कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

जानिए S नाम वाले व्यक्ति केसे होते है।

हर कोई व्यक्ति अपने नाम के पहले अक्षर से अपने बारे में जानना चाहता है. हम किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जान सकते है. यहाँ पर हम आपको नाम के पहले अक्षर S से बताएँगे कि एस नाम से शुरू होने वाले व्यक्तियों का स्वभाव कैसा होता है।


ठाकुर सचिन चौहान अग्निवंशी
S लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह अंदर से साफ दिल के होते हैं लेकिन इनका क्रोध इन्हें लोगों की नज़र में इन्हें बुरा बना देता है। सत्य और अपने अपने सिद्घांतों के लिए यह किसी से भी टकराने के लिए तैयार रहते हैं। इनमें खुद को श्रेष्ठ साबित करने एवं नेतृत्व की बड़ी चाहत होती है।

सामाजिक जीवन में यह हंसमुख और मिलानसार होते हैं, पार्टी और उत्सवों का जमकर आनंद उठाते हैं।इस इंग्लिश नाम अक्षर वाले लोग बहुत ही रचनात्मक होते हैं। किसी भी काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। इन्हें भीड़ के साथ चलना पसंद नहीं होता है। अपनी बुद्धिमानी से परेशानियों को दूर कर लेते हैं।इन्हें अपनी चीजें शेयर करना पसंद नहीं। ये दिल से बुरे नहीं होते,लेकिन उनके बातचीत का अंदाज़ इन्हें लोगों के सामने बुरा बना देती है।प्यार के मामले में ये शर्मीले होते हैं। आप सोचते बहुत हैं, लेकिन प्यार के लिए कोई पहल करना नहीं आता। प्यार के मामले में ये सबसे ज्यादा गंभीर होते हैं।

वैवाहिक जीवन में यह अपना वर्चस्व बनाये रखने की कोशिश करते हैं। इसके कारण दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी होती है। खासतौर पर इस नाम की महिलाओं में दांपत्य जीवन में प्रभावी रहने की भावना अधिक रहती है। विवाह के बाद इस लेटर की महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जबकि पुरूषों का जीवन विवाह के बाद अधिक सुखमय होता है।यह जिनसे प्यार करते हैं उनसे बहुत अधिक लगाव रखते हैं. जिनका नाम इस लेटर से शुरू होता है वह काफी मेहनती होते हैं अपनी मेहनत और लगन से धन, भौतिक सुख-सुविधा एवं मान-सम्मान हासिल करते हैं।

इनके जीवन में कई बार ऐसी स्थितियां आ जाती हैं, जब ये लोग कोई निर्णय नहीं ले पाते हैं। ऐसे में इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार कुछ अलग करने के चक्कर में गलत निर्णय भी ले लेते हैं। मित्रों के प्रति वफादार रहते हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें