराए, आँखे मिलकर झुके और लड़की की नज़र बार बार उस पर आकर रुके तो लड़की उस लड़के की तरफ आकर्षित होती है और लड़के से फ़्लर्ट कर रही होती है।

3. मुशकुराती है।
जब लड़की को कोई किसी लड़के से फ़्लर्ट करना है तो लड़के को देखकर बार बार मुस्कुराती है और लड़कों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। लड़कियों के इन अंदाज़ को लड़के नज़र अंदाज़ ना करें।

4. बात करने के बहाने बनती है।
जब लड़की लड़के को फ़्लर्ट करती है तो बात करने के बहाने ढूंढती रहती है और उसकी चीजों की तारीफ़ करती है जैसे उसका ड्रेस, उसकी स्टाइल या फिर बात करने का तरीका।

5. पसंद ना पसंद जानने की कोशिश करती है।
लड़कियों को जब लड़का पसंद आता है तो सीधे बात नहीं कर पाती। इसलिए लड़को के दोस्त से दोस्ती कर लड़के की पसंद और नापसंद जानने कि कोशिश करती है।

6. आस पास रहना चाहती है।
लड़की लड़के के आस पास रहने की कोशिश करती है। ज्यादा से ज्यादा आसपास रहना चाहती है। लेकिन लड़के को यह नहीं दिखाती कि वह उसी के लिए उसके आसपास है।

शुक्रवार, 19 मई 2017

♀♂【सुसाइड करने जैसा है इन राशियों का मेल, इस राशि के लोग नहीं बने एक-दूजे के लिए।】♂♀

क्‍या आप अपने लिए लाइफपार्टनर ढूढ रहे हैं … कुंडली मिलान के साथ आपको अपनी और उनकी राशियों का भी ध्‍यान रखना होगा ।

मेष राशि –
इस राशि वालों को 12 राशियों में वृषभ राशि के जातक से शादी नहीं करनी चाहिए । मेष राशि के जातक स्‍वतंत्र विचारों के होते हैं जबकि वृषभ राशि किसी का स्‍वामित्‍व बर्दाश्‍त नहीं कर सकती । इसलिए इन दोनों राशि के लोगों की आपस में पटती नहीं ।

वृषभ राशि –
धनु राशि से वृशभ राशि के लोगों की नहीं पटती । वृषभ राशि के लोग जहां प्रैक्टिकल होते हैं वहीं धनु राशि वाले जिम्‍मेदारी लेने से डरते हैं ।

मिथुन राशि –
इस राशि के लोग मकर राशि के जातकों से संबंध ना बनाएं । 12 राशियों में मकर राशि थोड़ी पुरानी सोच के ढर्रे पर चलने वाले लोगों की होती है, ऐसे लोग मिथुन राशि के लोगों के साथ कंपीट नहीं कर पाते ।

कर्क राशि‍ –
इस राशि के लोगों को कुंभ राशि के लोगों से मिलान नहीं करना चाहिए । दोनों राशियों में जमीन आसमान का फर्क है ।

सिंह राशि –
आत्‍मविश्‍वास से लबरेज इस राशि के लोगों की जोड़ी वृश्चिक राशि के लोगों से नहीं बन पाती ।

कन्या राशि –
इस राशि के लोग दूसरों की केयर करते हैं इनकी 12 राशियों में धनु राशि के लोगों से नहीं पटती । धनु राशि के लोग थोड़े लापरवाह होते हैं इसलिए वो कन्‍या राशि के लोगों से संबंध मजबूत नहीं कर पाते ।

तुला राशि –
इस राशि के लोगों की कन्‍या राशि वालों से नहीं पटती, कन्‍या राशि के लोग बेवजह तनाव लेते हैं, इसलिए इन्‍हे इस राशि के लोगों से दूर ही रहना चाहिए ।

वृश्चिक राशि –
इस राशि के लोगों पर विश्वास किया जा सकता है । इन्‍हे प्‍यार भरा माहौल पसंद होता है । इस राशि के लोगों की मेष राशि के लोगों से नहीं बनती, गुस्‍सा जल्‍दी आने के कारण ये लोगों को पसंद नहीं आते ।

धनु राशि –
अगर आपकी राशि धनु है तो आप लोगों की जोड़ी 12 राशियों में वृषभ राशि के लोगों से नहीं बन सकती । वृषभ राशि के लोग एनजेर्टिक नहीं होते और खुद में ही बिजी रहते हैं ।

