कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 15 मई 2018

दिल में हो आप तो कोई और ख़ास कैसे होगा।

पलकों में आँसू और दिल में दर्द 💔 सोया है…
हँसने वालों को क्या पता रोने 😭 वाला किस कदर रोया 😭 है।

इन्सान अपनी मर्जी से खामोश नहीं होता किसी ने बहुत सताया हुआ होता है।😢 💔 😢

तुम जाओ अपनी ख़ुशी देखो,
दिल का क्या है ….
इसे हम मना लेंगे।💔💔

सुनो मुझे एक ऐसा शख्स चाहिए…
जो डरता हो मुझे खोने से 😣!!

लोग शोर से जाग जाते हैं और मुझे एक शख़्स की खामोशी सोने नहीं देती…😢 💔 😒


💞💓💞💓💞💓💞💓💞💓
गजब का प्यार था...
उसकी उदास आँखो में,
महसूस तक ना होने दिया
कि वो छोड़ने वाला है।
💓💞💓💞💓💞💓💞💓💞

सकून मिलता है जब उनसे बात होती है ,
हज़ार रातों में वो एक रात होती है,
निगाह उठाकर जब देखते हैं वो मेरी तरफ ,
मेरे लिए वो ही पल पूरी कायनात होती है।❤❤❤❤🌷☘💐💗

❤ ❤ ❤ ❤ ❤ ❤ ❤
दिल में हो आप तो कोई और ख़ास कैसे होगा,
यादों में आपके सिवा कोई पास कैसे होगा,
हिचकियां ये कहती है आप याद करते हो…
पर बोलोगे नहीं तो हमें अहसास कैसे होगा...!!!
❤ ❤ ❤ ❤ ❤ ❤ ❤

☺☺☺💕💕 ☺☺☺
गुलाबों ने ख्वाबों की हक़ीक़त सिखाई है…
मोहब्बत भले ही न मिली हो मगर प्रीत हमने दिल से निभाई है।
☺☺☺💕💕☺☺☺

भोले से चहरे पर, वो प्यारी सी मुस्कान, दीवाना बना ही देती है…
कैसे संभाले  खुद को, आँखे उनका दीदार  करा ही देती है।
दे दी जन्नत की सारी खूबियाँ इनको, तो  भी  शिकवा  नहीं तुझसे…
गम है की हमें क्यों दे दिया दिल और क्यों दी आँखे हुस्न-ऐ-दीदार को।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

दिल वो है…
जो हज़ारों मरी हुई ख्वाइशों के नीचे दब कर भी धड़कता है..❤
👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍
थोडा सा गुरूर भी ज़रूरी है
जीने के लिये…
ज्यादा झुक के मिलो…
तो दुनिया पीठ को पायदान
बना लेती है !!✍
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
वो मिल जाते हैं कहानी बनकर…
दिल में बस जाते हैं निशानी बनकर…
जिन्हें हम रखते हैं आँखों में…
जाने वो क्यों निकल जाते हैं पानी बनकर..
🌹 💐💐💐 🌹 💐💐💐 🌹

बुधवार, 18 अप्रैल 2018

S नाम वालों की ये बातें 99 फीसदी लोग नहीं जानते।

आपके आसपास बहुत सारे ऐसे लोग होंगे जिनके नाम S लेटर से शुरु होता होगा. ये लोग आपके दोस्त, रिश्तेदार या आपके क़रीबी भी हो सकते हैं. अगर आपके भी किसी क़रीबी का नाम S लेटर से शुरु होता है तो ये ख़बर आपके लिए है. क्योंकि 99 फ़ीसदी लोग S नाम वालों के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे।

S नाम वाले लोगों में लीडरशिप की अपार क्षमता होती है. ये लोग इतने मेहनती होते हैं कि किसी भी फील्ड में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं. प्रेम के मामले में ये लोग थोड़ शर्मीले किस्म के होते हैं. ये लोग अपनी फीलिंग हर किसी से शेयर नहीं नहीं कर पाते.ये लोग दिल के बहुत साफ़ होते हैं।

S नाम के अधिकतर लोगों को जल्दी गुस्सा आ जाता है. इन लोगों को एक बार गुस्सा आ जाए तो उसे शांत करना मुश्किल होता है. लेकिन ये लोग मन से एकदम साफ़ होते हैं. इन लोगों के जो बात दिल में होती है वही ज़ुबान पर होती है।

ये लोग ईमानदार, दयालु होते हैं. यहां तक कि अनजान लोगो की भी मदद करने को तैयार हो जाते हैं।
S नाम वाले लोग जीवन में ख़ूब सफलता हासिल करते है. तो दोस्तों, आपको यह पोस्ट कैसी लगी ? हमें कमेंट करके जरूर बताएं. इन बातों में कितनी बातों से आप सहमत हैं? हमें कमेंट करके बताएं. साथ ही अगर यह पोस्ट आपको पसंद आए तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूलें।

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

जाने सच्चे प्यार की 11 निशानियां

वैसे तो प्यार करना किसी को सिखाने की जरूरत नहीं। एक छोटा सा मासूम बच्चा भी प्यार की भाषा जन्म से ही समझता है। बचपन से ही सभी को प्यार मिले तो खुशी होती है और थोड़ा बड़ा होने पर किसी को प्यार जताना भी आ जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपके प्यार जताने का तरीका अलग हो, जो दूसरों को समझ ही नहीं आए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतें, जो हर सच्चे प्रेमी की निशानी होती हैं।

1. कोई उम्मीद नहीं
सच्चा प्रेमी अपने साथी से कोई उम्मीदें नहीं रखता, वो अपने साथी को बिना किसी शर्त के स्वीकार करता है। यदि लोग कहें कि जब हमारा साथी यह काम करेगा या जब ऐसा कुछ हो जाएगा तब हमें उन पर प्यार आएगा, तो वैसे लोगों का प्यार दिखावा है। प्यार होना किसी शर्त के पूरे होने का मोहताज नहीं है।

2. प्यार में इल्जाम नहीं लगाए जाते
सच्चा प्रेमी या प्रेमिका अपने साथी पर कुछ काम बिगड़ने, कोई गलती होने पर इल्जाम नहीं लगाता। सच्चे साथी अपने रिश्ते की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। कोई परिस्थिति बिगड़ने पर आपस में ही एक-दूसरे पर इल्जाम नहीं लगाते रहते, साथ मिलकर काम करते हैं, किसी एक की गलती दोनों की गलती मानते हुए उसकी जिम्मेदारी लेते हैं।

3. सच्चा प्यार आपको बांधता नहीं है
सच्चे प्रेमी कभी अपने साथी को लेकर असुरक्षा की भावना से ग्रस्त नहीं होते और उन्हें आजादी देते हैं। अपने साथी को जीवन में आगे बढ़ने की आजादी। अपने साथी के पंखों को वे कभी काटने का प्रयास नहीं करते हैं।

4. सच्चे प्यार को दूरियां भी कम नहीं कर पातीं
प्यार के लिए हमेशा ही साथ रहना भी जरूरी नहीं, सच्चे प्रेमी का प्यार दूरियों में भी बरकरार रहता है। उनमें जलन नहीं होती, चाहे वह खुद जिस भी लेवल पर हो। लेकिन अपने साथी की तरक्की देखकर वे हमेशा खुश होते हैं, कभी भी तुलना नहीं करते और उनमें अपने साथी के लिए जलन की भावना कभी नहीं आती, क्योंकि अपने साथी की कामयाबी वे अपनी खुद की ही समझते हैं।

5. जहां सच्चा प्यार, वहां डर की कोई जगह नहीं
जहां सच्चा प्यार होता है, वहां आप अपने साथी से हर छोटे-बड़े विषय पर बिना डरे बात कर सकते हैं। वहां आपको यह सोचने की जरूरत नहीं कि यह बात बताऊं या छुपा लूं, क्योंकि आपको मालूम होता है कि आपका साथी कभी आपको गलत नहीं समझेगा। आपकी भावनाओं को सही समझेगा और हर परिस्थिति में आपका साथ देगा।

6. प्यार जरूरत नहीं, प्यार चाहत है
जब आप किसी को अपने अकेलेपन के डर से बचने के लिए अपने जीवन में चाहते हैं, तब वो प्यार नहीं है। तब वह व्यक्ति सिर्फ आपके डर का विकल्प है। ऐसे में कोई और आकर्षक विकल्प (व्यक्ति) मिल जाएगा तब आपको पहले वाले व्यक्ति की जरूरत ही महसूस नहीं होगी। दरअसल, प्यार जरूरत नहीं, हर जरूरत की चीज पास होने के बाद भी जब उस व्यक्ति विशेष की कमी लगे, उसे पाने की इच्छा और चाहत हो तब वह प्यार है।

7. भावनाओं को केवल मन में नहीं रखते, ज़ाहिर भी करते हैं
प्यार शुरू जरूर भावनाओं से होता है लेकिन यह उससे आगे भी बढ़ता है। एक समय लगता है मानो आप 7वें आसमान पर हों और वही रहना चाहते हों और उस भावना से आप नीचे नहीं आना चाहते। लेकिन प्यार कई सारी भावनाओं का उतार-चढ़ाव है। जब कोई नया इंसान जीवन में आता है, तब शुरू की भावनाएं रोमांचित करती हैं। एक समय बाद आपको आदत हो जाती है और कोई नयापन नहीं लगता। इसका यह मतलब नहीं कि प्यार कम हो गया है। तब भी आपको समय-समय पर प्यार अपनी क्रियाओं से जताते रहना चाहिए।