मकर राशि –
अगर आप मकर राशि की युवती हैं तो मिथुन राशि के लड़कों से दूर रहें ।

कुंभ राशि –
इस राशि के लोग पजेसिव नेचर के होते हैं, इन्‍हे कर्क राशि के लोगों से दूर रहना चाहिए ।

मीन राशि –
अगर आप मीन राशि की हैं तो आपको कन्‍या राशि वालों से दूर रहने की सलाह है क्‍योंकि इस राशि के लोग प्रैक्टिकल होते हैं और आपकी भावनाओं को समझ नहीं पाते ।

गुरुवार, 18 मई 2017

★■★【आपकी लाइफ में भी हैं ‘S’ लेटर से शुरू होने वाले नाम के लोग।】★■★

इंसान के व्यक्तित्व के बारे में उसके नाम का पहला अक्षर काफी कुछ बयां करता है। ऐसा माना जाता है कि कोई भी इंसान अपने बारे में या किसी दूसरे के बारे में नाम के पहले अक्षर से बहुत कुछ जान सकता है। आज हम आपको ‘S’ से शुरू होने वाले नामों की विशेषताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।


‘S’ शब्द से शुरू होने वाले नाम के लोग मेहनती होने के साथ आत्मविश्वास से भरे होते हैं।

वह मेहनत को अपना सबसे बड़ा हथियार मानते हैं और किसी भी काम को करने में अपनी जी-जान लगा देते हैं।

इसके साथ ही स्वाभिमानी और निडर होते हैं।  ऐसे लोगों में खुद को काबू में रखने की काबिलयत होती है।

’S’ नाम के लोग दिखने में एट्रेक्टिव होते हैं। इसके साथ इनकी बोलने की शैली हमेशा दूसरो को प्रभावित करती है।

👭【इस हिन्दू माह में जन्मी महिलाएं क्रूर होती हैं।】 👭

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्त्रियों का स्वभाव उनके जन्म के मास से भी जाना जा सकता है। यहां हम क्रम से हिन्दी मास में जन्म लेने वाली महिलाओं के स्वभाव की जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं।
 
चैत्र मास:-
चैत्र मास में जन्म लेने वाली स्त्री वक्ता, होशियार, क्रोधी स्वभाव वाली, रतनारे नेत्र वाली, सुंदर रूप- गोरे रंग वाली, धनवान, पुत्रवती और सभी सुखों को पाने वाली होती है।
 
वैशाख मास:-
वैशाख मास में जन्म लेने वाली स्त्री श्रेष्ठ पतिव्रता, कोमल स्वभाव वाली, सुंदर हृदय, बड़े नेत्रों वाली, धनवान, क्रोध करने वाली तथा मितव्ययी होती है।
 
ज्येष्ठ मास:-
ज्येष्ठ मास में पैदा होने वाली स्त्री बुद्धिमान और धनवान, तीर्थ स्थानों को जाने वाली, कार्यों में कुशल और अपने पति की प्यारी होती है।
 
आषाढ़ मास:-
आषाढ़ मास में उत्पन्न स्त्री संतानवान, धन से हीन, सुख भोगने वाली, सरल और पति की दुलारी होती है।
 
श्रावण मास:-
श्रावण मास में जन्म लेने वाली पवित्र , मोटे शरीर वाली, क्षमा करने वाली, सुंदर तथा धर्मयुक्त और सुखों को पाने वाली होती है।
 
भाद्र मास:-
भाद्र मास में जन्म लेने वाली कोमल, धन पुत्रवाली, सुखी घर की वस्तुओं कि देखभाल करनेवाली, हमेशा प्रसन्न रहने वाली, सुशीला और मीठा बोलने वाली होती है।
 
आश्विन मास:-
आश्विन मास में जन्म लेने वाली स्त्री सुखी, धनी, शुद्ध हृदय गुण और रूपवती होती है, कार्यों में कुशल तथा अधिक कार्य करने वाली होती है।
 
कार्तिक मास:-
कार्तिक मास में जन्म लेने वाली स्त्री कुटिल स्वभाव की, चतुर, झुठ बोलने वाली, क्रूर और धन सुख वाली होती है।
 
मागशीर्ष मास:-
मागशीर्ष में जन्म लेने वाली पवित्र, मीठे वचनों वाली, दया, दान, धन, धर्म करने वाली, कार्य में कुशल और रक्षा करने वाली होती है।
 
पौष मास:-
पौष मास में जन्म लेने वाली स्त्री पुरुष के समान स्वभाव वाली, पति से विमुख, समाज में गर्व तथा क्रोध रखने वाली होती है।
 
माघ मास:-
माघ मास में जन्म लेने वाली स्त्री धनी, सौभाग्यवान, बुद्धिमान संतान से युक्त तथा कटु पर सत्य वचन बोलने वाली होती है।
 
फाल्गुन मास:-
फाल्गुन मास में जन्म लेने वाली स्त्री सर्वगुणसंपन्न, ऐश्वर्यशाली, सुखी और संताति वाली तीर्थ यात्रापर जाने वाली तथा कल्याण करने वाली होती है।

शनिवार, 13 मई 2017

🌺🌹💕【प्यार के मामले में महत्वाकांक्षी होते हैं तुला राशि वाले】💕🌹🌺


तुला राशि, राशि चक्र के मध्य स्थिति में आता हैं और अपने चिह्न के अनुसार यह पूरी तरह से संतुलन को प्रदर्शित करता हैं। तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो सुंदर चीजों का एक प्रेमी है, इसलिए तुला राशि में पैदा हुए लोगों के लिए गुणवत्ता हमेशा मात्रा से अधिक महत्वपूर्ण है। वे अक्सर कला, संगीत और खूबसूरत जगहों से घिरे होते हैं। तुला राशि में जन्मे लोग न्याय और समानता पसंद करते हैं, और वे अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

ये हमेशा विनम्र और झगड़े से दूर रहते हैं और हमेशा बातचीत द्वारा विवाद दूर करने का प्रयास करते हैं। ये कभी जबान के कड़वे नहीं होते हैं। इनके साथ शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि इन्हें विरोध का सामना करना पड़ा हो। और यदि करना भी पड़े तो तुला राशि के जातक शांत दिमाग से परिस्थिति को नियंत्रण में कर लेते हैं।

ये लोग दयालु तथा कूटनीतिज्ञ होते हैं, लोग हमेशा आपकी मदद करने को तैयार रहते हैं। लेकिन जब उनको आपकी ज़रूरत होती है आप भी उसी प्रकार उनकी मदद करने को तैयार रहते हैं। ये लोग अपने प्रशंसक और प्यार खोजने पर समय ज्यादा ले लेते हैं। लेकिन एक बार जिससे प्रेम हो गया, फिर उसका साथ नहीं छोड़ते हैं।

😘💝【मनचाहे प्यार को पाने के ये है अचूक टोटके】😘💝

सच्चा प्यार करने वालो के लिए ये टोटका वरदान से कम नहीं। लेकिन ध्यान दे अगर आप सोचते हो की जबरदस्ती से आप इस टोटके से आप उसे अपना बना लोगे तो ऐसा नही होगा। आज हम आपको ऐसे टोटको के बारे में बताने जा रहे जिनको अजमाकर आप अपने मनचाहे प्यार को बड़ी आसानी से पा सकते हो। लेकिन आप इन टोटको को तभी अजमाए जब प्यार सच्चा हो। जबरदस्ती से प्यार पाने के लिए इन टोटको का उल्टा असार भी हो सकता है।

 

1. सच्चे प्यार का साथ भगवान् भी देते है इसलिए जरुरी है की भगवान् से अपने प्यार के लिए प्रार्थना करे। 

2. नारायण भगवान यानी भगवान् विष्णु और लक्ष्मी के सामने बैठकर हर गुरूवार के दिन ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः’मन्त्र की माला लेकर जप करे और तीन महीने तक प्रत्येक गुरूवार तक मंदिर में प्रसाद चढ़ाये। 

3.प्यार को पाने के लिए प्यार के देवता श्री कृष्ण जी को बांसुरी और पान अर्पण करे आपकी इच्छा पूरी होगी। 

4. माता रानी से आप अपने प्यार को मांग सकते है इसके लिए सबसे पहले माँ दुर्गा की उपासना करे और माँ दुर्गा को लाल रंग की ध्वजा अर्पण करे और प्रेम में सफलता मिलना निश्चित है। 