8. प्यार की पहचान हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है।
आपको समझना होगा कि आपका साथी प्यार को किस रूप में पहचानता, समझता या अनुभव बेहतर कर पाता है। लोगों का प्यार को देने और पाने का तरीका अलग-अलग होता है। आमतौर पर लोग 5 तरीकों से प्यार को समझते हैं। शब्दों से, सेवा से, उपहार लेने-देने से, एकसाथ समय बिताने से और स्पर्श से। आपका साथी किस रूप में भावनाएं बेहतर समझता है, यह आपको पता करके उसके कॉम्बिनेशन बनाने होंगे।

9. सच्चा प्यार अंतर को समझता है
और स्वीकार करता है। कोई भी दो व्यक्ति अलग होते हैं। सच्चा साथी आपके अलग होने को गलत नहीं मानता। उसे स्वीकार करता है और उसका सम्मान करता है।

10. सच्चा प्रेमी अपनी जरूरतों से पहले प्रेमी की जरूरतों का ध्यान रखता है।

11. प्यार में हमेशा आपको अच्छा फील होता है, बुरा नहीं...

गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

कोई अच्छी सी सज़ा दो मुझको…

☝कोई 😑अच्छी सी सजा दो मुझको🙇,
👉चलो ऐसा करो 💭भुला दो मुझको👓,
👩आपकेे दिल 💗 में बसी तस्वीर💒 मेरी...
👍ऐसा करो जला🔥 दो उसको,
✊ मेरी वफ़ा पे अगर शक 💭 है तुमको👩,
👇तो फिर 👀नजर से गिरा 🙇 दो मुझको,
🙆 मुद्दत हो गयी है तेरी ही याद 💭 में जागते हुए🙌,
👊 अपनी सांसो☝की हरारत से सुला🙇 दो मुझको,
😶कुछ तो तरस 😚 करो मुझ पर😐,
👍जाम🍹 ना सही ज़हर🍶 ही पिला दो मुझको🙇,
👩तुमसे बिछडू तो मौत ☠ आ जाये मुझको😈,
❤दिल की गहराईयो⬇ से ऐसी दुवा☝दो मुझको।😢

शनिवार, 23 दिसंबर 2017

प्यार में जान भी कुर्बान कर देते हैं इन 4 राशियों के लोग

प्यार एक खुशनुमा अहसास है, जिसे हर काेई अपनी जिंदगी में एक न एक बार जरूर महसूस करना चाहेगा। लेकिन कुछ लाेग एेसे भी हैं, जाे प्यार में बेहद सीरियस हाे जाते हैं और अपने पार्टनर पर जान तक कुर्बान करने काे तैयार हाे जाते हैं। अगर अाप भी अपने लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, ताे इन 4 राशियाें के पुरुषाें का चुनाव कर सकती हैं।

अाईए जानते हैं किन राशियाें के लाेग प्यार में करते हैं जान कुर्बानः-

(1) कर्क राशि :-
अगर किसी को कर्क राशि के जातकों के साथ प्रेम संबंध निभाने का अवसर मिले तो समझ जाइए कि वह बहुत लकी हैं। एक सच्चा साथी क्या होता है, ये बात आपको तभी समझ आएगी जब कोई कर्क राशि का जातक आपका प्रेमी या प्रेमिका बनेगा। कर्क राशि के जातक प्यार में अपना सौ प्रतिशत देते हैं और आपसे भी यही उम्मीद रखते हैं।

(2) कन्या राशि :-
कन्या राशि के जातक अगर किसी के साथ संबंध में हाेते हैं तो उनके लिए प्रेमी से ज्यादा और कुछ नहीं हाेता। इनका ध्यान कभी अपने प्रेमी से नहीं हटता। उनका प्रेमी क्या कर रहा है, किसके साथ है, इन्हें सब पता होना चाहिए।

(3) कुंभ राशि :-
कुंभ राशि के लाेग किसी भी हाल में अपने साथी से दूरी बनाकर नहीं रख सकते। ये जिसके साथ भी भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं, उसके प्रति हमेशा ईमानदार रहते हैं। ये अपनी लाइफ काे अपने साथी के बिना कुछ नहीं मानते।

(4) मीन राशि :-
मीन राशि के जातक अपने साथी के साथ जिस तरह का कनेक्शन रखते हैं, वह कोई और नहीं रख सकता। ये अपने साथी को लेकर बहुत केयरिंग और भावुक होते हैं। इनके लिए दुनिया में सबसे जरूरी शख्स इनका जीवनसाथी हाेता है।

चालू लड़की पहचानने का एक मात्र आसान तरीका आप भी जान लेें..!!