5. मनचाहा प्यार को पाने के लिए रोज शहद से रुद्राभिषेक करे इसका बहत असर होगा। 
6. संस्कारवान और सुशील जीवन साथी के लिए सोलह सोमवार का व्रत करे।

7. शुक्ल पक्ष में प्राण प्रतिष्ठत असली गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करने से सच्चे प्यार की प्राप्ति होती है।

9. प्रेम विवाह में बाधा आरही है तो लाल वस्तुए अवश्य दान करे इससे विवाह की अडचने दूर होगी।

10. कभी भी एक-दूसरे को नुकीली या काले रंग की कोई सी भी वस्तु कभी भी न दें नहीं तो साथी के साथ आपके संबंधो में खटास आ सकती है।

11. अपने जीवन साथी को काली कभी भी काले रंग की वास्तु या गिफ्ट ना दे इससे दूरियाँ बढती है। 

12. गिफ्ट में लाल,गुलाबी,पीले और सुनहरे पीले रंग की वस्तुओं देंगे तो सब कुछ अच्छा होगा। 

13. लडकियों के लिए जरुरी है की प्रत्येक गुरूवार के दिन हरी चूडियां और पीले रंग के और सफ़ेद रंग के वस्त्र पहने। 

14. पन्ना की अंगूठी धारण करने से प्रेम में सफलता मिलती है। इससे आपके पार्टनर के मन में आपके लिए प्यार जागता है।

शुक्रवार, 12 मई 2017

👵💇【महिलाओं के बाल बता देते हैं उनके दिल के राज】💇👵

★ लंबे बाल वाली महिलाएं काफी प्रैक्टिक्ल होती हैं जबकि छोटे बाल वाली महिलाएं दिल से काफी सॉफ्ट-सॉफ्ट। ★

नई दिल्ली। अगर नारी की सुदंरता की बातें होती हैं तो उसके बालों का जिक्र होना लाजिमी ही है। इन बालों के लिए कवियों और शायरों ने ना जाने कितने नायाब शब्दों का इस्तेमाल किया। कभी ये गेसू बन जाते हैं तो कभी जुल्फों के नाम पर लोगों को उलझा देते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि किसी महिला के बाल उसके व्यक्तित्व को भी परिभाषित करते हैं।

अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह बालों के आधार पर आप महिला के व्यक्त्तिव औऱ बालों के बारे में जान सकते हैं...

लंबे बाल: ऐसी महिलाएं काफी प्रैक्टिक्ल होती हैं। अपने इमोशंस को अक्सर लोगों के सामने व्यक्त कर पाने वाली यह महिलाएं अंदर से काफी रोमांटिक होती हैं।

छोटे बाल : ऐसी महिलाएं थोड़ी स्टाइल वाली और खर्चिली होती हैं लेकिन दिल से काफी सॉफ्ट-सॉफ्ट होती हैं। इनके लिए जीवन में प्रेम काफी महत्व रखता है।

कंधे तक बाल वाली

ऐसी महिलाएं थोड़ी स्टाइल वाली और खर्चिली होती हैं लेकिन दिल से काफी सॉफ्ट-सॉफ्ट होती हैं। अक्सर फैमिली को लेकर चलने वाली होती हैं।

घुंघराले बाल

बहुत ही भावनात्मक होती हैं और अक्सर अपने इमोशंस की वजह से मारी जाती हैं लेकिन मृदभाषी होने के कारण हर दिल अजीज होती हैं।

सीधे बाल

ऐसे बाल वाली महिलाएं सुनती तो सबकी हैं लेकिन करतीं अपने मन की हैं इसी कारण कभी-कभी घमंडी कही जाती हैं लेकिन होती यह दिल से कोमल ही हैं।

पतले बाल

ऐसी बाल वाली महिलाएं ईमानदार और दिल की साफ होती हैं। ये इमोशनल होती हैं लेकिन आलोचनाओं के घेरे में भी होती हैं। वैसे ये थोड़ी जिद्दी भी होती हैं और अपनी जिद पूरी करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

मोटे बाल

जिसके जितने मोटे बाल वो उतनी ही होशियार लेकिन ऐसी महिलाएं काफी डॉमिनेट टाइप की होती हैं। ये जीवन में लगभग हर क्षेत्र में सफल होती हैं, ऐसी महिलाएं अच्छी दोस्त और अच्छी हमसफर साबित होती हैं।