हमारे आस पास कई तरह के लोग रहते  जिनमें से कई अच्छे है तो कई बुरे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि हम कैसे पहचाने कि कौन सा व्यक्ति बुरा है उसके मन में क्या चल रहा है? उसका स्वभाव कैसा है? और अक्सर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो देखते ही समय मन को भा जाते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है जो लोग सूरत से तो अच्छे होते हैं लेकिन मन से चालू होते हैं। आज के समय में किसी को पहचानना बड़ा ही मुश्किल होता है। लड़की चालू है या नहीं इसका अंदाजा तो उससे बात करके, दोस्ती करके ही पता लगाया जा सकता है। अक्सर यही देखने को मिलता है कि लड़के खुबसूरत लड़की का चेहरा देखकर ही फिसल जाते हैं और जब उनसे प्यार कर बैठते है तो फिर बाद में उन्हे पछताना पड़ता है। आज हम आपकाूे इन्ही सब जुड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे पढ़ कर आप भी यह तय कर सकते हैं कि लड़की चालू है या नहीं। तो चलिए देखते है कि किस प्रकार से पहचाने चालू लड़की को।

यदि छोटी ऊँगली का बीच वाला भाग पहले और आखिरी भाग से बड़ा या लंबा होता है तो ऐसी लडकियाँ बहुत ही केयरिंग होती है . ऐसी लडकिया दूसरो की केयर करने वाली, दूसरो की चिंता रखने वाली और दुसरो के बारे में अधिक सोचने वाली होती है. ऐसी लडकिया दुसरो के बारें में अपने से पहले सोचती है, लेकिन ऐसी लडकियाँ बहुत कम मिलती है।

अगर छोटी ऊँगली का पहला यानी सबसे ऊपर का भाग सबसे लंबा होता है तो ऐसे लडकियों के तरफ लोग ज्यादा आकर्षित होते है, इनकी बात करने के तरीके से लोग प्रभावित हो सकते है ये लडकिया दूसरों का आकर्षण पाने वाली होती है और इनमें दूसरों को अच्छे से और गहराई से समझने की क्षमता होती है।

अगर छोटी ऊँगली का सबसे नीचे वाला भाग सबसे छोटा है तो ऐसी लडकियाँ दुसरे लोगो के प्रति लॉयल रहती है ऐसी लडकियों पर आप आसानी सें भरोसा कर सकतें है। इस प्रकार की लडकियों पर आप आसानी से भरोसा कर सकते है।

गुरुवार, 23 नवंबर 2017

बारह राशियों में से इन तीन राशियों के पुरुषों को मिलती हैं सुंदर पत्नी..!!

शादी ब्याह के लिए लड़के और लड़की की कुंडली मिलाई जाती है और उनके गुणों के अनुसार रिश्ता तय किया जाता है। जब तक लड़का और लड़की की कुंडली नहीं मिल जाती तब तक शादी नहीं होती है। कुंडली मिलान के साथ-साथ ज्यादातर लड़के अपने जीवन साथी के रुप में खूबसूरत लड़की को पाने की इच्छा रखते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल बारह राशियों में ऐसी 3 राशियों के पुरुषों के बारे में जिन्हें सुंदर पत्नी मिलती है......

1. सिंह राशि


सिंह राशि के लोगों का विवाह सुंदर लड़की से होता है और वो अपनी पत्नी के प्रति वफादार होते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक इस राशि के लोग अपनी पत्नी को कभी धोखा नहीं देते हैं और अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। सिंह राशि के लोग अपनी पत्नी का हर कदम पर साथ देते हैं।

2. कन्या राशि


कन्या राशि के पुरुष हैंडसम और आकर्षक होते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कन्या राशि के पुरुषों की शादी खूबसूरत महिला से होती है। इस राशि के पुरुषों को सुंदर पत्नी मिलती है और वो अपनी पत्नी से बेहद प्यार भी करते हैं। कन्या राशि के पुरुषों की आकर्षक पर्सनैलिटी और केयरिंग नेचर को देखकर ही ज्यादातर लड़कियां उनसे शादी करने के लिए बेताब रहती हैं।

3. मकर राशि


तीसरे नंबर पर आते हैं मकर राशि के पुरुष जिन्हें सुंदर और आकर्षक पत्नी मिलती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस राशि के लोग हमेशा अपने आकर्षक व्यक्तित्व से लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस राशि के पुरुष बोलने में बहुत ही एक्सपर्ट माने जाते हैं और वो अपनी पत्नियों को सरप्राइज देने में भी सबसे ज्यादा आगे होते हैं।